शॉर्टकट

आपका शानदार फ़िटनेस टूलकिट

वर्कआउट करें, खेलें, आराम करें – इन ऐप्स के साथ।

आपने कर दिखाया! आपने पहला चरण पूरा कर लिया है : अब आप एक्सरसाइज़ को मज़ेदार बनाने के लिए तैयार हैं। शारीरिक गतिविधि से हम अपने शरीर को बेहतर स्थिति में रख पाते हैं। ऐप्स हमारी ज़रूरतों के मुताबिक़ उपयोगी स्पोर्ट्स रूटीन बनाने का बेहतरीन साधन हैं। आइए, अपने ट्रेनिंग अवतार में आकर रूटीन शुरू करें।

ट्रेनिंग शुरू करें

वर्कआउट करने में ऐप की मदद लेना शुरू में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन आपको जल्दी ही इसकी आदत हो जाएगी और इसकी वजह से सेशन में शामिल अतिरिक्त फ़ीचर्स और फ़ायदों की आप सराहना करेंगे। अपनी पहली वर्चुअल ट्रेनिंग के लिए या जिम में अच्छे साथी के रूप में, इनमें से कोई एक ऐप आज़माएँ।


ज़िम्मेदार बनें

फ़िटनेस से जुड़ी सबसे मुश्किल चीज़ों में से एक है अपनी कोशिशें जारी रखना और कुछ हफ़्तों के बाद दिलचस्पी और प्रेरणा न खोना। आराम के लिए समय निकालें और सेशन मिस करने पर ख़ुद पर ज़्यादती न करें। अगर आप मनोबल बढ़ाना चाहते हैं, तो उसके लिए भी ऐप्स मौजूद हैं।


पोषण पर ध्यान दें

स्पोर्ट्स रूटीन का पालन करना आपके फ़िटनेस लक्ष्य को पाने की प्रक्रिया का एक हिस्सा मात्र होता है। सही पोषण ढूँढना जो आपके लक्ष्यों और आहार संबंधी प्राथमिकताओं से मेल खाता हो, संपूर्ण तंदुरुस्ती की कुंजी है। ऐसे ऐप्स से मदद पाएँ जो आपके शरीर की ज़रूरतों के हिसाब से कई तरह की डिश के सुझाव देते हैं।


जहाँ चाहें वहीं फ़िटनेस पाएँ

स्पोर्ट्स की ख़ूबी यह है कि आप इसके लिए जिम से बँधे नहीं होते हैं। आप कहीं भी प्रैक्टिस कर सकते हैं, यहाँ तक कि अपने बेड पर या ऑफ़िस में भी। यह बस आपके द्वारा चुनी गई एक्सरसाइज़ पर निर्भर करता है। घर में वर्कआउट करने या ख़ूबसूरत नज़ारों का मज़ा लेते हुए और ताज़ी हवा मे साँस लेते हुए आउटडोर ट्रेनिंग सेशन पूरा करने के कई विकल्प मौजूद हैं। पेश हैं हमारे कुछ पसंदीदा ऐप्स जो हर जगह पर ट्रेनिंग में आपकी मदद करेंगे।


अपना स्पोर्ट चुनें

फ़िटनेस के सामान्य तरीक़ों में आपकी दिलचस्पी नहीं है? ऐसा अक्सर होता है। हममें से कई लोग तब अधिक मन लगा पाते हैं जब हमारी गतिविधियाँ मज़ेदार होती हैं। जैसे, अपने पसंदीदा संगीत पर डांस करना या अपनी पसंद के बॉल स्पोर्ट्स में अपनी टीम के लिए पॉइंट्स हासिल करना। फ़िटनेस की दुनिया बड़ी है, जिसमें हल्की-फुल्की शारीरिक गतिविधि से लेकर इंटेंसिव सेशन शामिल हैं। अपनी पसंद का विकल्प चुनकर फ़िटनेस के इस सफ़र पर निकल पड़ें।