क्या आप अपने सोशल मीडिया के लिए आकर्षक कॉन्टेंट बनाने के गुर सीखना चाहते हैं? चाहे आप सोशल मीडिया का इस्तेमाल मौज-मस्ती के लिए करते हों, फ़ुल टाइम कॉन्टेंट तैयार करना चाहते हों या फिर कॉन्टेंट मार्केटिंग के ज़रिए अपने छोटे-से बिज़नेस की पैठ बढ़ाने की कोशिश में जुटे हुए एकल उद्यमी हों, ऑनलाइन रूप से अपनी कहानी बयान करने का सही ढंग ही आपको कामयाबी दिलाएगा।
यहाँ कुछ ऐप्स दिए गए हैं, जो आपकी कहानियों को दूसरों से अलग बनाने में मदद करेंगे।

अपना कॉन्टेंट प्लान करें
अपना संदेश दुनिया तक पहुँचाने से पहले, आपको सावधानी से प्लान और फ़ोकस करते हुए अपनी ख़ूबियों और CTA (कॉल्स टू ऐक्शन) की पहचान करनी होगी। इन ऐप्स के साथ अपने हिसाब से सब कुछ तैयार करें – अपने आइडियाज़ और स्क्रिप्ट्स लिखें, माइंड मैप्स तैयार करके अपनी रणनीति की मानसिक छवि तैयार करें या फिर एक सुविधाजनक मासिक कॉन्टेंट प्लान तैयार करने के लिए कानबान बोर्ड का इस्तेमाल करें।
अपना कॉन्टेंट रिकॉर्ड करना
कोई प्लान तय करने के बाद, जैसे कि अस्थायी कॉन्टेंट तैयार करने या फिर प्रोडक्शन के लिए कॉन्टेंट का बैच तैयार करने के बाद, अब वक़्त है कैमरे के सामने ख़ुद को अपने सबसे अच्छे और असली रूप में पेश करने का। अपने पसंदीदा कपड़े पहनें, दिमाग़ पर हावी किसी भी तरह की सोच को विराम देने के लिए कुछ लंबी और गहरी साँसें लें और प्रेज़ेंटेशन शुरू करें। कैमरे के सामने प्रस्तुति देने के लिए बनाए गए ये ऐप्स इस काम में आपकी मदद करेंगे।
अपने कॉन्टेंट को एडिट करना
आजकल, आपका कॉन्टेंट जितना स्वाभाविक होता है, सोशल मीडिया के लिए वह उतना ही अच्छा होता है। हालाँकि, आप चाहें तो अपने कॉन्टेंट को थोड़ा फ़ाइनल टच दे सकते हैं, जैसे कि आप दिव्यांग ऑडियंस और बिना आवाज़ के आपका कॉन्टेंट देखने वालों के लिए ऑटोमैटिक कैप्शन्स शामिल कर सकते हैं। अगर आप किसी दूसरे प्लैटफ़ॉर्म के लिए एडिट कर रहे हैं, तो ये ऐप्स कुछ शक्तिशाली AI-सपोर्टेड फ़ीचर्स के साथ ट्रांज़िशन्स, इफ़ेक्ट्स और अन्य एलीमेंट्स शामिल करने में आपकी मदद करते हैं।
अपना कॉन्टेंट पब्लिश करना
क्या आपकी वीडियो तैयार हो गई है? कैप्शन तैयार हो गया है? अगर हाँ, तो अपना कॉन्टेंट अपने मनपसंद चैनल्स पर अपलोड करें और शानदार व्यूज़ और लिसन्स पाना शुरू करें। अपनी ज़्यादा-से-ज़्यादा ऑडियंस की नज़रों में आने के लिए, इनमें से कुछ बुनियादी चीज़ों पर काम करना न भूलें।
अपना कॉन्टेंट बेचें
कॉन्टेंट क्रिएटर बनने की सबसे अच्छी ख़ूबियों में से एक ख़ासियत यह है कि आप इसे अपने रोज़गार का ज़रिया बना सकते हैं। अगर आप अपने चैनल्स पर सिर्फ़ ब्रैंड डील्स का काम करने तक ही सीमित नहीं रहना चाहते, तो अपनी ऑडियंस को डिजिटल प्रॉडक्ट्स बेचना एक अच्छा विचार है – जैसे कि टेम्प्लेट्स, प्लानर्स या कोर्सेज़, जहाँ आपकी प्रतिभा उभरकर सामने आती है। इन ऐप्स का इस्तेमाल करें और उनके सेल्स या मार्केटप्लेस विकल्पों का फ़ायदा उठाएँ।
काम का बोझ कम करें
क्या आप अपना काम जारी रखना चाहते हैं, लेकिन अभी भी वर्चुअल असिस्टेंट का ख़र्च नहीं उठा सकते? ये उपयोगी ऐप्स हर क्रिएटर के डिवाइस पर होने चाहिए, क्योंकि ये आपका ढेर सारा वक़्त और मेहनत बचाते हैं, ताकि आप अपना बिज़नेस कुशलता से चलाने पर फ़ोकस करते हुए, बचे हुए कुछ समय का इस्तेमाल अपने नए कॉन्टेंट पर कर सकें।
बीच-बीच में ब्रेक लें
कॉन्टेंट क्रिएशन का काम काफ़ी मेहनत से करना पड़ता है, इसलिए मौजूदा और नए फ़ॉलोअर्स की नज़रों में बराबर बने रहने के लिए, हर बार नियमित रूप से पोस्ट करने की कोशिश में थककर चूर हो जाना बड़ी आम बात है। अपना एनर्जी लेवल बनाए रखने और अपनी ऑडियंस को ख़ुश रखने के लिए, नियमित रूप से ब्रेक लेना न भूलें। इन ऐप्स की मदद से आप अपने काम और ज़िंदगी के बीच संतुलन बनाकर रख सकते हैं।