अल्फ़ाबेट्स से जुड़ी ज़्यादातर पहेलियों में आपको कुछ ख़ास वर्णाक्षरों का इस्तेमाल करके शब्द बनाने की चुनौती दी जाती है, लेकिन Supertype में आप ABC को एक-दूसरे से मनचाहे ढंग से जोड़ सकते हैं। यहाँ आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि उनका आकार कैसा है और वे कैसे गिरेंगे।
हमें यह क्यों पसंद है : Supertype के साथ हमें अल्फ़ाबेट को बिलकुल नए नज़रिए से देखने का मौक़ा मिलता है। स्क्रीन पर दी गई पहेली पर ग़ौर करें, फिर वर्णाक्षरों को उसके ऊपर रखने के लिए टाइप करें। ऐसा करते हुए आपको इस पर विचार करना होगा कि चेक बटन पर टैप करने से वर्णाक्षर किस तरह नीचे गिरेंगे, लहराएँगे और लुढ़केंगे। अगर गिरते हुए वर्णाक्षर स्क्रीन पर मौजूद सभी डॉट्स को स्पर्श करते हैं, तो आप जीत जाएँगे!
सुझाव : लुढ़कने की ख़ूबी वाले वर्णाक्षर, जैसे कि “o” और “e”, ढलान वाली स्टेजेज़ में इस्तेमाल करने के लिए सबसे अच्छे होते हैं। दूसरी ओर, वक्र बनावट वाले वर्णाक्षर, जैसे कि “y” और “r” पज़ल के अलग-अलग हिस्सों में जाकर टँग जाते हैं। भौतिकी के नियमों का इस्तेमाल करके तय करें कि आप स्टेज कैसे पार करेंगे।
निर्माता से मिलें : Philipp Stollenmayer ने साल 2013 में App Store पर अपना पहला गेम लॉन्च किया था। तब से लेकर आज तक, वे एक दर्जन से भी ज़्यादा गेम बना चुके हैं, जिनमें 2020 का Apple Design Award विजेता Song of Bloom गेम भी शामिल है।
