कार्यकुशलता बढ़ाएँ

परफ़ेक्ट क्लिपबोर्ड मैनेजर ढूँढें

इन कम जाने-माने टूल्स के साथ अपनी प्रोडक्टिविटी को पंख दें।

बहुत कम ऐप्स आपकी प्रोडक्टिविटी को उतना बढ़ाते हैं – और उतनी ही बार “आपने यह कैसे किया?!” जैसे सवाल सुनने को मजबूर करते हैं – जितना कि एक क्लिपबोर्ड मैनेजर (जिसे क्लिपबोर्ड हिस्ट्री या मल्टी-क्लिपबोर्ड यूटिलिटी भी कहा जाता है)। ये टूल्स आपके द्वारा कॉपी या कट की गई हर फ़ोटो, फ़ाइल, लिंक या टेक्स्ट की हिस्ट्री सहेजकर रखते हैं, ताकि आप इनमें से किसी भी आइटम को कभी भी पेस्ट कर सकें।

क्या आपने कोई टेक्स्ट पेस्ट करने से पहले ही कोई फ़ोटो कॉपी कर ली? इन टूल्स के साथ वह टेक्स्ट आपके लिए उपलब्ध रहेगा। क्या आपको दर्जनों लिंक्स या आँकड़े कॉपी करने हैं? उन्हें सोर्स से एक के बाद एक कॉपी करें, फिर डेस्टिनेशन डॉक्युमेंट पर जाएँ और उन्हें एक के बाद एक पेस्ट कर दें।

इन ऐप्स की सबसे अच्छी बात यह है कि एक क्लिपबोर्ड मैनेजर आपके वर्कफ़्लो में कोई रुकावट नहीं डालता। आप वैसे ही कॉपी और पेस्ट करते रहें जैसे आप आम तौर पर करते हैं; जब आपको अपनी हिस्ट्री से किसी चीज़ की ज़रूरत हो, तो बस कीबोर्ड शॉर्टकट दबाएँ या सिस्टमवाइड मेनू पर क्लिक करें।


Paste का “पिनबोर्ड” आपकी स्क्रीन के नीचे दिखाई देता है, जिसमें आपकी कॉपी की गई हर चीज़ के लिए आसानी से पढ़े जा सकने वाले कार्ड होते हैं। हर कार्ड उस ऐप के आधार पर कलर-कोडेड होता है जिससे उसे कॉपी किया गया है। किसी आइटम को पेस्ट करने के लिए उस पर डबल-क्लिक करें या उसे ड्रैग करें; Control-क्लिक करके आप उसे एडिट कर सकते हैं (ख़ुद या Writing Tools की मदद से) या उसे एक स्थायी पिनबोर्ड पर पिन कर सकते हैं। (आप अक्सर इस्तेमाल किए जाने वाले टेक्स्ट के लिए कई पिनबोर्ड बना सकते हैं और कीबोर्ड की मदद से उनके बीच स्विच कर सकते हैं।) Paste iCloud के साथ असीमित हिस्ट्री सिंक करता है, जिससे आप पिछले क्लिपबोर्ड्स को दूसरे Mac पर या iPhone और iPad पर Paste ऐप में ऐक्सेस कर सकते हैं। इसके सहयोगी फ़ीचर्स आपको पिनबोर्ड दूसरों के साथ शेयर करने की सुविधा भी देते हैं।

इसके लिए बेहतरीन : क्लिपबोर्ड शेयर करने और पिछली क्लिपिंग्स का बड़ा व्यू पाने के लिए


Copy 'Em की फ़्लोटिंग क्लिपबोर्ड सूची को अनेक प्रकार से कस्टमाइज़ किया जा सकता है। अन्य चीज़ें कस्टमाइज़ करने के साथ हर प्रीव्यू का आकार, फ़ॉन्ट का आकार, विंडो की थीम चुनें और यह तय करें कि URL टाइटल्स और प्रीव्यूज़ को दिखाना है या नहीं। क्लिपिंग सूची को ऐप्लिकेशन या कॉन्टेंट प्रकार (टेक्स्ट, इमेज, लिंक, फ़ाइल/फ़ोल्डर) के आधार पर फ़िल्टर करें। सूची को तिथि, तारांकित, सबसे अधिक इस्तेमाल की गई, अल्फ़ाबेट के क्रम आदि के आधार पर सॉर्ट करें। अक्सर इस्तेमाल में आने वाले टेक्स्ट या कोड को फ़ेवरेट के रूप में मार्क करें और उन्हें झट से ऐक्सेस करने के लिए कस्टम सूचियों में सहेजें। पेस्ट करने से पहले टेक्स्ट में बेसिक बदलाव करें, जैसे टेक्स्ट को अपरकेस बनाना या ख़ाली पंक्तियों को हटाना। यह ऐप Copy 'Em के iPhone और iPad वर्शन्स के साथ सिंक हो सकता है।

इसके लिए कारगर : अपनी क्लिपबोर्ड सूची को कस्टमाइज़ करके उसे मनचाहा रूप देने में


Pastebot एक पावर यूज़र का क्लिपबोर्ड टूल है। टेक्स्ट में बदलाव करने वाले जटिल फ़िल्टर बनाएँ, फिर उन्हें क्लिपबोर्ड कॉन्टेंट्स पर तुरंत लागू करें। अक्सर इस्तेमाल में आने वाले कॉन्टेंट और कोड के लिए कलेक्शन्स बनाएँ, फिर उन कलेक्शन्स को कीबोर्ड शॉर्टकट्स असाइन करें या पसंदीदा क्लिपिंग्स को सीधे पेस्ट करने के लिए कीबोर्ड शॉर्टकट्स असाइन करें। कॉन्टेंट या मेटाडाटा के आधार पर क्लिपिंग्स ढूँढें। सीक्वेंशियल-पेस्ट फ़ीचर का इस्तेमाल करके अनेक आइटम्स कॉपी करें और फिर उन्हें कहीं और सही क्रम में पेस्ट करें। Pastebot ऐप iCloud के ज़रिए सिंक होता है, जिससे आप अपनी क्लिपबोर्ड हिस्ट्री को अपने अलग-अलग Mac कंप्यूटरों पर ऐक्सेस कर सकते हैं।

इसके लिए बेहतरीन : जटिल फ़िल्टर्स और ऐक्शन्स के साथ क्लिपिंग्स को प्रोसेस करना; क्रमवार कॉपी और पेस्ट के लिए


PastePal की क्लिपिंग सूची ज़रूरत पड़ने पर स्क्रीन के किसी भी किनारे से स्लाइड होकर सामने आ जाती है, जहाँ हर क्लिपिंग का प्रीव्यू, उसे कॉपी किए गए ऐप का नाम और समय दिखता है। किसी टेक्स्ट आइटम पर Control-क्लिक करके उसे एडिट करें, शब्दों को कैपिटलाइज़ करने या ख़ाली पंक्तियाँ हटाने जैसे बेसिक बदलाव लागू करें या उसे बाद में इस्तेमाल के लिए किसी कलेक्शन में सेव करें। ऐप की मुख्य विंडो खोलकर क्लिपिंग्स को प्रकार (टेक्स्ट, इमेज, लिंक आदि) या ऐप के आधार पर देखें। आपकी क्लिपिंग्स iCloud के ज़रिए Mac, iPhone और iPad पर PastePal में सिंक हो सकती हैं।

इसके लिए कारगर : क्लिपिंग्स को मैन्युअल रूप से एडिट करने और एक सुविधाजनक क्लिपिंग सूची बनाने के लिए


Pasta आपकी क्लिपबोर्ड हिस्ट्री को एक ग्रिड में दिखाता है जो विशेष रूप से तब उपयोगी होता है जब आप अक्सर तस्वीरों को कॉपी और पेस्ट करते हों। हर प्रीव्यू में ये जानकारी होती है : आपने उस क्लिपिंग को कब कॉपी किया था, किस ऐप से कॉपी किया था, इमेज का आकार या टेक्स्ट के कैरेक्टर्स की संख्या। आप क्लिपिंग्स को भी ऐप या प्रकार के आधार पर फ़िल्टर कर सकते हैं, कलेक्शन्स में क्लिपिंग्स जोड़ सकते हैं और Pasta के विंडो को एंकर कर सकते हैं ताकि जब आपको बहुत कुछ पेस्ट करना हो तो वह हमेशा सामने रहे।

इसके लिए कारगर : क्लिपिंग प्रीव्यूज़ का एक कस्टमाइज़ेबल ग्रिड


Maccy का सरल डिज़ाइन आपको बिना कीबोर्ड से उंगलियाँ उठाए क्लिपिंग्स को तुरंत खोजकर पेस्ट करने की सहूलियत देता है, (हालाँकि आप चाहे तो पॉइंटर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं)। एक शॉर्टकट से अपनी हिस्ट्री देखें, फिर आइटम्स खोजें और पेस्ट करें, अकसर इस्तेमाल किए जाने वाले आइटम्स को पिन करें, अनचाही क्लिपिंग्स को डिलीट करें, या किसी आइटम को चुनकर अधिक जानकारी देखें (उसका प्रिव्यू, उसे कब कॉपी किया गया था, उसे किस ऐप से कॉपी किया गया था)। Maccy पर कितने ज़्यादा (या कम) क्लिपबोर्ड आइटम्स दिखेंगे, यह आप चुन सकते हैं।

इसके लिए बेहतरीन : एक बहुत तेज़, मिनिमलिस्ट हिस्ट्री और कीबोर्ड से पूरा कंट्रोल