APPLE ARCADE

Arcade की एक झलक देखें

Apple Arcade आपको 200 से ज़्यादा बेहतरीन गेम्स के सोच-समझकर चुने गए और लगातार अपडेट किए जाने वाले संग्रह का ऐक्सेस देता है। Arcade गेम्स में, कोई विज्ञापन नहीं दिखेगा या कोई अतिरिक्त इन-ऐप खरीदारी नहीं करनी पड़ेगी, जिससे आप Hello Kitty Island Adventure की मनमोहक दुनिया का आनंद ले सकते हैं या बिना किसी रुकावट के NBA 2K25 Arcade Edition में बास्केटबॉल प्रो के स्टारडम के अपने सफ़र को आगे बढ़ा सकते हैं।

Arcade का आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। फ़ैमिली शेयरिंग के ज़रिए आप और आपके घर के अन्य पाँच सदस्य बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के Arcade का आनंद ले सकते हैं और इस तरह से आप अपने क़रीबी लोगों के साथ गेम्स का मज़ा ले सकते हैं। इसके अलावा, Arcade iPhone, iPad, Mac, Apple TV और Apple Vision Pro पर उपलब्ध है, जिससे कि आप विभिन्न Apple डिवाइसेज़ पर अपने पसंदीदा गेम्स का आनंद ले सकते हैं।

जैसे-जैसे आप Arcade ब्राउज़ करेंगे, आपको कई Arcade Originals मिलेंगे, जिसमें गेमिंग के कुछ सबसे प्रसिद्ध नाम शामिल हैं, जैसे कि Sonic the Hedgehog और Angry Birds. आपको Sneaky Sasquatch, Jetpack Joyride 2, और Temple Run: Legends जैसे शानदार एक्स्क्लूसिव गेम्स भी मिलेंगे। इसके अलावा, App Store के सर्वश्रेष्ठ गेम्स भी यहाँ मौजूद हैं, जो App Store के इतिहास के कुछ बेहतरीन गेम्स फ़ीचर करते हैं, जैसे Snake.io+, Bloons TD 6+, और Tomb of the Mask+.

आप App Store में Arcade टैब पर जाकर Arcade पर मौजूद सभी गेम्स देख सकते हैं। सबसे नए और सबसे लोकप्रिय गेम्स एक्सप्लोर करें, या अपने लिए सबसे सही गेम खोजने के लिए कैटेगरीज़ और कलेक्शन्स के ज़रिए कैटलॉग पर क़रीब से नज़र डालें।


क्या आप समझ नहीं पा रहें हैं कि शुरूआत कहाँ से करें? ये लोकप्रिय गेम्स आज़माएँ :


200 से ज़्यादा गेम्स की उपलब्धता हार्डवेयर और सॉफ़्टवेयर कंपैटिबिलिटी के आधार पर अलग-अलग होती है। ऐसा हो सकता है कुछ कंटेंट हर जगह मौजूद न हो।