हमारे मनपसंद गेम्स

मिनियन रंबल

भयंकर दुश्मनों को हराने के लिए एक प्यारी सेना बुलाएँ.

Minion Rumble की घमासान फ़ैंटसी लड़ाइयों में मदद बस एक वार की दूरी पर है। एक दुश्मन को हराइए, और एक प्यारा साथी आपकी टीम में शामिल हो जाएगा। धीरे-धीरे आप अनुयायियों का पूरा दल इकट्ठा कर लेंगे — जिनमें वो आकर्षक चैंपियन भी होंगे, जैसे एक विशालकाय हैम्स्टर जो कंकालों पर सूरजमुखी के बीज उगलता है। लड़ाई के बीच में दमदार कौशल चुनें (जैसे दुश्मनों पर ऊपर से गिरने वाले रोशनी के खंभे) और जीत की ओर बढ़ते जाएँ।

हमें यह क्यों पसंद है : हमें Wheel of Fate पावर-अप बेहद पसंद आया। यह अनमोल ख़ज़ाना ज़बरदस्त और कभी-कभी मज़ेदार इफ़ेक्ट्स देता है। हमारा फ़ेवरेट? साथियों का साइज़ बढ़ाने वाला Titan Form. बचाव के लिए काइजू-जैसे कैपीबेराज़ चाहिए? अभी लीजिए!

इन कपकेक बदमाशों से लड़ने में आपको बहुत मज़ा आएगा।

सुझाव : दुश्मनों को मार गिराने पर आपको मिनियन्स वापस मिलते हैं, लेकिन कई बार ये नन्हे साथी जितनी तेज़ी से खोते हैं, उतनी जल्दी वापस नहीं आते। इसका समाधान है Mutation और Eternal Youth जैसे कौशल चुनना — ये लड़ाई से बाहर भी आपके छोटू साथियों का जीवनकाल बढ़ा देते हैं।

निर्माता से मिलें : सियोल स्थित गेम स्टूडियो Funflow, Heir of Light और The Walking Dead: All-Stars जैसे डार्क आरपीजीज़ के लिए मशहूर है। Minion Rumble में शुरुआत में आपकी सेना कंकालों की होने वाली थी। लेकिन जब आर्ट डायरेक्टर ने उन्हें प्यारे, गोल-मटोल साथियों में बदलने का सुझाव दिया, तो यह आइडिया टीम को इतना पसंद आया कि उन्होंने इसे तुरंत अपनाया — क्योंकि यह सभी उम्र के खिलाड़ियों के लिए ज़्यादा अनुकूल था।