Safari एक्सटेंशन आपके ब्राउज़र को वाक़ई सूपरपावर देते हैं, जिससे आप विज्ञापन ब्लॉक कर सकते हैं, शॉपिंग करते समय सबसे अच्छी क़ीमतें और छूट पा सकते हैं, वेब पेज को ऑफ़लाइन पढ़ने के लिए सहेज सकते हैं, और भी बहुत कुछ कर सकते हैं।
इन सुझावों के साथ शुरुआत करें, फिर हमारी संपादकीय टीम द्वारा चुने गए, नीचे दिए गए एक्सटेंशन देखें।
एक्सटेंशन जोड़ें
एक्सटेंशन जोड़ना आसान है : उसे Mac App Store से डाउनलोड करके “Safari > सेटिंग्ज़” पर जाएँ और एक्सटेंशन पर क्लिक करें, फिर एक्सटेंशन के साथ वाला बॉक्स चिह्नित करें।

प्रोफ़ाइल के साथ एक्सटेंशन का उपयोग करें
Safari के प्रोफ़ाइल फ़ीचर की मदद से आप बुकमार्क्स, हिस्ट्री, टैब ग्रूप्स, वेबसाइट डेटा और ऐक्टिव एक्सटेंशन सहित अपनी ब्राउज़िंग ऐक्टिविटी को निजी, कामकाजी और स्कूल के इस्तेमाल के आधार पर आसानी से अलग-अलग कर सकते हैं। प्रोफ़ाइल सेट अप करने के बाद, यह आपके सभी डिवाइसेज़ के बीच सिंक होता है और जब आप किसी ख़ास फ़ोकस पर स्विच करते हैं, तो यह अपने आप चालू हो जाता है?
सब कुछ सिंक करें
सिंक करने की सुविधा को सपोर्ट करने वाले Safari एक्सटेंशन के साथ, आपको अपने सभी डिवाइसेज़ पर एक जैसा अनुभव मिलेगा। जैसे कि जब आप अपने Mac पर किसी एक्सटेंशन को चालू या बंद करते हैं, तो सेटिंग आपके iPhone और iPad के साथ अपने आप सिंक हो जाती है। जब आप किसी एक डिवाइस पर सिंक करने की सुविधा देने वाला कोई एक्स्टेंशन इंस्टॉल कर लें, तो उसे सीधे Safari सेटिंग्ज़ के एक्सटेंशन टैब से किसी भी अन्य संगत डिवाइस पर इंस्टॉल कर सकते हैं।
Mac पर इस फ़ीचर को चालू करने के लिए, Safari सेटिंग्ज़ में एक्सटेंशन टैब पर जाएँ और 'सभी डिवाइस पर शेयर करें' टॉगल को चालू करें। iPhone और iPad पर, सेटिंग्ज़ > Safari > Safari एक्सटेंशन पर जाएँ और 'सभी डिवाइस पर शेयर करें' का टॉगल चालू करें।
इन्हें भी एक्स्प्लोर करें
आप एक्सटेंशन के लिए Mac App Store पर “Safari एक्सटेंशन” सर्च कर सकते हैं या Safari एक्सटेंशन कैटेगरी ब्राउज़ कर सकते हैं। ये हैं हमारे कुछ पसंदीदा :
बेहतर तरीक़े से ब्राउज़िंग
विज्ञापन ब्लॉक करें, टैब्स मैनेज करें, और अपिअरेंस बदलें।
पढ़ना हुआ आसान
टेक्स्ट का अनुवाद करें, लेख सेव करें, ध्यान भटकने से रोकें, और ख़बरों का स्रोत जाँचें।
शॉपिंग करते हुए बचत करें
क़ीमतें मॉनिटर करें, कूपन्स पाएँ, रिवार्ड जीतें और रिव्यूज़ का विश्लेषण करें।
अपना मीडिया देखें
मीडिया प्लेबैक बेहतर करें और मूवी रेटिंग्स देखें।
अपने पोस्ट परफ़ेक्ट बनाएँ
ग्रामर और स्पेलिंग जाँचें, लिंक्स इकट्ठा करें और वेब पर पब्लिश करें।
ज़रूरी चीज़ें
QR कोड्स बनाएँ, कीबोर्ड शॉर्टकट जोड़ें, ऐक्सेसिबिलिटी जाँचें और बहुत कुछ करें।
Mac with Apple silicon के लिए
यदि आपके पास Apple silicon वाला Mac है, तो आप कई iPhone और iPad के Safari एक्सटेंशन्स को macOS पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।