Microsoft Word में वह हर फ़ीचर है जो आप चाहते हैं, आप इसका इंटरफ़ेस कस्टमाइज़ कर सकते हैं ताकि उन फ़ीचर्स को ढूँढना आसान हो जाए। पाँच तरीक़े जिनसे आप Word को अपना बना सकते हैं।
1. Ribbon को सरल बनाएँ
Ribbon (यानी टूलबार) Word की हर विंडो में ऊपर होता है और उसमें कई बटन और कंट्रोल होते हैं। हो सकता है कि आप आम तौर पर उनमें से बहुत कम का इस्तेमाल करते हैं। Word > Preferences > Ribbon & Toolbar पर जाएँ फिर Customize the Ribbon list में कम इस्तेमाल होने वाले ऐक्शन और टैब को अनचेक करें।
पेशेवर नुस्ख़ा : अपनी पसंदीदा कमांड का नया टैब बनाने के लिए प्लस बटन पर क्लिक करें।

2. क्विक ऐक्सेस को कस्टमाइज़ करें
Quick Access Toolbar, Word के टाइटल बार में डॉक्युमेंट के नाम से बाईं ओर होता है। इसकी मदद से आप आम कमांड को एक क्लिक से ऐक्सेस कर सकते हैं, जैसे कि Save, Undo, Repeat और Print, नीचे के ऐरो पर क्लिक करने से ज़्यादा विकल्प इनेबल करें, जैसे कि Spelling & Grammar या Word > Preferences > Ribbon & Toolbar और Quick Access Toolbar पर क्लिक करने से किसी भी कमांड को इस टूलबार में डालें।
3. शॉर्टकट लें
Word में कई कीबोर्ड शॉर्टकट हैं और आप सभी को कस्टमाइज़ कर सकते हैं। यहाँ तक कि आप अपने शॉर्टकट भी बना सकते हैं।
Tools > Customize Keyboard चुनें, फिर “Press new keyboard shortcuts” में कोई कमांड डालें। कीस्ट्रोक डालकर Assign पर क्लिक करें। (Word आपको बता देगा अगर आपका डाला गया कीस्ट्रोक किसी और कमांड के लिए इस्तेमाल हो रहा है।)

4. लिखें मगर स्टाइल से
स्टाइल से समान तरह के टेक्स्ट को फ़ॉर्मैट करना आसान हो जाता है। उदाहरण के तौर पर, हर हेडर के लिए फ़ॉन्ट, साइज़ और रंग सेट करने के बजाए आप Header स्टाइल को ऐडजस्ट करके एक बार में एक-साथ बदलाव कर सकते हैं।
Word में हेडर, फ़ुटर और सभी चीज़ों के लिए कई तरह के स्टाइल मौजूद हैं। Home टैब में Styles Pane बटन पर क्लिक करने से आम तौर पर इस्तेमाल होने वाली चीज़ें देखें। ज़्यादा ऑप्शन देखने के लिए “List: Recommended” को “List: All Styles” में बदलें। कस्टम स्टाइल बनाने के लिए Format > Style चुनें।

5. ध्यान केंद्रित रखें
अगर आपको सभी बटन, मेनू और टैब लिखते समय आपका ध्यान भटकाते हैं तो Word का Focus मोड इनेबल करें (Control-Command-Shift-F या View > Focus)। Word फ़ुल स्क्रीन में जाकर आपके मौजूदा डॉक्युमेंट के अलावा सबकुछ छिपा देगा। सभी मेनू और टूलबार को फिर दर्शाने के लिए बस अपने पॉइंटर को स्क्रीन के ऊपरी ओर ले जाएँ। आपके शब्दों की गिनती और व्यू ऑप्शन के लिए पॉइंटर को स्क्रीन के निचली ओर ले जाएँ।