

2026 के लिए कमाल के ऐप्स देखें
इन बेहतरीन ऐप्स के साथ नए साल की शुरुआत करें।
हमारे पसंदीदा कुछ नए और पिछले साल के अपडेट किए गए ऐप्स के साथ 2026 की अच्छी शुरुआत करें।
ऐसा हो सकता है कि कुछ ऐप्स या गेम्स आपके क्षेत्र में या सभी डिवाइस पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध न हों।
क्रिएटिव बनें
Acorn से आसानी से इमेज एडिट करें
इमेज और वेक्टर एडिटिंग के लिए लंबे समय से पसंदीदा इंडी ऐप, Acorn हमेशा से किफ़ायती और इस्तेमाल में आसान रहा है, लेकिन अब इसमें AI-संचालित मास्किंग, लुकअप टेबल के लिए सपोर्ट सहित कई प्रो-लेवल फ़ीचर्स भी शामिल हो गए हैं। हमें इसके माहिर टूल्स काफ़ी पसंद हैं, जैसे पर्सपेक्टिव रिपेयर, स्क्रीन पर मौजूद हर आइटम को एक अलग लेयर के तौर पर कैप्चर करने वाले स्क्रीनशॉट्स और Data Merge, जो ऑटोमैटिक तरीक़े से आपको नाम के बैज या निमंत्रण जैसी पर्सनलाइज़्ड इमेज बनाने की सुविधा देता है।
Highland Pro के साथ अपनी स्क्रिप्ट को बेहतर बनाएँ
स्क्रीनप्ले लिख रहे हैं? इसके लिए एक स्क्रीनराइटर द्वारा तैयार किए गए ऐप से बेहतर और क्या हो सकता है : Highland Pro, लेखक John August की एक ऐसी पेशकश है जो आपके थका देने वाले काम आसानी से कर लेता है, ताकि आपका ध्यान लेखन पर रहे। अपरकेस में एक कैरेक्टर का नाम टाइप करें, उसके बाद के टेक्स्ट को संवाद के रूप में फ़ॉर्मैट किया जाता है। इंडस्ट्री में सामान्य रूप से प्रचलित “cut to,” “int” और “ext” जैसे संक्षिप्त रूपों का उपयोग करें और ऐप उन्हें हेडर वाले सेक्शन्स में बदल देता है। जब आप लिखते हैं, तो Highland Pro अपने आप कैरेक्टर और स्थान के नाम पूरे करता है और इंडस्ट्री स्टैंडर्ड फ़ॉर्मैटिंग का पालन करने के लिए सेक्शन्स को अपने आप इंडेंट करता है।
Adobe Lightroom के साथ अपनी तस्वीरों को बेहतर बनाएँ
2024 के App Store Award का विजेता यह ऐप आपको बहुत कम समय में तस्वीरों और वीडियो को एडिट करने, व्यवस्थित करने और शेयर करने में मदद करता है। जनरेटिव-AI से संचालित फ़ीचर्स फ़ोटोबॉम्बर्स, लाइट रिफ़्लेक्शन और लो-लाइट नॉइज़, इन सभी को हटाने के लिए जादू की तरह काम करते हैं, वहीं AI-संचालित मास्किंग की मदद से आप मिनटों में प्रोफ़ेशनल लेवल के एडिट्स कर सकते हैं। नया Compare व्यू, फ़ोटो के ओरिजनल वर्ज़न को एडिट की जा रही फ़ोटो के बगल में दिखाता है, ताकि एडिट करते हुए आप उसमें आने वाले अंतर देख सकें।
Canva के साथ रचनात्मक बनें
हज़ारों टेम्प्लेट्स और शक्तिशाली डिज़ाइन टूल्स के साथ, Canva सभी को ख़ूबसूरती से डिज़ाइन किए गए पार्टी के आमंत्रण, सोशल मीडिया स्टोरीज़, प्रेज़ेंटेशन, रेज़्यूमे और बहुत कुछ कस्टमाइज़ करने की सुविधा देता है। इसकी नई AI-संचालित इमेज- और प्रोजेक्ट-जेनरेशन सुविधा के साथ, आपको बस "बेबी शावर के लिए आमंत्रण" टाइप करना है और ऐप आपको एक ऐसा शुरुआती बिंदु दे देगा, जिसके आधार पर आप आगे बढ़ सकते हैं। Canva अब शक्तिशाली एकीकृत Affinity डिज़ाइन ऐप के साथ भी इंटीग्रेट होता है।
Nitro Photo के साथ RAW तस्वीरों को व्यवस्थित करें
macOS में बिल्ट-इन RAW इंजन का उपयोग करके Nitro Photo आपको इस पर सटीक नियंत्रण देता है कि RAW इमेज डेटा को आपको दिखने वाले पिक्सल्स में कैसे बदला जाए। यह आपको किसी डेवलप्ड इमेज की तुलना में RAW डेटा पर ज़्यादा असरदार तरीके से एडिटिंग करने की सुविधा भी देता है, जैसे कि moiré पैटर्न्स को कम करना। बैच प्रोसेसिंग और लेंस-विशिष्ट करेक्शन की मदद से आप अपनी तस्वीरों को तुरंत बेहतर बना सकते हैं।

Linearity Curve से कुछ भी बनाएँ
शक्तिशाली वेक्टर-डिज़ाइन ऐप Linearity Curve लोगो बनाने, ग्राफ़िक नॉवेल ड्रॉ करने, इंटरफ़ेस मॉक-अप स्केच करने जैसे कई कामों के लिए एकदम सही है। नए यूज़र्स को इसका साफ़-सुथरा, इस्तेमाल में आसान लेआउट (और ऑनलाइन ट्यूटोरियल जो आपको आसानी से सिखाते हैं) बहुत पसंद आएगा; प्रोफ़ेशनल्स को वे फ़ीचर मिलते हैं जिन पर वे भरोसा करते हैं, जैसे कि पाथ पर टेक्स्ट और लेयर्स के लिए सपोर्ट, सिंबल लाइब्रेरी और शक्तिशाली एक्सपोर्ट विकल्प। ऐप के Apple Intelligence–संचालित फ़ीचर्स आपको नेचुरल लैंग्वेज प्रॉम्प्ट्स से कलर पैलेट जेनरेट करने और लेआउट को प्रभावित किए बिना अपने डिज़ाइन के सभी टेक्स्ट एलीमेंट का अनुवाद करने की सुविधा देते हैं।
प्रोडक्टिव बनें
Microsoft Excel के ज़रिए अपने आँकड़ों की गणना करें
जब से Mac अस्तित्व में है, लगभग तभी से एक शक्तिशाली डेटा-विश्लेषण टूल रहे Microsoft Excel ने इस साल Copilot इंटिग्रेशन को शामिल किया है, इसलिए अपने आँकड़ों को समझना पहले से कहीं ज़्यादा आसान हो गया है—उदाहरण के लिए, आप किसी तालिका के बारे में सवाल पूछ सकते हैं या बस यह बताकर जटिल फ़ॉर्मूले बना सकते हैं कि आपको क्या करना है। साथ ही, KeyTips, अब Mac पर उपलब्ध है, जिससे आप कीबोर्ड से अपनी उंगलियाँ हटाए बिना रिबन में मौजूद लगभग हर कंट्रोल को ऐक्सेस कर सकते हैं।
Essayist के साथ अपने ऐकेडमिक पेपर फ़ॉर्मैट करें
ग्रंथ सूचियों, इनलाइन उद्धरणों, फ़ुटनोट्स और कवर पेजों को ऑटोमैटिक तरीक़े से फ़ॉर्मैट करके, Essayist ज़्यादा महत्वपूर्ण चीज़ों पर ध्यान केंद्रित करने में विद्यार्थियों, शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं की मदद करता है। ऐप का संदर्भ मैनेजर आपके द्वारा विभिन्न दस्तावेज़ों में संदर्भित किए गए हर एक स्रोत को स्टोर करता है। macOS Tahoe में, आप Spotlight ऐक्शन्स या शॉर्टकट का उपयोग करके नए स्रोत जोड़ सकते हैं—या बस एक PDF ड्रैग कर सकते हैं या YouTube URL पेस्ट कर सकते हैं, ताकि ऐप मुख्य जानकारी निकाल सके।

Goodnotes के साथ बेहतर नोट्स बनाएँ
Goodnotes की मदद से PDF को मार्क अप करें, iPad पर अपने हाथ से लिखे नोट्स को Mac पर आसानी से सर्च करने लायक टेक्स्ट में बदलें और ऐसे ही कई दूसरे काम करें। AI की मदद से, यह ऐप मीटिंग की ऑडियो रिकॉर्डिंग को ट्रांसक्राइब कर सकता है, नोट्स का सारांश बना सकता है और गणित के समीकरणों को हल कर सकता है, जबकि इसका नया व्हाइटबोर्ड कई लोगों को एक साथ मिलकर विचार-मंथन करने की सुविधा देता है।
OmniOutliner के साथ अपने विचारों को व्यवस्थित करें
OmniOutliner की मदद से आप कम मेहनत में ख़ूबसूरती से फ़ॉर्मैट की गई, विस्तृत आउटलाइन बना सकते हैं। कीबोर्ड से अपनी उँगलियाँ हटाए बिना पूरी आउटलाइन तैयार करें और उसे फिर से संरचित करें या अपने सर्च टर्म वाली लाइनों को छोड़कर बाकी सब कुछ छिपाने के लिए फ़िल्टर का इस्तेमाल करें। दस्तावेज़ों, वेब पेजों या ईमेल से आउटलाइन तैयार करने के लिए AI का इस्तेमाल करें—या "मैं ट्रीहाउस कैसे बनाऊँ?" जैसे प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करके बिल्कुल नए सिरे से आउटलाइन जेनरेट करें।
MindNode के साथ विचार मंथन करें
स्मार्ट माइंड-मैपिंग टूल MindNode के साथ, अवधारणाओं, फ़ाइलों, नोट्स और कार्यों को एक अनंत कैन्वस पर जोड़कर और उनके बीच एक संबंध स्थापित करके अपने विचारों को विज़ुअलाइज़ करें। नए कोलैबरेशन फ़ीचर्स की मदद से आप रीयल टाइम में दूसरों के साथ मिलकर काम कर सकते हैं। साथ ही, Apple Intelligence इंटीग्रेशन के कारण आपके डॉक्युमेंट का सारांश तैयार करना और उसके कॉन्टेंट के आधार पर आइडिया और इमेज जेनरेट करना आसान हो जाता है।

Whisper Transcription से ऑडियो ट्रांसक्राइब करें
Whisper Transcription आपके Mac पर मौजूद माइक्रोफ़ोन, मौजूदा फ़ाइलों या किसी भी ऐप से ऑडियो को तेज़ी से और सटीक रूप से रीयल टाइम में ट्रांसक्राइब करता है (यह वीडियो कॉन्फ़्रेंस, पॉडकास्ट या इंटरनेट टॉक रेडियो शो को कैप्चर करने के लिए बहुत अच्छा है)। इस ऐप में लगभग 100 भाषाओं के लिए सपोर्ट है और यह अलग-अलग स्पीकर्स की पहचान करके उन्हें लेबल करता है।
LiquidText के साथ PDF रिव्यू करें
LiquidText एक PDF रीडर से कहीं बढ़कर है और यह हर डॉक्युमेंट को एक अनंत, कोलैबरेटिव वर्कस्पेस के बग़ल में दिखाता है। इसका इस्तेमाल कमेंट, एनोटेशन और विभिन्न अंशों को कैप्चर करने के लिए करें जिन्हें आप ड्रैग और ड्रॉप करके व्यवस्थित कर सकते हैं या बस एक लाइन खींचकर आइटम्स को एक साथ लिंक कर सकते हैं।

Noted के साथ रिकॉर्ड करते समय नोट्स लें
जब आप Noted से लेक्चर और मीटिंग रिकॉर्ड करते हुए नोट्स लेते हैं, तो ऐप आपके टाइप करने के साथ ही एक टाइमस्टैम्प जोड़ देता है, जिससे आप बाद में रिकॉर्डिंग के उस सेक्शन पर आसानी से जा सकें। हाल ही के अपडेट में Apple Intelligence द्वारा संचालित सारांश तैयार करने की सुविधा, तेज़ और सटीक डिक्टेशन व एक AI असिस्टेंट को जोड़ा गया है जो आपके नोट्स से जुड़े सवालों के जवाब दे सकता है।
समय की बचत करें
TypeIt4Me से अपनी टाइपिंग को ऑटोमेट करें
TypeIt4Me आपको ऐसे टेक्स्ट को बार-बार टाइप करने से बचाता है, जिसका आप अक्सर इस्तेमाल करते हैं—साथ ही इसकी मदद से आप उन तकनीकी शब्दों को भी टाइप करने से बच जाते हैं, जिनका इस्तेमाल आप कभी-कभी ही करते हैं और जो आपको कभी याद नहीं रहते। बस टेक्स्ट स्निपेट जोड़ें और उसे एक संक्षिप्त नाम दें—जैसे अपने पते के लिए myad, या “Thank you very much” के लिए tyvm जैसे संक्षिप्त नाम। इन संक्षिप्त नामों को कहीं भी टाइप करें और TypeIt4Me उसे तुरंत पूरे स्निपेट से बदल देगा। स्निपेट्स में प्लेसहोल्डर भी शामिल हो सकते हैं जिन्हें आप उसी समय दर्ज करते हैं। साथ ही कई फ़ील्ड वाले फ़ॉर्म को तेज़ी से भरने के लिए Tab जैसे कीस्ट्रोक्स भी शामिल हो सकते हैं।

Fantastical के साथ अपने शेड्यूल पर नियंत्रण रखें
यह अनिवार्य प्रोडक्टिविटी ऐप आपके ढेर सारे कैलेंडर्स, अपॉइंटमेंट्स और कार्यों को व्यवस्थित करता है। बार-बार होने वाले इवेंट्स सहित इवेंट्स को उसी तरह जोड़ें जैसे आप उनका उल्लेख करते हैं ("हर महीने के पहले शुक्रवार को डेट नाइट")। या फिर, इवेंट के विवरण वाले ईमेल को अपने Fantastical ऐड्रेस पर फ़ॉरवर्ड करके उन्हें अपने शेड्यूल में जोड़ें। अपने कैलेंडर्स और कार्यों को देखें—और ऐप के सिस्टमवाइड मेनू से सीधे ऑनलाइन मीटिंग्स में शामिल हों।
अपने जीवन—और अपने Mac को मैनेज करें
Under My Roof के साथ सब कुछ व्यवस्थित करें
यह होम-इन्वेंट्री टूल आपके सामान की सूची बनाने के काम को बहुत आसान बना देता है। मॉडल नंबर, ख़रीदने की तारीख़ और आपके घर में उस सामान की लोकेशन जैसे विवरण जोड़ें और स्कैन की हुई रसीदें, मैन्युअल और फ़ोटो ड्रैग और ड्रॉप करें। इस ऐप की मदद से आप घर के रखरखाव में सहायक संपर्कों को सँभाल सकते हैं, जिन प्रोडक्ट्स की वारंटी जल्द ही समाप्त हो रही है, उन्हें दिखाने वाली रिपोर्ट बना सकते हैं और iPhone का उपयोग करके कमरों और उनकी सामग्री के 3D मॉडल बनाकर उन्हें अपने Mac पर देख सकते हैं।

MacFamilyTree के साथ अपने परिवार के इतिहास को ट्रैक करें
पिछले 25 सालों से भी ज़्यादा समय से, MacFamilyTree की मदद से वंशावली में दिलचस्पी रखने वाले लोग अपने परिवार के इतिहास को डॉक्युमेंट का रूप दे रहे हैं, उसे व्यवस्थित कर रहे हैं और विज़ुअलाइज़ कर रहे हैं। नवीनतम वर्जन के साथ, आप अपनी रिसर्च के नतीजों को एक सर्च करने योग्य वेबसाइट के रूप में शेयर कर सकते हैं और परिवार के सदस्यों को एक साथ फ़ैमिली ट्री पर सहयोग करने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं।
Play के साथ बेहतरीन वॉच लिस्ट बनाएँ
Play आपको YouTube, Vimeo, Instagram और अन्य जगहों से वीडियो को बुकमार्क करने की सुविधा देता है, ताकि आप पसंदीदा की वॉच लिस्ट या लाइब्रेरी बना सकें—या इसमें आप किसी क्रिएटर के चैनल को जोड़ सकते हैं, ताकि उसका कोई नया वीडियो आते ही उसे देख सकें। सर्च किए जा सकने वाले ट्रांसक्रिप्ट के कारण आप बस क्लिक करके वीडियो के किसी भी हिस्से पर जा सकते हैं। साथ ही, iCloud सिंकिंग के साथ, आप iPhone के लिए Play ऐप पर एक वीडियो सेव कर सकते हैं, फिर अपने Mac, iPad, Apple TV या Apple Vision Pro पर देखने के लिए ऐप शुरू कर सकते हैं।
Mela के साथ नए-नए भोजन खोजें
Mela आपकी सभी रेसिपी को ख़ूबसूरती से व्यवस्थित करता है—और नई रेसिपीज़ खोजने में आपकी मदद करता है। एक साथ कई कुकिंग साइट्स के रिज़ल्ट देखने के लिए ऐप के बिल्ट-इन वेब ब्राउज़र में “ब्लूबेरी मफ़िन” खोजें। (आप बस एक क्लिक करके रेसिपी को इंपोर्ट कर सकते हैं)। या फिर, बस किसी कुकबुक या मैगज़ीन के पेज की फ़ोटो खींचें। ऐप का Feeds टैब कुकिंग ब्लॉग्स और वेबसाइट्स से नवीनतम पोस्ट पाने के लिए RSS का इस्तेमाल करता है। साथ ही, ऐप YouTube, TikTok और Instagram पर वीडियो के विवरण से भी रेसिपी निकाल सकता है।

CardPointers के साथ अपने शॉपिंग रिवॉर्ड्स बढ़ाएँ
क्या आपको ठीक से नहीं पता कि कौन सा क्रेडिट कार्ड आपको सबसे ज़्यादा रिवॉर्ड देगा? CardPointers यह देखता है कि आप हर महीने सबसे ज़्यादा कहाँ ख़र्च करते हैं (जैसे, कॉफ़ी शॉप या पेट्रोल पंप), ताकि 5,000 से ज़्यादा कार्ड्स के लिए आपका कैशबैक, पॉइंट और एयरलाइन माइल्स बढ़ाया जा सके। यह सब आपके लेन-देन को निजी रखते हुए किया जाता है। हाल के अपडेट Apple Intelligence सपोर्ट को जोड़ते हैं, इसलिए आप कार्ड के फ़ायदे और ऑफ़र के बारे में ऐप (या Siri) से पूछ सकते हैं।
CleanMyMac के साथ अपने Mac को ऑप्टिमाइज़ करें
क्या आपका Mac धीमा चल रहा है या उसमें जगह कम है? CleanMyMac पुराने अटैचमेंट, पुराने कैश और ऐसी अन्य फ़ाइलों को हटाता है जो आपकी ड्राइव को भर रही हैं। साथ ही यह बैकग्राउंड प्रोसेस को कम कर सकता है और स्कैन करके मैलवेयर का पता लगा सकता है। महीनों से इस्तेमाल न किए गए ऐप्स देखने के लिए Uninstaller पर क्लिक करें—और अगर आप चाहें तो उन्हें (उनकी सपोर्ट फ़ाइलों के साथ) हटा दें। Smart Insights फ़ीचर बताता है कि कुछ ख़ास लॉग, कैश और अन्य फ़ाइलें क्या करती हैं, ताकि आपको पता रहे कि क्या हटाना सुरक्षित है।
थोड़ा ब्रेक लें
Portal के साथ फ़ोकस मोड को बेहतर बनाएँ
इमर्सिव-वीडियो ऐप Portal आपके डेस्कटॉप पर सेंट लूसिया के आन्स चेस्टनेट, आइसलैंड के स्कोआफॉस और जापान की कावागुची झील जैसे दूर-दराज के स्थानों में शूट किए गए शानदार, हाई रिजॉल्यूशन वाले और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर वीडियो को स्पेशियल ऑडियो में रिकॉर्ड किए गए ऐंबिएंट ऑडियो के साथ दिखाता है। नया Circadian Flow मोड आपकी लोकेशन पर जो समय हुआ है, उसके अनुसार दिखाने के लिए वीडियो चुनता है।
LookAway के साथ ब्रेक लेने के रिमाइंडर पाएँ
सुकून से भर देने वाले साउंड और दृश्यों का इस्तेमाल करते हुए, स्मार्ट माइंडफ़ुलनेस ऐप LookAway आपको अपनी नज़रें स्क्रीन से हटाने, सीधे बैठने और उठकर इधर-उधर घूमने की याद दिलाता है। यह ऐप इतना स्मार्ट है कि मीटिंग और प्रेज़ेंटेशन के दौरान रिमाइंडर्स को रोक देता है और जब आप टाइप कर रहे होते हैं, तो यह आपके काम में रुकावट नहीं डालता है, जिससे आपकी विचार शृंखला टूटती नहीं है।
Stoic के साथ चिंतन और आराम करें
जर्नलिंग ऐप Stoic एक प्राचीन तरीक़े का उपयोग करके माइंडफ़ुलनेस को प्रोत्साहित करता है: विरक्ति का ज्ञान। ऐप में आसान राइटिंग प्रॉम्प्ट हैं ("हाल ही में आपने क्या अच्छा किया?") और यह आपको फ़ॉलो-अप प्रश्नों के साथ गहराई से विचार करने के लिए प्रेरित करता है जो Seneca, Marcus Aurelius और अन्य दार्शनिकों के ज्ञान पर आधारित हैं। नए AI-संचालित फ़ीचर्स आपके विचारों के आधार पर संदर्भ की जानकारी के आधार पर प्रॉम्प्ट, लेखन संबंधी सुझाव और प्रेरक संदेश देते हैं।
Apple Intelligence बीटा में उपलब्ध है। ऐसा हो सकता है कि कुछ सुविधाएँ सभी क्षेत्रों या भाषाओं में उपलब्ध न हों।