Microsoft OneNote एक डिजिटल नोटबुक से कई बढ़कर है। यह आपके सारे नोट्स, विचारों, स्क्रिबल, प्रेरणाओं, बिखरी हुई जर्नल एंट्री जैसी चीज़ों का कैटलॉग है। और अगर आप ज़्यादा इमोशनल हो रहे हों तो अपने पालतू जानवरों के डूडल भी बना सकते हैं।
यहाँ कुछ तरीक़े हैं जिनके ज़रिए यह अकेला ऐप आपकी प्रोडक्टिविटी को बढ़ा देगा।

किसी भी तरह के नोट्स लें
इतिहास की कक्षाओं के नोट्स बनाएँ। किसी रेसेपी या बुक कवर की तस्वीर जोड़ लें। ख़ुद को किसी धुन को गुनगुनाते हुए रिकॉर्ड करें जिसे आप बाद में GarageBand में और बढ़िया बना सकते हैं। OneNote इस तरह के सभी फ़ॉर्मैट को हैंडल करता है।
नोट्स पर लॉक लगाएँ
OneNote आपको आपके नोट्स को, पासवर्ड या Touch ID के ज़रिए सुरक्षित करने का विकल्प देता है। जिसके ज़रिए यह सुनिश्चित होता है कि सिर्फ़ आप ही किसी पॉडकास्ट के बारे में या सुपरहीरो फ्रैंचाइज़ के बारे में अपने रोचक नए आइडिया देख पाएँ।
अपने नोट्स को कहीं भी सिंक करें
OneNote, Microsoft OneDrive के साथ सिंक करता है ताकि अगर आपको कोई प्रेरणा उस वक़्त मिले जब आप अपने सोफ़े पर आराम कर रहे हों, तो आप अपने इस लाजवाब आइडिया को अपने iPhone पर दर्ज कर लें और जब आप अगली बार ऐप खोलेंगे तो यह आपके Mac में आ जाएगा।

दोस्तों के साथ नोट्स लें
OneNote की एक ऐसी नोटबुक के तौर पर कल्पना करें जिसे कि आपके दोस्त या टीम के साथी एक साथ इस्तेमाल कर सकें। मिलकर काम करना आसान बनाने वाले टूल्स के ज़रिए हर एक के लिए, एक ही समय में, एक ही ग्रॉसरी लिस्ट, स्कूल प्रोजेक्ट या पार्टी के निमंत्रण में अपना योगदान देना आसान हो जाता है।
अपने आकारों को आकार दें
अब आपको सटीक ज्यामितीय आकर बनाने के लिए कोई चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं है।OneNote के Convert to Shapes फ़ीचर के साथ लंबाकार आकृतियों से भी सटीक अनुपात के सर्कल बन सकते हैं।
और यह सब आपके Microsoft 365 के सब्सक्रिप्शन में शामिल है। यह तो आपको ज़रूर नोट कर लेना चाहिए।