फ़ीचर्ड ऐप

प्रोडक्टिविटी का नया अंदाज़ देखें

Microsoft Outlook ईमेल, कैलेंडर और कॉन्टैक्ट सँभालता है।

Microsoft Outlook ने आपके ईमेल, कैलेंडरों और संपर्कों को एक ही सुविधाजनक ऐप में पेश करके उन्हें मैनेज करना एकदम आसान बना दिया है। आप इसके सबसे नए वर्शन के अपडेट किए गए डिज़ाइन और उपयोगी फ़ीचर्स के ज़रिए अपनी प्रोडक्टिविटी को बेहतर बना सकते हैं। और यह इस्तेमाल करने के लिए मुफ़्त है।

इस प्रोडक्टिविटी पावरहाउस की कुछ ख़ासियतों के बारे में जानें।

इसे अपनी ज़रूरत के अनुसार बनाएँ

Outlook को विशेष रूप से Mac के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें विस्तृत लेआउट है और यह विजेट, नोटिफ़िकेशन सेंटर और हैंडऑफ़ जैसे लोकप्रिय macOS फ़ीचर्स को सपोर्ट करता है। इस ऐप को Apple सिलिकॉन चिप के लिए ऑप्टिमाइज़ भी किया गया है, ताकि बेहतर परफ़ॉर्मेंस और सिंक स्पीड मिले।

Outlook में पर्सनलाइज़ेशन (रंग, लेआउट, जेस्चर) के कई सारे विकल्प मौजूद हैं।

यही नहीं, Outlook बहुत कस्टमाइज़ेबल भी है। अपनी पसंदीदा रंग थीम, इन्फ़ॉर्मेशन डेन्सिटी और टेक्स्ट आकार चुनें। कस्टमाइज़ेबल टूलबार का इस्तेमाल करके और क्विक ऐक्शन के ज़रिए अपने सामान्य कामों को आसान बनाएँ। मैसेज को स्वाइप करके डिलीट या आर्काइव करने के लिए ट्रैकपैड जेस्चर सेट करें। साथ ही, Outlook के ऐड-इन इंस्टॉल करके DocuSign के ज़रिए डॉक्युमेंट अटैचमेंट पर साइन करें या इस ऐप से बाहर निकले बिना Zoom या Webex का इस्तेमाल करके वीडियो मीटिंग शेड्यूल करें।

ध्यान केंद्रित करें

Outlook आपके ईमेल, संपर्कों और कैलेंडरों को एक ही जगह पर रखकर आपको कई सारे ऐप्स के इस्तेमाल के झंझट से बचाता है और काम आसानी से पूरा करने में आपकी मदद करता है। एकीकृत इनबॉक्स आपके सभी खातों के ईमेल्स को एक जगह पर रखता है। यह ऐप iCloud, Gmail, Outlook.com, Yahoo और IMAP के कई खातों को सपोर्ट करता है। वहीं, Focused Inbox में सिर्फ़ सबसे महत्वपूर्ण मैसेज ही दिखते हैं।

आप My Day साइडबार में अपने इनबॉक्स से बाहर निकले बिना ही आगामी इवेंट्स देख सकते हैं।

आप कम महत्वपूर्ण मैसेज को तब तक के लिए स्नूज़ भी कर सकते हैं जब तक आपको जवाब देने का समय नहीं मिल जाता। या आप Ignore का इस्तेमाल करके बहुत सारे मैसेज वाली कम महत्वपूर्ण बातचीत के नए मैसेज को ऑटोमैटिक तरीक़े से डिलीट कर सकते हैं।

सूचना तेज़ी से पाएँ

तेज़ और अधिक समान नतीजों के लिए Outlook की सर्च फ़ील्ड में Outlook और Microsoft 365 के अन्य ऐप्स में इस्तेमाल किए जाने वाले सर्च इंजन का ही इस्तेमाल किया जाता है। क्लिक करके अपना खोज इतिहास और सुझाए गए खोज शब्द देखें; कीवर्ड, तारीख़, प्राथमिकता आदि के आधार पर तुरंत कोई मैसेज खोजें; या वर्णनात्मक क्वेरी टाइप करें, जैसे “from Amy two weeks ago.”

कैलेंडरों को आपकी सुविधा के लिए इस प्रकार ग्रूप्स में बाँटा गया है : आपके कैलेंडर, आपसे शेयर किए गए कैलेंडर और Microsoft 365 के ग्रुप कैलेंडर। इससे इवेंट्स की प्राथमिकता तय करना आसान हो जाता है।