अपना हुनर बढ़ाएँ

Word के बदलावों को ट्रैक करने में माहिर बनें

एडिट करने की रफ़्तार बढ़ाने के टिप्स।

Microsoft Word आपके सहकर्मियों, सहपाठियों और ग्राहकों के साथ किसी डॉक्युमेंट पर चर्चा करना आसान बनाता है। इसमें न केवल एक से ज़्यादा लोग एक ही फ़ाइल को एक साथ एडिट कर सकते हैं, बल्कि Word हर बदलाव को उभारता है (और बताता है कि यह बदलाव किसने किया) जिससे आप जल्दी से हर बदलाव को स्वीकार या अस्वीकार कर सकें।

बदलावों को ट्रैक करना चालू करने के लिए, Review टैब पर जाएँ, Tracking पर क्लिक करके Track Changes टॉगल करें।

यह रहे आपके बदलावों को ट्रैक करने को नए लेवल पर ले जाने के तीन तरीक़े।

ट्रैकिंग को सक्षम करके पर, आसानी से दिखाई देता है कि क्या बदलाव हुए हैं––और किसने किए हैं।

व्यू कस्टमाइज़ करें

Track Changes चालू करने पर, आपको अपने आप हर एडिट नज़र आएगा, लेकिन टूलबार में Review पर और फिर Markup Options पर क्लिक करने से Word केवल कुछ ख़ास एडिट ही दिखाएगा।

Formatting छोड़कर हर चीज़ अनचेक करें, ताकि केवल शैली में किए गए बदलाव नज़र आएँ, जैसे फ़ॉन्ट और लाइन स्पेसिंग। टेक्स्ट के बदलावों को दर्शाने के लिए Insertions और Deletions को चुनें।

अगर बहुत से लोग इस डॉक्युमेंट पर काम कर रहे हैं, तो आप किसी एक व्यक्ति के एडिट और कमेंट देख सकते हैं – इसके लिए, Reviewers चुनें, फिर नामों को चेक या अनचेक करें।

Markup Options > Preferences पर जाकर कस्टमाइज़ करें कि Word कैसे विभिन्न बदलावों को दर्शाएगा। जैसे, इन्सर्ट की हुई चीज़ों को एक रंग और डिलीट की हुई चीज़ों को दूसरा रंग दें। या, सहयोगियों को उनका रंग दें, जिससे एक ही नज़र में पता चल सके कि किसने क्या बदलाव किए हैं।

रिव्यू की रफ़्तार बढ़ाएँ

तेज़ी से एडिट करने के लिए, Accept या Reject के नीचे बने ऐरो पर क्लिक करें और Accept/Reject चुनकर Move to Next पर क्लिक करें। Word बदलाव करके तुरंत उस एडिट पर पहुँचेगा जिसे आपको रिव्यू करना है।

हर एडिट स्वीकार करके लेकिन बिना किसी बदलाव। के डॉक्युमेंट को साफ़-सुथरा बनाने के लिए, टूलबार में All Markup पर क्लिक करके No Markup पर जाएँ। अगर सब सही लगे, तो Accept के साथ बने ऐरो पर क्लिक करें और Accept All Changes चुनें।

गुरुमंत्र – कोई वाक्य, पैराग्राफ़, या टेक्स्ट का पूरा पेज सिलेक्ट करके Accept या Reject मेनू का इस्तेमाल करने से सिलेक्ट किए हुए पूरे हिस्से पर आपका निर्णय लागू होगा।

आप सटीक रूप से कंट्रोल कर सकते हैं कि हर प्रकार के बदलावों का रंग-रूप कैसा होना चाहिए।

तुलना और कॉन्ट्रास्ट

चेंज ट्रैकिंग चालू करना भूल गए? चिंता न करें! डॉक्युमेंट के पिछले संस्करण में Word के Compare Documents फ़ीचर का इस्तेमाल करें। Tools > Track Changes > Compare Documents चुनें और पुराने व नए डॉक्युमेंट चुनें। सारे बदलावों को दर्शाते हुए Word एक नया डॉक्युमेंट बना देगा। अब आप सारे एडिट उसी तरह से स्वीकार या अस्वीकार कर सकते हैं जैसे साथ-साथ ही बदलावों को ट्रेक कर रहे थे।