आख़िर वह घड़ी आ ही गई जब आपको दुनिया को जानने का मौक़ा मिलेगा! आपको बेहतरीन अनुभव देने के लिए, इस पैक में मौजूद ऐप्स की मदद से आप बहुत ही आसानी से और बिना किसी परेशानी के सफ़र कर सकेंगे। इन चुनिंदा ऐप्स की मदद से आप अपने आने वाले सफ़र के लिए किसी नई जगह पर जाने की योजना बनाने से लेकर, उसे एक्स्प्लोर करने और स्थानीय लोगों से मिलने के बारे में सब कुछ जान सकेंगे।

अपनी ट्रिप की योजना बनाएँ
प्रेरणा हर तरफ़ मौजूद है। तय करें कि अगली बार आप कहाँ की यात्रा पर जाएँगे और ये ऐप आपके सपनों का यात्रा कार्यक्रम तैयार करने, लोकप्रियता की ओर तेज़ी से बढ़ता कोई हॉटस्पॉट ढूँढने और उस देश की भाषा पहले से सीखने में आपकी मदद करेंगे, ताकि आपको वहाँ कोई तकलीफ़ न हो।
अपनी ट्रिप बुक करें
क्या आप फ़्लाइट से लंबी यात्रा पर जा रहे हैं या फिर ट्रेन से सफ़र करके यात्रा का ज़्यादा इको-फ़्रेंडली ज़रिया अपना रहे हैं? इन ऐप्स की मदद से आप अपनी राइड और अपना ठिकाना ढूँढ सकते हैं। इनमें से कुछ तो आपको बिलकुल अनूठी प्लानिंग करने और अनोखी लोकेशन्स में ठहरने की जगह बुक करने की सहूलियत भी देते हैं।
सफ़र के साथ-साथ मनोरंजन भी
आप कहाँ जा रहे हैं, इसके आधार पर इंटरनेट कनेक्शन अच्छा हो सकता है या फिर ख़राब और कभी-कभी तो बिलकुल मौजूद नहीं होता। बेहतर यही होगा कि आप पहले से तैयारी कर लें और अपने साथ मनोरंजन का थोड़ा मसाला साथ ले चलें। इन ऐप्स की मदद से आप म्यूज़िक या वीडियो का ऑफ़लाइन मज़ा ले सकते हैं।
किसी नई जगह को एक्स्प्लोर करें
किसी नए शहर, स्थान या क़ुदरती जगह को जानने का सबसे अच्छा तरीक़ा यह है कि आप अपना फ़ोन छोड़कर अपने आस-पास के परिवेश से अच्छी तरह घुलने-मिलने की कोशिश करें। ऐसा करने का दूसरा सबसे अच्छा तरीक़ा क्या है? दूसरा सबसे अच्छा तरीक़ा है इन ऐप्स का इस्तेमाल करके अपने एक्स्प्लोरेशन को अगले स्तर पर ले जाना।
नए लोगों से मिलें
जब आपको अपनी ट्रिप के दौरान स्थानीय लोगों या दूसरे देशों से वहाँ आकर बसे लोगों से मिलने का मौक़ा मिलता है, तो आपकी ट्रिप बिलकुल सच्ची बन जाती है। विदेश में नए लोगों के साथ जुड़ने और दोस्त बनाने के लिए ये ऐप्स आज़माएँ। थोड़ी एक्स्ट्रा मौज-मस्ती के लिए, उनके साथ मिलकर कोई स्थानीय व्यंजन तैयार करने पर विचार करें।
यात्रा के इन साथियों को अपने साथ ले चलें
ये ऐप्स विदेश यात्रा के दौरान आपके सामने आने वाली कई तरह की स्थितियों में मददगार साबित हो सकते हैं। हमारी राय यह है कि इन्हें हर एक डिवाइस पर होना चाहिए, क्योंकि ये सफ़र को बहुत आसान बना देते हैं।
सुनी-सुनाई बातों के भरोसे न रहें
दुनिया की यात्रा करने से हमें हर चीज़ को अपने क्षितिज के परे जाकर किसी दूसरे नज़रिए से देखने में मदद मिलती है। एक ओर जहाँ इस तरह की छवियाँ सशक्त होती हैं और हमारे विकास में मदद करती हैं, वहीं वे आप पर हावी भी हो सकती हैं। यात्रा के दौरान अपने मन को शांत रखने के लिए, इन ऐप्स का रुख़ करें।