बहुत से ऐप्स आपको रिलैक्स करने, ध्यान केंद्रित करने या सोने में मदद करने के लिए सौम्य ध्वनियाँ पेश करते हैं। लेकिन Endel उन कुछ ऐप्स में से एक है जो आपके लिए साउंडस्केप्स को कस्टमाइज़ करने के लिए एक ऐल्गोरिदम का इस्तेमाल करता है। और इस ऐप को Mac के लिए पूरी तरह से रीडिज़ाइन और ऑप्टिमाइज़ किया गया है।
हमें यह क्यों पसंद है : Endel आपका ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है, सिंथ्स, बास और अन्य इंस्ट्रूमेंट्स को लक्षित साउंड इफ़ेक्ट्स – जैसे शाम ढलने के बाद झींगुरों की आवाज़ – के साथ मिलाकर। कोई ज़रूरी डेडलाइन पास आ रही है? एकाग्रता बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किए गए कस्टम साउंडस्केप के लिए Focus मोड को चालू करें। शांति और आराम के लिए Relax चुनें या चिंता और तनाव को दूर करने के लिए Recovery चुनें। ऐप ऑटोमैटिकली दिन के समय, मौसम एवं अन्य चीज़ों के आधार पर अपने प्रोग्राम्स को ऐडजस्ट कर लेता है।

सुझाव : आपकी रोज़मर्रा की ऐक्टिविटीज़, जैसे पावर नैप, घर के काम और ध्यान सेशन्स आदि के लिए डिज़ाइन किए गए विभिन्न तरह के छोटे साउंडस्केप्स सुनने के लिए Scenarios सेक्शन पर जाएँ।
मिस न करें : अटेंशन-डेफ़िसिट/हाइपरऐक्टिविटी डिसऑर्डर (ADHD) समुदाय के सदस्यों के साथ मिलकर बनाए गए सुकून देने वाले साउंडस्केप्स। उदाहरण के लिए, Colored Noises स्थिर, कस्टमाइज़ करने योग्य शोर का उपयोग करके ध्यान भटकाने वाली आवाज़ों को दबाने का काम करता है, जबकि Solfeggio Tones आपको उन फ़्रीक्वेंसीज़ के बीच स्विच करने देता है जिनके बारे में माना जाता है कि वे आराम और फ़ोकस को प्रभावित करती हैं।

निर्माता से मिलें : Endel की स्थापना निर्माताओं और कलाकारों के एक समूह ने AI-संचालित साउंडस्केप्स को सभी के लिए उपलब्ध कराने के उद्देश्य के साथ की थी। सीईओ Oleg Stavitsky लंबे समय से एम्बिएंट संगीत बनाने वाले संगीतकार Brian Eno के फ़ैन रहे हैं। Stavitsky कहते हैं, “मैं न केवल Brian के संगीत का, बल्कि उनकी इस फ़िलॉसफ़ी का भी फ़ैन हूँ कि संगीतकारों को नियंत्रण छोड़ देना चाहिए।”