शुरू करें

Microsoft Copilot के साथ कुछ नया सीखें

सवाल पूछें, विचारमंथन करें और बहुत कुछ करें।

Microsoft का AI असिस्टेंट, Copilot, जानकारी ढूँढने के अनोखे तरीक़ों से परिपूर्ण है और बेशक यह आपके ज्वलंत सवालों के जवाब भी ढूँढकर ला सकता है।

हमें यह क्यों पसंद है : इसकी होमस्क्रीन चर्चाओं के लिए प्रेरणा देती है। Copilot Daily दुनिया भर के अखबारों और पत्रिकाओं से बड़ी ख़बरें जुटाकर उन्हें पॉडकास्ट शैली के ऑडियो का रूप दे देता है, जबकि चित्र वाले संकेत किसी भी विषय पर चैट शुरू कर देते हैं, जैसे कि फ़ोटोज़ के लिए रोशनी की सबसे अच्छी व्यवस्था करने का तरीक़ा, आसान बेकिंग रेसिपीज़ या चश्मों का इतिहास, या फिर आप Message Copilot फ़ील्ड में कोई सवाल या विषय टाइप कर सकते हैं।

फ़ोटोज़ इम्पोर्ट करके चैटबॉट को काम करने के लिए और भी ज़्यादा सामग्री दें।

सुझाव : Copilot Voice चैट शुरू करने के लिए माइक्रोफ़ोन बटन पर क्लिक करें। यह बहुत कुछ ऐसा लगता है, मानो आप किसी दोस्त से बात कर रहे हों। (सही आवाज़ चुनने के लिए सेटिंग्ज़ बटन पर क्लिक करें।) अगर आप रुकते हैं या अपनी भूल सुधारते हैं, तो चैटबॉट समझ जाता है, जिससे बातचीत का प्रवाह आसान बना रहता है।

पेशेवर सुझाव : फ़ौरन कोई मैसेज टाइप करने या वॉइस चैट शुरू करने के लिए Copilot का कीबोर्ड शॉर्टकट दबाएँ (डिफ़ॉल्ट रूप से यह Option-Space bar होता है), फिर चाहे उस वक़्त कोई भी ऐप सबसे सामने क्यों न हो।