

अपने Mac की स्प्रिंग-क्लीनिंग करें!
इन ऐप्स की मदद से जगह ख़ाली करें और सब कुछ व्यवस्थित रखें।
या आप अपनी फ़ाइलों को अच्छे तरीक़े से सहेजना चाहते हैं, और क्या उन फ़ाइलों से तंग आ गए हैं जिनकी अब आपको ज़रूरत नहीं रही? ये ऐप्स बिना वक़्त बर्बाद किए आपके स्टोरेज की छँटनी कर देंगे।
DaisyDisk
यह ऐप ज़्यादा जगह घेरने वाली फ़ाइलों जैसे कि वीडियो और इंस्टॉलर फ़ाइलों को आसानी से ढूँढ लेता है और इन्हें आपकी हार्ड ड्राइव में एक पाई-चार्ट-व्यू में दिखाता है। जो जितनी बड़ी स्लाइस होगी, वह उतना बड़ा फ़ोल्डर या फ़ाइल होगी। अपने हिसाब से इनकी छँटनी करें या फिर इन्हें हटा दें।

GrandPerspective
GrandPerspective आपकी ड्राइव का एक ग्राफ़िकल व्यू भी बनाता है, जहाँ – फ़ोल्डर और फ़ाइल दोनों – एक ही बर्ड्स-आई-व्यू में दिखते हैं। हर ब्लॉक का आकार बताता है कि वह कितनी जगह ले रहा है। एक और काम का फ़ीचर फ़ाइलों को इस आधार पर कलर-कोड करता है कि आपने उन्हें हाल में कब खोला था – जिससे उन फ़ाइलों को ढूँढ़ना आसान हो जाता है जिन्हें आपने काफ़ी समय से नहीं खोला।

Folder Tidy
आपके डिवाइस में बिख़री हुई सभी तस्वीरें, PDF, डॉक्युमेंट और वीडियो को ठीक से लेबल किए गए सबफ़ोल्डर में जल्द से डालने के लिए Folder Tidy का इस्तेमाल करें। यह अपने डाउनलोड फ़ोल्डर, डेस्कटॉप या प्रोजेक्ट फ़ाइल की थम्ब ड्राइव को ऑर्डर में लाने का एक शानदार तरीक़ा है।

PhotoSweeper एक सी दिखने वाली उन तस्वीरों की आपस में तुलना करता है जो कि आपके स्टोरेज को घेर रही हैं। (कभी बर्स्ट मोड का इस्तेमाल किया है?) यह ऐप सभी संभावित जगहों में चेक करता है, जैसे आपकी तस्वीरों में, एपर्चर में, और Adobe Lightroom लाइब्रेरी में, और एक सुविधाजनक साइड-टू-साइड व्यू में सारी तस्वीरों को दिखाता है।

CleanMyMac
CleanMyMac पुराने अटैचमेंट, पुराने केश (caches) और आपकी ड्राइव की जगह घेरने वाली अन्य फ़ाइलों को हटाने के अलावा ऐप्स को पूरी तरह अनइंस्टॉल भी करता है (उन सपोर्ट फ़ाइलों सहित जो वे आपकी ड्राइव में इधर-उधर छोड़ देते हैं)। साथ ही यह वाइरस से भरी फ़ाइलों को स्कैन भी करता है।
