इंसान सामाजिक जीव होते हैं। हमें सिर्फ़ दुनिया के प्रति अपने नज़रिए को विस्तार देने के लिए ही नहीं, बल्कि सकुशल रहने और जीने के लिए भी संबंध बनाने की ज़रूरत होती है। ये ऐप्स रोमैंटिक पार्टनर्स, दोस्त और सहयोगी तलाशने के आपके सफ़र में आपकी मदद करेंगे और आपके लिए मायने रखने वाले रिश्तों को मज़बूत बनाएँगे।

डेटिंग के लिए साथी ढूँढें
यह दास्तान उतनी ही पुरानी है... जितना कि App Store! ऐसे कई सुखी कपल्स हैं, जिन्होंने किसी डेटिंग ऐप के ज़रिए एक-दूसरे को ढूँढा। अगर आपको भी किसी प्यारे-से डेट की तलाश है, जो आगे चलकर आपका जीवनसाथी भी बन सकता है या फिर आप किसी को अपना नया क़रीबी दोस्त बनाना चाहते हैं, तो आपको यह जानकर ताज्जुब होगा कि ये ऐप्स आपके लिए ही बने हैं।
अपने अनूठेपन को गले लगाएँ
क्वीयर समुदाय के हमारे प्यारे साथी और अपरंपरागत ढंग (जैसे पॉलिएमॉरी) से अपना प्यार जताने की चाहत रखने वाले लोग ध्यान दें! इन सभी ऐप्स में सभी जेंडर्स, अलग-अलग तरह के यौन रुझान रखने वाले लोगों, और समलैंगिकता के इंद्रधनुष के किसी भी रंग का प्रतिनिधित्व करने वाले लोगों के लिए ढेर सारे विकल्प उपलब्ध हैं और हम इसी अनूठे समुदाय के लिए उनका जश्न मना रहे हैं।
दोस्त बनाएँ
दोस्त हमारी ज़िंदगी को अंदर तक सँवारते हैं, लेकिन वयस्क होने पर हमारे पास समय की कमी हो जाती है, जिसकी वजह से हमारे लिए दोस्त बनाना बहुत मुश्किल हो जाता है। अगर डेटिंग के ज़रिए आपकी बात नहीं बनती, तो आप इनमें से किसी भी ऐप को आज़मा सकते हैं। इनमें ऐसे फ़ीचर्स मौजूद हैं, जिन्हें नए लोगों को जानने और कम्यूनिटीज़ ढूँढने के लिए ही बनाया गया है।
भावनात्मक जागरूकता के साथ जुड़ें
ख़ुद के साथ हमारा संबंध, सबसे अहम संबंधों में से एक होता है। भावनात्मक रूप से जागरूक बनना और अपने पैटर्न्स को जानना, समझदारी व परवाह से भरे घनिष्ठ और ज़्यादा सार्थक संबंध बनाने के पहले चरण हैं। इन ऐप्स के साथ अपनी भावनात्मक दुनिया की गहराई में झाँकें।
संबंध से जुड़ी सहायता पाएँ
ख़ुद को अच्छी तरह से जानना इस समीकरण का महज़ एक हिस्सा है और जिसे आप चाहते हैं उसके सामने अपनी भावनाएँ व्यक्त करना बिलकुल अलग चीज़ है। ज़्यादातर लोगों को यह काम बेहद कठिन लगता है और वे अपने अहसासों, इच्छाओं और सीमाओं के बारे में खुलकर बात नहीं करते। इस रिलेशनशिप स्किल को बेहतर बनाने से ही आपका संबंध फल-फूल सकता है और ये ऐप्स इसी काम में आपकी मदद करेंगे।
अंतरंगता को बढ़ावा दें
पार्टनर्स और दोस्तों के साथ अपने संबंधों को सफ़ल बनाने के लिए आपको ज़िंदगी भर वादे निभाने होते हैं और एक-दूसरे से सीखने की इच्छा बनाए रखनी होती है। ये ऐप्स आपको सुख को गले लगाने का तरीक़ा सिखाते हैं और अंतरंग बातचीत की शुरूआत करने के लिहाज़ से आपके बहुत काम आ सकते हैं।
संपर्क में बने रहें
यूँ तो गंभीर बातचीत आपकी मानसिकता को परिपक्व बनाती है, लेकिन आपको अपने रिश्ते से मिलने वाले सुख को नज़रंदाज़ नहीं करना चाहिए। ज़िंदगी में मौज-मस्ती के महत्त्व को बहुत कम करके आँका जाता है, लेकिन यह आपके संबंधों के लिए बड़ी करामाती चीज़ साबित हो सकती है। यहाँ दिए गए ऐप्स आपको दूसरों से जुड़ने और कोई दिलचस्प बातचीत शुरू करने का अवसर देते हैं।
कामकाजी संबंध भी आख़िर संबंध ही होते हैं
अगर आपको भी लगा था कि रिलेशनशिप टूलकिट कामकाजी संबंधों के लिए नहीं बना है, तो ज़रा अपना हाथ उठाएँ। इस संदर्भ में हम कामकाजी संबंधों को या तो भूल जाते हैं या उन्हें सिरे से ख़ारिज कर देते हैं, लेकिन चूँकि हम पेशेवर परिवेश में ढेर सारा वक़्त बिताते हैं, इसलिए ये संबंध भी हमारे मूड और कुशलता पर गहरा असर डालते हैं। यहाँ चुने गए ऐप्स आपको अपने सहकर्मियों से जुड़ने या अपनी इंटरपर्सनल स्किल्स को बेहतर बनाने का अवसर देते हैं।