Apple Creator Studio को जानें
ताक़तवर क्रिएटिविटी ऐप्स और बेहतरीन उत्पादकता फ़ीचर्स।
पहली बार वीडियो एडिटिंग, म्यूज़िक मेकिंग, क्रिएटिव इमेजिंग और विज़ुअल प्रोडक्टिविटी के लिए Apple के सबसे शक्तिशाली ऐप्स एक ही सब्स्क्रिप्शन के तहत Apple Creator Studio में उपलब्ध हैं। इस समूह में Final Cut Pro, Logic Pro, Pixelmator Pro, Motion, Compressor और MainStage के साथ ही, Pages, Numbers, Keynote और Freeform में प्रीमियम कॉन्टेंट और बढ़िया AI फ़ीचर्स शामिल हैं। इससे आज के ज़माने के क्रिएटर्स को वे सभी ज़रूरी साधन मिल जाते हैं, जो उन्हें अपनी कलात्मक सोच को Mac, iPad और iPhone पर जीवंत बनाने के लिए चाहिए।
यहाँ जानें कि आपको इसमें क्या-क्या मिलता है।
अपने वीडियो प्रोडक्शन का स्तर ऊपर ले जाएँ
Final Cut Pro आपको वे सभी ज़रूरी चीज़ें देता है, जो आपको Mac और iPad पर बढ़िया प्रोफ़ेशनल क्वॉलिटी वाले वीडियो बनाने के लिए चाहिए। नए AI-संचालित टूल्स की मदद से आप अपनी ज़रूरत की फ़ुटेज को तेज़ी और आसानी से ढूँढ सकते हैं। डायलॉग ट्रैक्स में शब्द या वाक्यांश बोलकर सर्च करें या नेचुरल भाषा में अपनी ज़रूरत के बारे में बताकर (जैसे “crowd of people” या “person running”) झटपट वीडियो क्लिप सर्च करें। संगीत को एडिट करना भी ज़्यादा आसान हो गया है : Beat Detection आपके साउंडट्रैक के हर बार और डाउनबीट को दिखाता है, ताकि आप अपने कट्स को बेहतरीन तरीके से सुसंगत बना सकें।

iPad के लिए Final Cut Pro ऐप के नए Montage Maker फ़ीचर के साथ सोशल मीडिया के लिए तैयार वीडियो बनाना आसान हो गया है। यह आपके फ़ुटेज के सबसे अच्छे विज़ुअल हाइलाइट्स को सूझ-बूझकर पहचानता है और उन्हें आपके म्यूज़िक ट्रैक की बीट के साथ अलाइन करता है।
जब आप फ़ाइनल टच देने के लिए तैयार हों, Motion आपको सिनेमैटिक ग्राफ़िक्स, टाइटल्स और इफ़ेक्ट्स डिज़ाइन करने की क्षमता देता है, और Compressor किसी भी प्लैटफ़ॉर्म के लिए आपकी फ़ाइलों को तेज़ी से एन्कोड करने में मदद करता है।
अपने विचारों को पूरी तरह तैयार गीतों में बदलें
Logic Pro आपके Mac या iPad को शक्तिशाली टूल्स वाले एक संपूर्ण म्यूज़िक स्टूडियो में बदल देता है, ताकि आप बीट मेकिंग, एडिटिंग और मिक्सिंग जैसे काम कर सकें। इसके साथ ही आपको आधुनिक प्लग-इन्स और रॉयल्टी-फ़्री साउंड्स की विशाल और निरंतर समृद्ध हो रही लाइब्रेरी मिलती है। AI Session Players की लिस्ट में एक नया Synth Player शामिल हुआ है; यह आपके Chord Track को फ़ॉलो करता है और Complexity व Intensity स्लाइडर में आप जो बदलाव करते हैं, उस पर तुरंत प्रतिक्रिया देता है। इस बीच, Chord ID ऑडियो या MIDI परफ़ॉर्मेंस का विश्लेषण करके ऑटोमैटिक तरीक़े से Chord Track को पॉप्युलेट कर देती है।

वही इंटेलिजेंस iPad पर ज़्यादा स्मार्ट Browser को भी सपोर्ट करता है, जिससे आप साउंड लाइब्रेरी के बड़े लूप कलेक्शन—टॉप प्रोड्यूसर्स के पैक्स सहित—में साधारण भाषा में बताकर सर्च कर सकते हैं कि आप क्या ढूँढ रहे हैं (जैसे “funky upbeat drum” सर्च करके देखें।)
MainStage आपके डिवाइस को एक शक्तिशाली लाइव-परफ़ॉर्मेंस सेटअप में बदल देता है, जहाँ गिटार, कीबोर्ड, वोकल्स और MIDI हार्डवेयर को Logic की गहरी प्लग-इन लाइब्रेरी के ज़रिए रूट किया जाता है। MainStage अब Ableton Link को भी सपोर्ट करता है, जिससे कई संगीतकार अलग-अलग डिवाइस और ऐप्स पर टेम्पो सिंक रख सकते हैं।
अपनी तस्वीरों और इलस्ट्रेशन्स को नया रूप दें
क्रिएटिव इमेजिंग का पावरहाउस Pixelmator Pro ऐप Mac और iPad पर AI-एन्हांस्ड एडिटिंग, एक्सप्रेसिव पेंटिंग टूल्स और टेक्स्ट, शेप्स व दूसरे डिज़ाइन एलिमेंट्स के साथ काम करने के सहज तरीक़े एक साथ लाता है।

नया Warp टूल आपको इमेज, टेक्स्ट और वीडियो की लेयर्स को भी सटीकता के साथ मोड़ने और ढालने की क्षमता देता है। प्रीमियम प्रोडक्ट मॉक-अप्स की मदद से देखें कि आपके डिज़ाइन्स टी-शर्ट, मग और दूसरी चीज़ों पर कैसे दिखाई देंगे। चाहे आप Mac पर शुरू करें या iPad पर, iCloud सिंकिंग के साथ आपके प्रोजेक्ट्स हर जगह आपके साथ रहते हैं।
और भी ज़्यादा प्रोडक्टिव बनें
Pages, Keynote, Numbers और Freeform का शक्तिशाली विज़ुअल प्रोडक्टिविटी सुइट आपको ख़ूबसूरती से फ़ॉर्मैट किए गए डॉक्युमेंट, प्रेज़ेंटेशन और स्प्रेडशीट बनाने और उन पर साथ मिलकर काम करने की क्षमता देता है। साथ ही यह विचार-विमर्श के लिए एक समृद्ध मल्टीमीडिया बोर्ड भी देता है—सब बिल्कुल मुफ़्त में।
Apple Creator Studio के साथ, ये ऐप्स और भी बहुत कुछ ऑफ़र करते हैं : एक्सक्लूसिव नए थीम्स और टेम्पलेट्स; Apple द्वारा क्युरेट की गईं स्टॉक तस्वीरें, ग्राफ़िक्स और इलस्ट्रेशन्स से भरा Content Hub; सहज इमेज-एडिटिंग टूल्स; और AI-पावर्ड इमेज जेनरेशन, रेज़ोल्यूशन एन्हांसमेंट और क्रॉपिंग।

Keynote अब आपकी टेक्स्ट आउटलाइन को स्लाइड्स में बदल सकता है, स्लाइड कॉन्टेंट से प्रेज़ेंटर नोट्स बना सकता है और पल भर में लेआउट ठीक कर सकता है। वहीं Numbers का नया Magic Fill ऑटोमैटिकली फ़ॉर्मूले जेनरेट करता है और पैटर्न पहचानकर डेटा के सुझाव देता है।
Final Cut Pro, Logic Pro और Pixelmator Pro ऐप्स Mac और iPad पर उपलब्ध हैं। Motion, Compressor और MainStage ऐप्स Mac पर उपलब्ध हैं। Pages, Keynote, Numbers और Freeform ऐप्स Mac, iPad और iPhone पर उपलब्ध हैं।
Apple Creator Studio के कुछ फ़ीचर्स के लिए Apple Intelligence-सक्षम डिवाइस की आवश्यकता होती है।