गार्गॉयल, म्यूटेंट और चाबुक लहराते गुर्गे Return to Dark Castle में आपका इंतज़ार कर रहे हैं—और आपके पास हैं बस जेब भर पत्थर! बहादुर लेकिन थोड़े अनाड़ी हीरो Bryant के रूप में, आप Mac की सबसे पसंदीदा गेम फ़्रैंचाइज़ी में से एक के इस आकर्षक थ्रोबैक में Black Knight के अड्डे की गहराइयों में उतरते हैं।
अपने अंकल Duncan (80 के दशक के क्लासिक गेम्स Dark Castle और Beyond Dark Castle के हीरो) का अंजाम जानने के लिए आपको जानलेवा गड्ढों पर छलाँग लगानी होगी, तंग करने वाले चमगादड़ों पर प्रोजेक्टाइल्स फेंकने होंगे और यह भी ध्यान रखना होगा कि ग़लती से दीवारों से टकराकर ख़ुद ही बेहोश न हो जाएँ। बेरहम पहेली-प्लेटफ़ॉर्मिंग ऐक्शन के 80 लेवल्स में, अनगिनत ख़तरे आपकी जान लेने को तैयार हैं। आपकी खोज शुरू हो चुकी है!
हमें यह क्यों पसंद है : असफल होने के इसके तमाम हास्यास्पद तरीक़े। अपनी जड़ों के प्रति सच्चा रहते हुए, Return to Dark Castle काफ़ी चुनौतीपूर्ण है, लेकिन यहाँ मरना अक्सर झुंझलाहट से ज़्यादा हँसी दिलाता है। कभी लुढ़कते हुए लट्ठे से पिट जाएँगे, कभी बिजली की किरण से झटका लगेगा, तो कभी कार्टून-स्टाइल 16-टन के वज़न के नीचे दब जाएँगे। या फिर लड़खड़ाकर मुँह के बल गिरेंगे और एक मामूली-सा चूहा आपको कुतर-कुतर कर ख़त्म कर देगा। Bryant का हौसला कमाल का है, बस क़िस्मत उसका साथ कम ही देती है।
सुझाव : Forest Guard Tower लेवल में, चट्टानी उभार के बाईं ओर मौजूद छिपे हुए स्विच को ऐक्टिवेट करें ताकि एक रस्सी नीचे आए। नीचे उतरते ही आपको North Tower में एक ऊँची खिड़की मिलेगी, जहाँ एक टेलीपोर्टेशन पोशन आपका इंतज़ार कर रहा है।
निर्माता से मिलें : कैलिफ़ोर्निया-स्थित Ludit Games के प्रमुख Mark Stephen Pierce हैं, जो ओरिजिनल Dark Castle गेम्स के सह-निर्माता भी हैं। Z Sculpt Entertainment के साथ मिलकर विकसित किया गया रीमास्टर्ड Return to Dark Castle, 2008 के सीक्वल का डेफ़िनिटिव एडिशन है, जिसे आधुनिक हार्डवेयर के लिए अपडेट किया गया है।
कुछ और ज़रूर खेलने लायक़ Mac गेम्स :
