शुरू करें

गेम कंट्रोलर के साथ खेलें

संगत डिवाइस खोजें और कनेक्ट करें।

खेलना चाहते हैं App Store पर गेम्स कंट्रोलर के साथ? यदि यह संगत है, तो आपको गेम के प्रोडक्ट पेज पर कंट्रोलर समर्थन सूचीबद्ध मिलेगा और कुछ मामलों में गेम के डेवलपर बेहतर अनुभव के लिए कंट्रोलर का उपयोग करने का सुझाव भी दे सकते हैं।

खेलने के लिए आपको अपने कंट्रोलर को ब्लूटूथ या लाइटनिंग पोर्ट के माध्यम से अपने Apple डिवाइस से पेयर करना होगा और यह इस पर निर्भर करता है कि आप किस कंट्रोलर का उपयोग कर रहे हैं। संगत कंट्रोलर की पूरी सूची देखने और चरण-दर-चरण निर्देश के साथ खेलने की तैयारी करने के लिए Apple सहायता साइट पर जाएँ और सारी जानकारी देखें।

अपने कंट्रोलर को कनेक्ट करने के बाद सेटिंग्ज़ > सामान्य > गेम कंट्रोलर पर जाकर और अपना ख़ुद का प्रोफ़ाइल जोड़कर, कंट्रोलर कस्टमाइज़ेशन के और विकल्पों को एक्सप्लोर करें, इसमें स्क्रीनशॉट लेने और गेमप्ले वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए पसंदीदा इनपुट शामिल हो सकते हैं।

यदि आपके पास पहले से कोई कंट्रोलर नहीं है, तो आप नीचे चयन ढूँढ सकते हैं।

और अधिक बेहतरीन गेम्स कंट्रोलर के साथ आज़माने के लिए इन सुझावों पर ब्राउज़ करें।