हमारे मनपसंद गेम्स

Duck Detective: Secret Salami

इस मामले में अपनी चोंच बंद न रखें, इसे केवल आप ही सुलझा सकते हैं।

Duck Detective: Secret Salami के हीरो के लिए, एक निजी जासूस की ज़िंदगी क़तई आसान नहीं है। लेकिन जब एक साधारण-सा चोरी हुआ लंच अपराध और साज़िश के जटिल जाल में बदल जाता है, तब केवल Eugene McQuacklin ही इन सुराग़ों की कड़ियाँ जोड़ सकता है। एक बस कंपनी में मज़ेदार संदिग्धों से पूछताछ करें, सुराग़ वाले शब्द जुटाएँ, और उनकी मदद से “deducktions” बनाएँ, जो पहचानें और मंशाएँ उजागर करेंगे और अंत में आपको सच तक ले जाएँगे!

हमें यह क्यों पसंद है : अपने पैने जासूसी कौशल का इस्तेममाल करना हमें ख़ूब भाया। चाहे आप कंप्यूटर्स में खोजबीन कर रहे हों या संदिग्धों की आँखों में झाँककर उनकी सचाई परख रहे हों, धीरे-धीरे कनेक्शन साफ़ होने लगते हैं, जैसे सफ़ाईकर्मी पेंग्विन और कस्टमर केयर वाली भेड़ की सीक्रेट रिलेशनशिप। इसी सूत्र को पकड़कर आगे जाएँ और देखें कि ये कहानी आपको कहाँ तक ले जाती है!

लग रहा है कि Salami Bandit के पंजे तेज़ हैं, तो शायद यह काम किसी भेड़ का न हो।

सुझाव : जिराफ़ रिसेप्शनिस्ट को उसके बर्थडे पर मिलने वाले अजीब-से नोट में, हर शब्द के पहले अक्षर पर ग़ौर करें। शायद वहाँ कोई संदेश छिपा है, एक डरावना संदेश।

निर्माता से मिलें : Duck Detective: Secret Salami के निर्माता हैं बर्लिन स्थित इंडी स्टूडियो Happy Broccoli. उनकी टीम के एक सदस्य एक बस कंपनी के कॉल सेंटर में काम किया करते थे। इस गेम में एक मज़ेदार सीन उसी वाकये पर आधारित है, जब उन्हें एक ऐसे पैसेंजर से डील करना पड़ा जो बस में बारह कबूतर लेकर चढ़ना चाहता था।