हमारे मनपसंद ऐप्स

एक हरफ़नमौला नोट्स ऐप

Bear आपके सभी लेखन और जानकारी के लिए एक शानदार और व्यवस्थित जगह है।

एडिटर्स के मनपसंद नोट लेखन ऐप Bear में लेखन से जुड़ी हर सुविधा मौजूद है, जैसे : मार्कडाउन फ़ॉर्मेटिंग, टेबल क्रिएशन, फ़ुटनोट्स, स्मार्ट फ़ोल्डर्स और व्यवस्थित रखने में मदद करने वाले शक्तिशाली टूल्स।

हमें यह क्यों पसंद है : Bear के सीधे-सादे इंटरफ़ेस के साथ आप बेतरतीब मेन्यूज़ और ध्यान बँटाने वाली अन्य चीज़ों को हटाकर, सोचने की जगह बना सकते हैं। कस्टमाइज़ किए जा सकने वाले ढेर सारे फ़ीचर्स, जैसे कि कस्टम टैग्स, सब-टैग्स और टाइपोग्राफ़ी की बदौलत, आप Bear के साथ अपने लेक्चर के नोट्स सॉर्ट करने या अपना अगला शानदार अमेरिकी नॉवल तैयार करने का काम मनचाहे ढंग से कर सकते हैं। इसके अलावा, Bear पर तैयार की गई हर चीज़, आपके Mac, iPhone और iPad पर सिंक हो जाती है।

अपने नोट्स को टैग्स, शीर्षकों और हाइलाइट्स के साथ व्यवस्थित करें, ताकि अपने विचारों को साकार करने में आपको मदद मिले।

सुझाव : क्या आपको किसी कहानी के लिए चित्र की ज़रूरत है या फिर आपको नोट में एक स्केच चाहिए? अगर हाँ, तो Image Playground (Format > Image Playground) का इस्तेमाल करके किसी ड्रॉइंग का वर्णन करें और Mac उसे ख़ुद आपके डॉक्यूमेंट में बना देगा। या फिर किसी नोट में कहीं पर भी Control दबाकर क्लिक करें और अपने आस-पास मौजूद iPad या iPhone का इस्तेमाल करके ड्रॉइंग बनाने के लिए Add Sketch चुनें।

निर्माता से मिलें : सहसंस्थापक Danilo Bonardi, Konstantin Erokhin और Matteo Rattotti कॉलेज के दिनों से ही ऐप्स डेवलप करने लगे थे। ऐप के आइकॉन के बावजूद, इन्हें इसके नाम की प्रेरणा बड़े, विशाल, झबरीले जानवर से नहीं मिली थी। Bonardi कहते हैं, “इसका नाम असल में ‘bear in mind’ वाक्यांश से लिया गया है। इसका मक़सद ख़ूबसूरत नोट्स तैयार करने की एक सुविधाजनक और निजी जगह देना है।”