सीमित समय

डरावने गेम्स—50% तक की छूट

सीमित समय के लिए डिस्काउंट पर उपलब्ध इन डरावने गेम्स का मज़ा लें।

क्या आपको डरावनी चीज़ें अच्छी लगती हैं? आपको कहीं और जाने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि इन गेम्स में इनकी भरमार है!

इंसान को मशीन से जोड़कर Cyberpunk 2077 के फ़्यूचरिस्टिक डिस्टोपिया में ज़िंदा रहें। Assassin’s Creed Shadows में अंधेरे की आड़ लें। Death Stranding में एक रहस्यमय सर्वनाश से मानवता को बचाएँ। आतंक के कई रूप हैं और हैलोईन के लिए एक ख़ास तोहफ़े के तौर पर आप इन्हें सीमित समय के लिए डिस्काउंट पर ले सकते हैं।


Inscryption

एक भयानक कैबिन के अंदर, एक भयावह आकृति आपको कार्ड के गेम में शामिल होने के लिए इशारा करती है। अपने ख़तरनाक होस्ट के साथ मुक़ाबले के लिए भेड़िए, बुलफ़्रॉग और स्टिंक बग जैसे जीव इकट्ठा करें।

मैचों के बीच, एस्केप-रूम स्टाइल की पहेलियाँ सुलझाने और छिपे हुए क्रीचर कार्ड्स को खोजने के लिए रोंगटे खड़े कर देने वाले कैबिन को एक्सप्लोर करें। जैसे ही आपको लगता है कि आपने Inscryption को समझ लिया है, यह आपको एक और ट्विस्ट के साथ चौंका देता है—जैसे कि आपके हार चुके प्राणियों की हड्डियों से कार्ड ख़रीदना या बेहद मुश्किल रणनीति वाले एक नए बॉस का सामना करना।


Death Stranding

आप महान गेम क्रिएटर Hideo Kojima के इस सर्वनाश के बाद के अड्वेंचर गेम में मानवता की आख़िरी उम्मीद हैं। कूरियर Sam Porter Bridges (The Walking Dead के Norman Reedus द्वारा अभिनीत) के रूप में आप पैकेज डिलिवर करने और सभ्यता को फिर से जोड़ने के लिए एक ख़तरनाक बंजर भूमि को पार करेंगे।

इस भयानक वीराने में अनगिनत ख़तरे हैं, जिनमें डरावने बॉस (जैसे कि टार से बनी उड़ने वाली व्हेल मछली) और भूतिया Beached Things (BTs) शामिल हैं, जो छूने पर फट जाते हैं। क्या आप दुनिया को तबाह करने वाली घटना के रहस्य को सुलझाने के लिए ज़िंदा बच पाएँगे?


Frostpunk 2

Frostpunk 2 की निराश, जमी हुई दुनिया में आसान विकल्प बहुत कम हैं। ओरिजिनल पोस्ट-अपॉकलिप्टिक सिटी-बिल्डर गेम के 30 साल बाद सेट किया गया यह सीक्वल आपको New London का प्रभारी बनाता है, जो 20वीं सदी में हिमयुग की चपेट में आए समाज के अंतिम गढ़ों में से एक है।

इलाक़ों को गर्म करने के लिए कोयला और तेल जैसे सीमित संसाधन लूटें। विकास को बढ़ावा देने के लिए कारख़ाने और अनुसंधान के केंद्र बनाएँ। सबसे बढ़कर, अपने लोगों की रक्षा करने और उन्हें ज़िंदा रखने की कोशिश करें। क्या आप शक्तिशाली समूहों को ख़ुश करने के लिए क़ानून बनाएँगे या अपने शहरवासियों की ज़रूरतों पर ध्यान देंगे? ग़लत लोगों को नाराज़ करने से हड़ताल, दंगे हो सकते हैं और आपको अपने पद से भी हटाया जा सकता है। यह मौत से भी बुरा हश्र होता है!


Cyberpunk 2077

Cyberpunk 2077 का महानगर Night City दुष्ट गैंग मेंबर्स, अंडरवर्ल्ड बदमाशों और भविष्य की अजीब चीज़ों से भरा हुआ है। एक साइबरनेटिक रूप से उन्नत मर्सनरी के तौर पर, एन्हांसमेंट बेचने वाले उन ripperdocs को ढूँढने के लिए अँधेरी गलियों में जाएँ, जो आपको ऐसे सुधारों से लैस करेंगे जिससे आपको कंप्यूटर हैक करने में मदद मिलेगी या छत पर होने वाली लड़ाइयों में बढ़त मिलेगी।

आपको ख़ुद भी अपराध करने पड़ सकते हैं, जिससे आपका वांटेड लेवल बढ़ जाएगा और लोकल पुलिस का ध्यान आपकी ओर आकर्षित होगा। अगर आपका बर्ताव बहुत ज़्यादा बुरा हुआ, तो ऑगमेंटेड MaxTac टीम आपके पीछे पड़ जाएगा। अपनी जान बचाओ!


Assassin’s Creed Shadows

16वीं सदी के जापान के अशांत Azuchi–Momoyama काल के दौरान सेट, यह शानदार ओपन-वर्ल्ड अड्वेंचर आपको चुपके से काम करने वाले शिनोबी Naoe और शक्तिशाली समुराई Yasuke दोनों के रूप में खेलने की अनुमति देता है। बदला लेने और युगों पुराने रहस्यों के जवाबों की तलाश में आप अंधेरे क़िलों और डरावनी जगहों में जाएँगे। स्ट्रैटीजिक घुसपैठ और सिनेमैटिक लड़ाई के बीच स्विच करें—सटीकता के साथ दुश्मनों को मार गिराएँ या ताक़त के साथ दुश्मनों को रोकें।

और आप तभी ताक़तवर होते हैं जब अँधेरा होती है। तो लाइट्स बुझाने से न डरें ताकि परछाइयों में आपको बिना नज़र आए घूमने के लिए ज़्यादा जगहें मिल जाएँ!


Prince of Persia: The Lost Crown

ऐक्शन-अड्वेंचर सीरीज़ की इस गेम में आप Sargon के रूप में खेलते हैं, जो Immortals के नाम से जाने जाने वाले सात अजेय योद्धाओं में से एक है। लेकिन जब आपके राजकुमार का अपहरण कर लिया जाता है और उसे भूलभुलैया जैसे Mount Qaf के अंदर एक क़िले में ले जाया जाता है, तो उसे बचाने के लिए तलवारबाज़ी के कौशल से ज़्यादा और कई चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी।

सिर्फ़ समय और स्थान में बदलाव कर सकने की अपनी नई शक्तियों से ही आप चालाक हत्यारों को हरा सकते हैं, मुश्किल पहेलियाँ सुलझा सकते हैं और साम्राज्य के लिए ख़तरा बन रही साज़िश को उजागर कर सकते हैं। लगातार मूव्स और सूपरनैचुरल क्षमताओं को मिलाकर शक्तिशाली कॉम्बो बनाएँ जिससे आप कील जैसी पूँछ वाले विशालकाय साँप जैसे राक्षसों और Jahandar the Manticore जैसे अजेय लगने वाले बॉसेस को हरा सकते हैं।


Riven

प्राचीन रहस्यों से भरी एक दिमाग़ हिला देने वाली नॉस्टैल्जिक यात्रा के लिए तैयार हो जाएँ। अड्वेंचर गेम Myst का यह सीक्वल आधुनिक Mac हार्डवेयर के लिए फिर से बनाया गया है और इसके वीरान वातावरण बहुत ही शानदार दिखते हैं।

पाँच डरावने और सुंदर आइलैंड्स को एक्सप्लोर करें—यहाँ आपको पावर के भूखे विलेन को ट्रैक करने के लिए घूमने की पूरी आज़ादी है, और रास्ते में दर्जनों एन्वॉयरन्मेंटल पज़ल भी हल करें। चट्टानों और गुफाओं में खोज करें, अनोखे कोड्स को समझें, और इस हैरान करने वाली दुनिया के ढहने से पहले बच निकलने के लिए प्राचीन मशीनों को ऐक्टिवेट करें।

हर गेम सभी डिवाइसेज़ पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध नहीं है। कुछ गेम्स में वयस्क कॉन्टेंट मौजूद होता है और हो सकता है कि वे 17 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सही न हो।