ज़रूरी नहीं कि आउटलाइन एक बेसिक बुलेट वाली लिस्ट ही हो—या उसे बनाना मुश्किल हो। चाहे आप क्लास में नोट्स ले रहे हों, किसी प्रोजेक्ट की योजना बना रहे हों या अपने अगले उपन्यास पर विचार कर रहे हों, OmniOutliner के शक्तिशाली फ़ीचर्स और फ़्लेक्सिबल डिज़ाइन्स की मदद से आप कम मेहनत में ख़ूबसूरती से फ़ॉर्मैट की गई, विस्तृत आउटलाइन बना सकते हैं। साथ ही, आपके सभी डॉक्युमेंट्स Mac, iPhone, iPad और Apple Vision Pro पर OmniOutliner में सिंक हो जाते हैं, ताकि आप कहीं भी प्रोडक्टिव बने रह सकें।
ऐप के उपयोग में माहिर बनने के लिए यहाँ कुछ सुझाव दिए गए हैं।
ज़रूरत नहीं तो हाथों को क्यों उठाना
जब आप जटिल विचारों को व्यवस्थित कर रहे हों, तो दक्षता मायने रखती है—इसलिए OmniOutliner आपको कीबोर्ड से अपनी उंगलियाँ हटाए बिना आउटलाइन बनाने की सुविधा देता है। उदाहरण के लिए, किसी पंक्ति को तुरंत इंडेंट करने के लिए, उसे चुनें और Tab दबाएँ (Shift-Tab आउटडेंट करता है)। या फिर, इसे U या D कुंजियों से ऊपर या नीचे ले जाएँ। OmniOutliner में लगभग हर ऐक्शन को शॉर्टकट से ऐक्सेस किया जा सकता है, और macOS Tahoe में आप स्पॉटलाइट से ही OmniOutliner शॉर्टकट ऐक्शन चला सकते हैं—उदाहरण के लिए, Create New Outline ऐक्शन से ऐप खुल जाता है और कुछ ही कीस्ट्रोक्स में एक नया डॉक्युमेंट बन जाता है।
फ़ेरबदल से हिचकिचाएँ नहीं
अपनी आउटलाइन को फिर से व्यवस्थित करना भी उतना ही आसान है। Sidebar बटन पर क्लिक करके उपयोगी Sections व्यू देखें, जहाँ आप अपने पूरे डॉक्यgमेंट का स्ट्रक्चर देख सकते हैं, उसके अलग-अलग सेक्शन को बड़ा और छोटा कर सकते हैं और लाइन व सेक्शन को ड्रैग करके आसानी से फिर से व्यवस्थित कर सकते हैं।
क्या आपको एक या दो अतिरिक्त कॉलम की ज़रूरत है—जैसे कि मीटिंग में हर एजेंडा आइटम के लिए चर्चा के लीडर और शुरू होने का समय नोट करने के लिए? टूलबार में Add Column बटन पर क्लिक करें।

और गहराई में जाएँ और कॉन्टेंट को लिंक करें
जैसे-जैसे आप अपने विचारों का विस्तार करते हैं, OmniOutliner आपको संदर्भ जोड़ने के लिए टूल्स देता है। उदाहरण के लिए, किसी भी बुलेट में टेक्स्ट, अटैचमेंट और यहाँ तक कि रीसाइज़ की जा सकने वाली इमेज वाला एक ख़ास नोट हो सकता है। (Command-' दबाकर या Edit > Edit Note चुनकर मौजूदा बुलेट में एक नोट जोड़ें।) नोट्स को अलग दिखाने के लिए एक अलग शैली का इस्तेमाल किया जाता है और जब आपको मुख्य बातों पर ध्यान देने की ज़रूरत हो, तो आप सभी नोट्स को तुरंत छिपा सकते हैं (Control-Command-' दबाएँ)।
आप मौजूदा आउटलाइन के किसी दूसरे सेक्शन या किसी दूसरे OmniOutliner डॉक्युमेंट में मौजूद ख़ास सामग्री का संदर्भ देने के लिए Omni Links सुविधा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जिस टेक्स्ट का आप संदर्भ देना चाहते हैं उस पर Control-क्लिक करें और Copy Omni Link चुनें; फिर उस टेक्स्ट को चुनें जिससे आप लिंक करना चाहते हैं और Edit > Add Link चुनें। आप Omni Links को शेयर भी कर सकते हैं (मान लीजिए, किसी ईमेल या टेक्स्ट मैसेज में) ताकि कोई सीधे किसी ख़ास डॉक्युमेंट या डॉक्युमेंट में मौजूद जगह पर जा सके।

स्टाइल ज़रूरी है
अपनी सादी आउटलाइन में थोड़ी जान डालना चाहते हैं? दर्जनों थीम्स में से चुनें, ताकि आपकी आउटलाइन का रंग, फ़ॉन्ट और अंदाज़ बदल जाए; थीम के रंग अपने आप आपके डिवाइस के लाइट और डार्क मोड के हिसाब से बदल जाते हैं।
इंस्पेक्टर पैनल के ज़रिए थीम को लगभग असीमित रूप से कस्टमाइज़ किया जा सकता है: किसी भी आइटम को चुनें और अपना पसंदीदा फ़ॉन्ट, साइज़, रंग, फ़ॉर्मैटिंग, अलाइनमेंट, लाइन हाइट, पैडिंग और बहुत कुछ चुनें। सब कुछ सही हो जाने के बाद, अपने कस्टम डॉक्युमेंट को थीम ब्राउज़र में जोड़ने के लिए File > Save as Template चुनें, ताकि आप इसका अपनी अगली आउटलाइन के लिए उपयोग कर सकें।

दिल खोलकर ढूँढें
OmniOutliner में एक पारंपरिक Search फ़ीचर है, लेकिन Filter फ़ील्ड अक्सर ज़्यादा उपयोगी होती है। इसका उपयोग करके आप तुरंत बस उन पंक्तियों को छोड़कर सब कुछ छिपा सकते हैं, जिनमें आपके द्वारा सर्च किया जाने वाला टेक्स्ट है। साइडबार में मौजूद Filters फ़ीचर इस फ़ीचर को और बेहतर बनाता है, क्योंकि इससे आप उन क्वेरीज़ को सेव कर सकते हैं जो सिर्फ़ उन पंक्तियों को दिखाती हैं जो मानदंड के कॉम्बिनेशन्स से मेल खाती हैं : कीवर्ड, चेकबॉक्स, नंबर, नोट्स में टेक्स्ट वगैरह।

बार-बार किए जाने वाले कामों को ऑटोमेट करें
ऑटोमेशन में दिलचस्पी है? OmniOutliner ऐसे कई तरीक़े उपलब्ध कराने में बेजोड़ है, जिनसे आप बार-बार किए जाने वाले कामों को आसान बना सकते हैं। शॉर्टकट, Automator, AppleScript और वॉइस कंट्रोल जैसी macOS टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करने के अलावा, डेवलपर का JavaScript आधारित Omni Automation प्लेटफ़ॉर्म आपको ऐसे ऑटोमेशन बनाने की सुविधा देता है जो आपके सभी डिवाइस पर काम करते हैं। ये स्क्रिप्ट्स और प्लग-इन्स शॉर्टकट और वॉइस कंट्रोल के साथ भी इंटीग्रेट हो सकते हैं (जिससे आप अपनी आवाज़ से ऐप को ऑटोमेट कर सकते हैं!), साथ ही वे डेटा को प्रोसेस करने और नेचुरल लैंग्वेज प्रॉम्प्ट का जवाब देने के लिए Apple के Foundation Models को क्वेरी कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, Outline the Clipboard प्लग-इन क्लिपबोर्ड के कॉन्टेंट के आधार पर एक आउटलाइन बना सकता है—यह कितना उपयोगी है!
कुछ OmniOutliner फ़ीचर्स के लिए Pro अपग्रेड की ज़रूरत होती है।