आप अपने Mac पर जो भी करते हैं एक विंडो में करते हैं—मतलब कि आप जितना ज़्यादा काम करते हैं, आपकी स्क्रीन पर उतनी ज़्यादा विंडोज़ खुली होती हैं! macOS Sequoia में उन विंडोज़ को व्यवस्थित रखने के लिए आसान फ़ीचर शामिल हैं, वहीं थर्ड-पार्टी यूटिलिटीज़ से आपको और भी ज़्यादा कंट्रोल मिलता है।
macOS के साथ आप विंडोज़ को आसानी से री-साइज़ और व्यवस्थित कर सकते हैं। किसी विंडो को दाएँ या बाएँ किनारे तक ड्रैग करें, तब वह उस तरफ़ की आधी स्क्रीन को भर लेगी। विंडो को किसी कोने तक ड्रैग करने पर वह उस तरफ़ के चौथाई हिस्से में फ़िट हो जाएगी। उसे स्क्रीन के ऊपरी किनारे तक ड्रैग करने पर वह पूरी स्क्रीन पर फैल जाएगी।
और विकल्प चाहते हैं? नीचे दिए गए ऐप्स आपको और भी सुविधाएँ और विकल्प देते हैं, चाहे आप क्लिक करें, ड्रैग करें या कीबोर्ड से काम लेना पसंद करें।
Magnet

Magnet macOS के बिल्ट-इन विंडो मैनेजमेंट फ़ीचर्स की तरह ही काम करता है, वही एक्सेस तरीक़े, लेकिन इसमें कुछ अतिरिक्त विकल्प भी मिलते हैं: जैसे स्क्रीन का एक-तिहाई या दो-तिहाई हिस्सा फ़िल करना, विंडो को सेंटर में लाना, या उसे किसी दूसरे डिस्प्ले पर ले जाना। इसके साथ आप अनगिनत कस्टम विंडो पोज़िशन भी बना सकते हैं।
BetterSnapTool

अपनी विंडोज़ की पोज़िशन को अपने मुताबिक़ रखना पसंद हैं।BetterSnapTool से आप स्क्रीन के किनारों और कोनों को अपना मनपसंद लेआउट दे सकते हैं (या कोई कीबोर्ड शॉर्टकट असाइन कर सकते हैं)। आप macOS में लाल, पीले, और हरे रंग के विंडो बटन के लिए कस्टम रीसाइज़ ऐक्शन भी असाइन कर सकते हैं।
Moom Classic
एडवांस लेवल के यूज़र्स का पसंदीदा Moom आपको ढेरों रीसाइज़ ऑप्शन देता है : विंडो को डिस्प्ले के किनारे या कोने में ड्रैग करें ताकि उसका आकार बदला जा सके। डिफ़ॉल्ट और कस्टम विंडो पोज़िशन को तेज़ी से ऐक्सेस करने के लिए पॉइंटर को विंडो के हरे बटन के ऊपर घुमाएँ। स्क्रीन पर विंडो का लेआउट “ड्रॉ” करें (ऊपर वीडियो में दिखाया गया है)। पूरी तरह से पोज़िशन वाली विंडो के सेट को सहेजें और रीस्टोर करें—ख़ास तौर पर तब जब आप डिस्प्ले सेटअप बदल रहे हों। और कीबोर्ड शॉर्टकट से इनमें से कोई भी ऐक्शन करें।