

Microsoft 365: मिलजुलकर करने का मंत्र
Microsoft 365 सारे प्लेटफ़ॉर्म पर बिना रुकावट के काम करता है।
हम इस बात की घोषणा करते हुए बहुत ही उत्साहित हैं कि Microsoft 365 अब Mac App Store पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है—और आपका 365 सब्सक्रिप्शन सारे प्लेटफ़ॉर्म पर समस्त फ़ीचर्स का पूरा-पूरा ऐक्सेस देता है। सब्सक्राइब करने के लिए 365 ऐप पर लॉगइन करके अपग्रेड करें। यहाँ कुछ ऐसे सुझाव दिए गए हैं जिनकी सहायता से आप डेस्कटॉप ऐप्स के उपयोग से रचना करने के साथ-साथ मिलजुलकर काम कर सकते हैं।
अच्छा काम करने का मतलब है साथ काम करना। Mac के Microsoft 365 अब अपने सभी प्लेटफ़ॉर्म में एक ही कोड इस्तेमाल करत है, इसकी मदद से Mac, iOS और Windows पर 365 का उपयोग करने वाले मिलजुलकर काम कर सकते हैं।
Word और PowerPoint के डॉक्युमेंट में जो भी बदलाव होगा, इसका पता प्रोजेक्ट से जुड़े सभी लोगों को चल जाएगा, Excel स्प्रेडशीट में कुछ भी बदलेगा तो वह सबको जल्द ही पता चलेगा। एडिट की गई चीज़ें अपने आप क्लाउड में सेव हो जाएँगी और आप आसानी से उन्हें देखकर फ़ाइल का पुराना संस्करण वापस ला सकते हैं। ऐप के कम्प्यूटर संस्करण में आपको चैट का ऑप्शन भी मिलेगा ताकि आप ज़रूरत पड़ने पर एक-दूसरे से बात कर सकें।

Rob Howard, Microsoft 365 के मार्केटिंग सीनियर डायरेक्टर का कहना है “हम Mac की ख़ासियतों को अच्छे से समझते हैं, पिछले साल से हमने इस प्लेटफ़ॉर्म में बहुत काम और निवेश किया है।” कोड के समान होने का मतलब है कि अब Mac का इस्तेमाल करने वालों को अकसर नए फ़ीचर्स मिलेंगे। 365 के सब्सक्राइबर को टीम हर महीने नए फ़ीचर देने का अनुमान लगा रही है।
इस नई सोच में अभी तो हमने सिर्फ़ मिलजुलकर काम करने के बारे में बात की है, ऐसे कई फ़ीचर्स आने वाले हैं। एक डॉक्युमेंट पर काम करने के लिए, यह निश्चित करें कि आपके पास Microsoft 365 का सब्सक्रिप्शन है और यह डॉक्युमेंट OneDrive या SharePoint में सेव हो। फिर शेयर बटन दबाएँ जो Word, PowerPoint या Excel डॉक्युमेंट के ऊपरी दाएँ कोने में होगा, वहाँ से आप दूसरे लोगों को उस पर काम करने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं। उन्हें एक ईमेल जाएगा कि वे अपने कम्प्यूटर या मोबाइल डिवाइस पर उस फ़ाइल को खोल सकते हैं।
अब इस सॉफ़्टवेयर के शेयरिंग फ़ीचर को संक्षिप्त में जानते हैं।
Word में एक-साथ लिखें

जब और लोग आपके Word डॉक्युमेंट से जुड़ेंगे तो उनकी तस्वीर या नाम के कुछ अक्षर Word के ऊपरी कोने में दिखाई देंगे। डॉक्युमेंट में आपको एक मार्क दिखाई देगा जो यह दर्शाएगा कि उनका नाम और कर्सर कहाँ पर है, इस तरह डॉक्युमेंट में जो भी बदलाव होंगे वे आप देख पाएँगे।
चैट विन्डो से आपको अपने ग्रुप से बातचीत करने की सहूलियत मिलती है। अभी तक चैट फ़ीचर सिर्फ़ कम्प्यूटर के लिए उपलब्ध है और उसमें पुरानी बातचीत सेव नहीं होती है। अगर आप चाहतें हैं कि ग्रुप के लोग कुछ चीज़ों पर हमेशा ध्यान दें, तो उसे डॉक्युमेंट के कमेंट सेक्शन में टाइप करें।
एक शेयर्ड PowerPoint बनाएँ

PowerPoint में, डॉक्युमेंट खोलते ही आपको नए बदलाव आसानी से दिख जाएँगे। एडिट की हुई स्लाइड, थम्बनेल पेन (pane) में फ़िरोज़ी रंग से हाइलाइट होगी। उस पर क्लिक करने से पूरी स्लाइड उसमें किए गए बदलाव को मार्क करने के साथ खुल जाएगी।
शेयर किए गए PowerPoint डॉक्युमेंट में अगर ऑटोसेव ऑन है, तो दूसरे व्यक्ति के किए बदलाव आपको तुरंत दिख जाएँगे। ऐसा करने से एक-दूसरे के काम में रुकावट न आए इसलिए एक बार में एक व्यक्ति डॉक्युमेंट के किसी हिस्से में बदलाव कर सकता है। एडिटिंग के दौरान उस हिस्से के चारों तरफ़ रंग-बिरंगी बॉर्डर दिखाई देगी जिसका मतलब है कि यह अभी लॉक है।
डॉक्युमेंट सेव करने पर अगर कोई बदलाव आपस में मेल नहीं खा रहे हैं, तो उन्हें ठीक करने के लिए आपको चेतावनी दी जाएगी। डॉक्युमेंट के पहले के संस्करण पर जाने के लिए ऐक्टिविटी बटन दबाएँ, जो एक घड़ी के रूप में होगा और जिसका काँटा उल्टा चल रहा है।
मिलजुलकर काम करने के लिए Excel
Word और PowerPoint की तरह ही हर साथ काम करने वाले व्यक्ति का कर्सर डॉक्युमेंट में मार्क किया जाएगा, लेकिन Excel में आपको एक ग़ज़ब का फ़ीचर मिलेगा। ऊपरी कोने में किसी के फ़ोटो को क्लिक करने के बाद जब आप मेनू पर क्लिक करेंगे, तो वे जिस सेल पर काम कर रहे हैं उसे आप देख पाएँगे। यह फ़ीचर किसी बड़े या बहुत टैब वाले डॉक्युमेंट पर काम करते वक़्त काफ़ी फ़ायदेमंद साबित होगा। अगर डॉक्युमेंट पर काम करने वाले सभी लोगों ने ऑटोसेव ऑन किया हुआ है, तो Excel में कुछ ही पलों में बदलाव होते देखे जा सकेंगे। अगर आपको किसी कारण डॉक्युमेंट के पहले के संस्करण की ज़रूरत महसूस होती है तो आप, File > Restore > Browse Version History पर जा सकते हैं।
आपका Microsoft 365 सब्सक्रिप्शन सारे प्लेटफ़ॉर्म पर समस्त Microsoft 365 ऐप्स और फ़ीचर्स का पूरा-पूरा ऐक्सेस देता है। सब्सक्राइब करने के लिए, 365 के किसी भी ऐप पर लॉगइन करके अपग्रेड करें।