APPLE ARCADE

क्या आप टिकाऊ साम्राज्य बना सकते हैं?

एक नई Civilization आ गई है।

महान Civilization स्ट्रैटेजी सीरीज़ में हिस्ट्री आपका खेल का मैदान है। Apple Arcade पर मौजूद Sid Meier’s Civilization VII Arcade Edition इसे सीधे आपकी उँगलियों पर ले आता है।

आपका साम्राज्य Antiquity Age, Exploration Age और Modern Age में विभाजित है। एक युग के ख़त्म होते ही दूसरा शुरू होता है और आपको आगे बढ़ाने के लिए एक नई सभ्यता मिलती है। क्या आप विज्ञान को प्राथमिकता देंगे? सैन्य ताक़त को? या तकनीकी प्रभुत्व को? हर फ़ैसला आपकी संस्कृति का भविष्य तय करता है।

अपना लीडर चुनें, शुरुआत का युग तय करें और उस सभ्यता को आगे बढ़ाएँ जिसे आप विकसित करना चाहते हैं।

हमें क्या पसंद है : क्रांतिकारी नए लीडर। सीरीज़ की हिस्ट्री में पहली बार, आप किसी सभ्यता का नेतृत्व मानवाधिकारों की अग्रणी शख़्सियत (जैसे Harriet Tubman) या दयालु दार्शनिक (जैसे Confucius) के रूप में कर सकते हैं। यहाँ लीडर अपनी मूल संस्कृति तक सीमित नहीं हैं। क्या आप Antiquity Age की Mississippian सभ्यता को Himiko, Queen of Wa के रूप में लीड करना चाहते हैं? हिस्ट्री को अपनी शर्तों पर लिखिए।

सुझाव : एक युग का अंत नई शुरुआत देता है—लेकिन ध्यान रखें कि बदलाव के दौरान आपकी कई इमारतें कम प्रभावी हो जाएँगी। नए निर्माण के लिए कालातीत विकल्प चुनें; रोम का Colosseum, मिस्र के Pyramids और दूसरे Wonders हर युग में टिके रहते हैं।

निर्माता से मिलें : गेम-डिज़ाइन के लेजेंड Sid Meier ने 1991 में ओरिजिनल Civilization को बनाया था। एक दशक बाद Meier ने Firaxis Games (बाद में 2K का हिस्सा) की सह-स्थापना की, जो तब से इस सीरीज़ का नेतृत्व कर रहा है।

डिवाइस कम्पैटिबिलिटी के लिए गेम के प्रोडक्ट पेज पर जानकारी सेक्शन देखें।

यह गेम सिर्फ़ Apple silicon वाले Mac पर उपलब्ध है।


Apple Arcade पर मौजूद और ढेर सारे कमाल के गेम्स देखें :

क्या आप खेलने के लिए और गेम्स खोज रहे हैं? Mac App Store के Arcade टैब पर और ढेर सारे कमाल के Apple Arcade गेम्स उपलब्ध हैं।