Fantastical एक शानदार और शक्तिशाली ऐप है, जो आपके ढेर सारे कैलेंडर्स, अपॉइंटमेंट्स और टास्क्स को फटाफट व्यवस्थित कर सकता है। अब आपको मीटिंग, लंच या योगा सेशन के फिर से मिस हो जाने की फ़िक्र करने की ज़रूरत नहीं है।
हमें यह क्यों पसंद है : अपने कैलेंडर को भरना कितना आसान है। इसकी मदद से आप बोल-बोलकर इवेंट्स डाल सकते हैं (“Dinner with Aaron at 8 pm”)—और बार-बार दोहराई जाने वाली योजनाओं को भी आसानी से सेट अप कर सकते हैं (“Date night every first Friday of the month”). टेम्प्लेट्स की मदद से आप बार-बार होने वाली स्पोर्ट्स प्रैक्टिस, लंच मीटिंग्स या बुक क्लब नाइट्स को आसानी से जोड़ सकते हैं।

सुझाव : अब आपको ऐसा वक़्त ढूँढने में कोई समस्या नहीं होगी, जो सभी के लिए उपयुक्त हो। कोई इवेंट बनाते समय, आप Propose Another Time पर क्लिक करके मीटिंग में शामिल होने वाले लोगों को मीटिंग के कई अलग-अलग वक़्त दे सकते हैं। Fantastical हर किसी को ईमेल से वेब लिंक भेज देगा, जहाँ वे अपने लिए कारगर समय चुन सकते हैं। जब हर किसी की एक ख़ास समय को लेकर सहमति बन जाती है, तो Fantastical हर किसी को एक फ़ाइनल इनवाइट भेज देता है और इवेंट को आपके कैलेंडर में अपने आप जोड़ देता है।

निर्माता से मिलें : Michael Simmons और Kent Sutherland ने उत्पादकता को ज़्यादा सुखद और मज़ेदार बनाने के इरादे से Flexbits की स्थापना की थी। उनके दो ऐप्स, यानी Fantastical और संपर्क मैनेजर Cardhop, एक नैचुरल-लैंग्वेज पार्सर द्वारा संचालित हैं, जो सामान्य भाषा को कार्रवाइयों में बदल देता है।