

उपयोगी व किफ़ायती ऐप्स
आसान लेकिन बेहद उपयोगी ऐप्स जो किफ़ायती भी हैं।
ज़रूरी नहीं कि हर कोई ऐप फ़ीचर्स से पैक हो। ये ग़ज़ब के और किफ़ायती ऐप्स आपके Mac के इस्तेमाल के अनुभव को छोटे स्तर पर लेकिन प्रभावशाली तरीक़ों से बेहतर बना देंगे।
अपने शेड्यूल और मीटिंग पर पकड़ बनाएँ
In Your Face बिल्कुल अपने नाम के अनुरूप आपको फ़ुल स्क्रीन पर मीटिंग के नोटिफ़िकेशन उपलब्ध कराता है जिन्हें आप अनदेखा नहीं कर सकते हैं।
AudioSwitcher के साथ, जल्दी से अलग-अलग ऑडियो इनपुट और आउटपुट जैसे आपके AirPods और आपके Mac के स्पीकर के बीच स्विच करें और उनके लेवल को स्वतंत्र रूप से ऐडजस्ट करें।
Clocker आपके मेनू बार में एक इंटरनेशनल क्लॉक लेकर आता है; इसे क्लिक करके अपने चुने गए हर ज़ोन का समय देखें।
अपनी अगली वीडियो कॉल में आप कैसे दिखाई देंगे उसका प्रिव्यू देखने के लिए Hand Mirror के मेनू बार आइकॉन पर क्लिक करें।
आपने जो समय अलग-अलग प्रोजेक्ट में बिताया है उसे Time Sink के साथ आसानी से ट्रैक करें।
अपनी प्रोडक्टिविटी बढ़ाएँ
Copy 'Em आपको असीमित क्लिपबोर्ड देता है — आप उनमें से किसी से भी टेक्स्ट, तस्वीर और फ़ाइलें एक कीस्ट्रोक पर पेस्ट कर सकते हैं।
शक्तिशाली टेक्स्ट फ़िल्टर और सर्चिंग से युक्त Pastebot पॉवर यूज़र्स का असीमित-क्लिपबोर्ड साधन है।
अपने पसंदीदा फ़ोल्डर्स, फ़ाइलों और ऐप्स को Folder Peek के सिस्टमवाइड मेन्यू में रखकर उनका तुरंत ऐक्सेस पाएँ।
Mail के ऐड-ऑन ऐप MsgFiler के ज़रिए आप कीबोर्ड का इस्तेमाल करके संदेशों को फ़ाइल कर सकते हैं, एक से दूसरे मेलबॉक्स पर जा सकते हैं, साथ ही और भी बहुत कुछ कर सकते हैं। AlbumFiler इसी तरह के फ़ीचर्स 'तस्वीर' ऐल्बम्स के लिए भी उपलब्ध कराता है।
शानदार और तेज़तर्रार RSS रीडर ReadKit आसानी से फ़ॉर्मैट करता है और आपकी सभी पसंदीदा वेबसाइटों के ताज़ा लेखों को एक ही जगह पर व्यवस्थित करता है।

अगर आपके पास कई ब्राउज़र्स हैं, तो हर बार किसी लिंक पर क्लिक करने पर Bumpr के ज़रिए चुनें उनमें से किसका उपयोग हो, साथ ही यह भी सेट करें कि विशिष्ट साइट्स किसी ख़ास ब्राउज़र में ही खुलें।
अस्थाई तौर पर फ़ाइलों, फ़ोल्डर, चित्र, टेक्स्ट स्निपेट और बहुत कुछ रखें, Yoink का पॉप-अप शेल्फ़ इन्हें ऐक्सेस करना आसान बनाता है।
विंडो को एक निर्धारित आकार या स्थिति में सेट करें, जैसे कि अपनी स्क्रीन के बाएँ आधे हिस्से को। इसके लिए BetterSnapTool के कीबोर्ड शॉर्टकट का इस्तेमाल करना होगा या किसी विंडो को स्क्रीन के किनारे या कोने पर खींच सकते हैं। साथ ही, विंडोज़ को खिसकाने या रीसाइज़ करने के लिए, मॉडिफ़ायर कुंजियों को दबाए रखकर पॉइंटर को खिसकाएँ—आपको क्लिक नहीं करना है।
तस्वीरों और PDFs के हिस्सों को धुँधला करने के लिए Black Out में काले चौकोरों को उन पर ड्रैग करें।
Gestimer के मेनू बार आइकॉन को नीचे खींचकर तेज़ी से टाइमर शुरू करें। जितनी देर तक खींचेंगे उतना लंबा टाइमर होगा।
अपने Mac को बेहतर बनाएँ
अपने AirPods या दूसरे ब्लूटूथ हेडफ़ोन को अपने Mac के साथ सिर्फ़ एक क्लिक में या कीबोर्ड शॉर्टकट के ज़रिए तेज़ी से कनेक्ट करने के लिए ToothFairy का इस्तेमाल करें।
क्या आपके मेनू बार में ढेर सारे ऐप्स हैं? Hidden Bar आपको उन ऐप्स को छिपाने की सुविधा देता है जिन्हें आपको देखने की ज़रूरत नहीं है। आप मेनू बार आइकॉन को ड्रैग करके रिअरेंज भी कर सकते हैं।
FreeSpace आपके अलग-अलग डिवाइस में उपलब्ध स्टोरेज को मॉनिटर करता है और आप तेज़ी से रिमूवेबल ड्राइव को हटा पाते हैं।

किसी भी कनेक्टेड डिस्प्ले का ब्राइटनेस स्वतंत्र रूप से कम-ज़्यादा करने के लिए MonitorControl Lite के सिस्टम-व्यापी मेनू या कीबोर्ड शॉर्टकट्स का इस्तेमाल करें।
डेस्कटॉप की छोटी रेंडम फ़ाइल को ख़ुद-ब-ख़ुद ख़ूबसूरती से लेबल किए गए फ़ोल्डर में डालकर अपने डेस्कटॉप को व्यवस्थित करने के लिए Folder Tidy का इस्तेमाल करें।
GrandPerspective ऐसे बड़े वीडियो, डाउनलोड और दूसरी फ़ाइलों को तलाशता है जो कि आपकी ड्राइव में बहुत स्पेस ले रही हैं।
Apple Music, Spotify और Doppler के लिए Sleeve पूरी तरह से कस्टमाइज़ेबल Now Playing कंट्रोलर और सिस्टमवाइड प्लेबैक शॉर्टकट्स देता है।
Mic Drop एक कीबोर्ड शॉर्टकट के या मेनू बार पर एक क्लिक के ज़रिए आपके Mac का माइक म्यूट या अनम्यूट कर सकता है।
Keyboard Switcheroo के कस्टमाइज़ेबल मेन्यू का उपयोग करके कीबोर्ड भाषा जल्दी से बदलें, इसके ज़रिए आप इमोजी पिकर और कीबोर्ड व्यूअर भी ऐक्सेस कर सकते हैं।
TripMode आपको यह नियंत्रित करने देता है कि कौन से ऐप्स किस नेटवर्क पर डेटा का उपयोग करते हैं। इससे आप तब डेटा को संरक्षित कर सकते हैं जब आप iPhone से जुड़े हुए हों।
Mactracker के ज़रिए, लगभग हर Apple डिवाइस या OS के बारे में रिलीज़ हुई पूरी जानकारी पाएँ, चाहे वह टेक सपोर्ट के लिए हो या ट्रीविया नाइट के लिए!
टेक्स्ट के साथ काम करें
आसान मेनू बार नोटपैड Tot में आप अपने विचारों को तेज़ी से लिख सकते हैं, लिस्ट बना सकते हैं और नोट्स बना सकते हैं।
इसकी ख़ूबसूरती के साथ चित्रित की गई डिक्शनरी LookUp और इसके Word of the Day विजेट के साथ अपनी शब्दावली को बढ़ाएँ।

TextSniper तस्वीरों, PDF, वीडियो, ऑनलाइन प्रज़ेंटेशन, ऐप्स और भी दूसरी कई चीज़ों में से कॉपी न किए जा सकने वाले टेक्स्ट को कॉपी करता है, और इस प्रक्रिया को स्क्रीनशॉट लेने जितना आसान बनाता है।
टेक्स्ट पर जादू करने के लिए आसानी से वर्कफ़्लोज़ बनाएँ : Taio केस को बदल, लाइन्स को छॉंट, सर्च और रिप्लेस, क्लिपिंग डाल सकता है, इसी तरह और भी बहुत कुछ कर सकता है।
अपनी ज़िंदगी को मैनेज करें
Parcel के साथ अपने आने वाले और भेजे जाने वाले सभी पैकेज को एक ही जगह पर ट्रैक करें।
Time Out आपको नियमित ब्रेक लेने की याद दिलाता है, चाहे आपको उठकर इधर-उधर टहलना हो या फिर अपने दिमाग़ को शांत करना हो।

Friendly Streaming Browser आपकी सभी मनपसंद स्ट्रीमिंग सेवाओं को एक ही सुविधाजनक ऐप में ले आता है। फिर आप उन्हें फ़ुल-स्क्रीन, एक विंडो में या पिक्चर-इन-पिक्चर मोड में देख सकते हैं।
Scenecuts के सुविधाजनक मेनू बार आइकॉन और कीबोर्ड शॉर्टकट का इस्तेमाल करते हुए HomeKit सीन को तेज़ी से ट्रिगर करें।
Pocket Yoga के वर्चुअल योगा टीचर के साथ अपने घर में आराम के साथ सूर्य नमस्कार और डाउनवर्ड डॉग का अभ्यास करें।
Relax Melodies के 100 से ज़्यादा एंबिएंट साउंड की लाइब्रेरी में से अपना ख़ुद का सुकून देने वाला साउंडस्केप तैयार करें।
Poolsuite अनजान कलाकारों की बेहतरीन प्लेलिस्ट्स पेश करता है।
Broadcasts के साथ दुनिया भर की हज़ारों इंटरनेट रेडियो स्ट्रीम सुनें।