जब आपके पास बिल्डिंग ब्लॉब्स हों, तो बिल्डिंग ब्लॉक्स की ज़रूरत ही क्या है? इंडी हिट World of Goo 2 में प्यारे, लचीले बॉल्स का इस्तेमाल करके घुमावदार टावर्स और झूलते पुल बनाएँ। इसकी चुनौतियाँ क़दम-दर-क़दम मुश्किल होती जाएँगी, लेकिन यह बेहद प्यारी इंजीनियरिंग है!
हमें यह क्यों पसंद है : इसके लेवल्स की अद्भुत विविधता हमें बड़ी पसंद आई। खौलते लावा पर ख़तरनाक रूप से ज्वलनशील पुल बनाएँ, खाइयों को पार कर सकने वाली उड़ने वाली मशीनें बनाएँ, और जब चैप्टर 3 के अंत में Atomic Express पटरी से उतर जाए, तो कुछ मज़ेदार ट्विस्ट्स के लिए तैयार हो जाएँ। हो सकता है आपको goo-ball गॉल्फ़ खेलना पड़े, या एक ख़तरनाक मर्डर मिस्ट्री सुलझानी पड़े।
सुझाव : एग्ज़िट सक्रिय हो जाने पर लेवल के पहले के हिस्सों में फँसे हुए goo बॉल्स को एक-एक कर पकड़ें और जल्दी से उन्हें पाइप के सिरे पर छोड़ दें। अगर आप हर लेवल पर “Obsessive Completion Distinction” उपलब्धि पाने की कोशिश कर रहे हैं तो यह बेहद ज़रूरी है। हर goo मायने रखता है!
निर्माता से मिलें : Ron Carmel और Kyle Gabler, उर्फ 2D Boy, ने 2008 का World of Goo सैन फ़्रांसिस्को के कॉफी शॉप्स में बैठकर बनाया था। इस सीक्वल के लिए उन्होंने इंडी डेवलपर Tomorrow Corporation के साथ मिलकर काम किया है।
