आपकी ज़िंदगी का सबसे महत्वपूर्ण रिश्ता वह होता है जिसे आप अपने साथ निभाते हैं। आपको किन चीज़ों से प्रेरणा मिलती है, इसे समय और प्रयास लगाकर समझना व नई चीज़ें सीखकर अपना विकास करना, ये दोनों ही चीज़ें आपको ज़्यादा ख़ुश और संतुष्ट रखने के लिए ज़रूरी हैं। इन ऐप्स की मदद से आपको इसमें मदद मिल सकती है।

मानसिकता और प्रेरणा को समझें
क्या आपकी मानसिकता विकास करने की है या फिर विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए आप प्रेरित महसूस नहीं करते हैं? ऐसे कई कमाल के ऐप्स हैं जो आपको सही दिशा दे सकते हैं।
आदत और लक्ष्यों को ट्रैक करके देखें
आपको जब पता चल जाए कि आपको अपने उद्देश्य का पता लगाने या अपनी स्किल को बेहतर बनाने के लिए क्या करना है, तब हर चीज़ को छोटे-छोटे और पूरे किए जा सकने वाले चरणों में ट्रैक करें। आपको इन ऐप्स से सही रास्ते पर बने रहने में मदद मिलेगी।
हर चीज़ के लिए कोर्स पाएँ
आपके लिए हर तरह के कोर्स उपलब्ध हैं और आपको ये कोर्स इन ऐप्स में मिलेंगे। बेहतर फ़ोटोग्राफ़र बनें, ख़ुश और सेहतमंद रहने के विज्ञान के बारे में जानें और प्रोफ़ेशनल सर्टिफ़िकेट पाने की दिशा में आगे बढ़ें।
पढ़ें, सुनें, विकास करें
आपको इन ऐप्स में पढ़ने या सुनने के लिए हमेशा कुछ महत्वपूर्ण और दिलचस्प चीज़ें मिलेंगी। अगर आपके पास कम समय है, तो प्रसिद्ध नॉन-फ़िक्शन किताबें क्विक विज़ुअल और सुनने के लिए कॉन्टेंट बाइट्स के रूप में उपलब्ध हैं।
अपनी भावनाओं को समझें
ख़ुद को समझने और अपनी भावनाओं के प्रति सचेत रहने का हमें न सिर्फ़ अपनी ज़िंदगी में फ़ायदा होता है, बल्कि इससे सीखने की प्रक्रिया भी बेहतर होती है। अच्छी और असहज करने वाली, दोनों तरह की भावनाएँ सामान्य होती हैं। फ़र्क़ इससे पड़ता है कि आप उनके साथ क्या करते हैं और आगे बढ़ने में उनका किस तरह इस्तेमाल करते हैं। आपको इन ऐप्स से अपनी भावनात्मक दुनिया को एक्स्प्लोर करने का मौक़ा मिलेगा।
रिश्तों और आत्मीयता पर ध्यान दें
अपनी भावनाओं के प्रति सचेत रहकर हम अपने पार्टनर्स, दोस्तों और अपनी ज़िंदगी में शामिल दूसरे लोगों के साथ ख़ुशनुमा रिश्ता बना पाते हैं। लेकिन उन रिश्तों को सफल और स्थायी बनाए रखने के लिए पूरी ज़िंदगी प्रतिबद्ध रहने और एक-दूसरे से सीखने की इच्छा रखने की ज़रूरत होती है। आपको इन ऐप्स से अधिक आत्मीयता से भरी बातचीत करने में मदद मिलेगी जिससे आपके रिश्ते में मज़बूती आएगी।
नई स्किल्स सीखें
इन ऐप्स को गाइड बनाकर कोडिंग शुरू करें, नई भाषा सीखें या कोई वाद्य यंत्र बजाना सीखें। ये हैं कुछ सबसे उपयोगी और मज़ेदार स्किल्स जिन्हें आप ज़रूर सीखना चाहेंगे।
खेल-खेल मे सीखें
कभी-कभी हम सबसे अच्छे ढंग से तब सीखते हैं जब हमें यह पता नहीं होता कि हम कुछ सीख रहे हैं। गेम्स की यही ख़ूबी होती है कि वे हमें समस्याओं का नए ढंग से हल निकालना सिखाते हैं या गुपचुप ढंग से ऐसी कहानियों में ले जाते हैं जो हमें अपनी सोच और फ़ैसला लेने की प्रक्रिया पर विचार करने के लिए प्रेरित करती हैं। इससे हमें अपने बारे में कई हैरान कर देने वाली चीज़ें पता चलती हैं।