

इन-ऐप ख़रीदारी संबंधी जानकारी
“इन-ऐप ख़रीदारी” क्या होती हैं?
इन-ऐप ख़रीदारी आपके पसंदीदा कई मुफ़्त और सशुल्क ऐप्स व गेम्स ऑफ़र करती है, ये ऐसे वैकल्पिक लेनदेन होते हैं जो किसी ऐप की कार्यात्मकता को बदलने के साथ-साथ आभासी सामग्री, कॉन्टेंट या सेवाओं को अनलॉक कर देते हैं। आप App Store में ऐप के प्रोडक्ट पेज पर जाकर यह पता लगा सकते हैं कि यह इन-ऐप ख़रीदारी ऑफ़र करता है या नहीं। बस “डाउनलोड” या “मूल्य” बटन के पास “इन-ऐप ख़रीदारी” संदेश के लिए देखें।
आप किस तरह की “इन-ऐप ख़रीदारी” कर सकते हैं?
“इन-ऐप ख़रीदारी” चार प्रकार की होती हैं :
“इन-ऐप ख़रीदारी” कैसे काम करती हैं
इन-ऐप ख़रीदारी के लिए आपको पासवर्ड या Touch ID दर्ज करना होगा। अगर आप पासवर्ड का उपयोग करते हैं, तो आप ऐसी प्राथमिकता सेट कर सकते हैं जिससे हर इन-ऐप ख़रीदारी के लिए या हर 15 मिनट के बाद पासवर्ड आवश्यक हो। हर 15 मिनट के बाद पासवर्ड आवश्यक वाली प्राथमिकता सेट करने पर आप इस समयावधि में फिर से पासवर्ड दर्ज किए बिना अतिरिक्त इन-ऐप ख़रीदारी कर सकते हैं।
अगर आप Touch ID का उपयोग करते हैं, तो यह हर लेनदेन के लिए आवश्यक है।
अपना सब्सक्रिप्शन प्रबंधित करें
कुछ ऐप्स के कॉन्टेंट का ऐक्सेस सब्सक्रिप्शन-आधारित होता है। सिंगल-आइटम ख़रीदारी के विपरीत, सब्सक्रिप्शन तब तक ऑटोमैटिकली रिन्यू होते रहते हैं जब तक आप उन्हें बंद नहीं करते। यदि आप अपने सब्सक्रिप्शन को देखना, बदलना या रद्द करना चाहते हैं, तो आप अपने Mac पर आसानी से रिन्यू सेटिंग्ज़ बदल सकते हैं। अपनी “खाता जानकारी” (यदि आपने साइन इन नहीं किया हुआ है, तो अपने Apple खाते के साथ सत्यापित करें) देखने के लिए अपने Mac पर App¬Store में जाएँ और नीचे बाएँ कोने में स्थित प्रोफ़इल आइकॉन या आपकी तस्वीर पर क्लिक करें। “प्रबंधित करें” सेक्शन में, सब्सक्रिप्शन के दाईं ओर, अपने सब्सक्रिप्शन देखने के लिए “प्रबंधित करें” पर क्लिक करें, इसके बाद अपने सबेसकेर्पेशन को देशने के लिए, ऐप के नाम या “संपादित करें” पर क्लिक करें। अपने सब्सक्रिप्शन को प्रबंधित करने के लिए विकल्पों का उपयोग करें। आप कोई अन्य सब्सक्रिप्शन ऑफ़र भी चुन सकतें हैं या “सब्सक्रिप्शन रद्द करें” क्लिक करके अपने सब्सक्रिप्शन को रद्द कर सकते हैं। रद्द करने के बाद आपका सब्सक्रिप्शन वर्तमान भुगतान अवधि के समाप्त होने पर पर बंद हो जाएगा।
सब्सक्रिप्शन और गोपनीयता के बारे में
जब आप किसी थर्ड-पार्टी डेवलपर से अपने आप रिन्यू होने वाला सब्सक्रिप्शन ख़रीदते हैं, तो हम रैंडम तरीक़े से जनरेट होने वाला एक सब्सक्राइबर ID बनाते हैं जो सिर्फ़ आपके और उस डेवलपर के लिए होता है। डेवलपर अपने प्रोडक्ट की परफ़ॉरमेंस को समझने के लिए इस सब्सक्राइबर ID के साथ-साथ सेल्स की जानकारी का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप किसी डेवलपर के साथ अपने सभी सब्सक्रिप्शन रद्द करते हैं और 180 दिनों के अंदर फिर से सब्सक्राइब नहीं करते, तो आपकी सब्सक्राइबर ID को रीसेट कर दिया जाएगा।