प्री-ऑर्डर करें

Mac पर और अनोखे गेम्स आ रहे हैं!

उन्हें अभी प्री-ऑर्डर करें और नवीनतम गेम्स ब्राउज़ करें।

ढेर सारे रोमांचक नए गेम्स Mac पर आने वाले हैं! ओपन-वर्ल्ड अड्वेंचर्स से लेकर सनसनीखेज़ स्ट्रैटजी गेम्स तक, यहाँ गेमर्स के लिए हर शैली के गेम्स आ रहे हैं।

सभी गेम्स सभी डिवाइसेज़ पर उपलब्ध नहीं होंगे।

ये गेम्स अभी प्री-ऑर्डर करें, रिलीज़ होने पर ये अपने आप ही आपके Mac पर डाउनलोड हो जाएँगे। macOS में हाल में हुए अपडेट्स के चलते, कम स्टोरेज उपलब्ध रहने पर भी अत्याधुनिक गेम्स इंस्टॉल हो सकेंगे और इंस्टॉलेशन ज़्यादा तेज़ी से पूरा हो सकेगा, हालाँकि यह आपके कनेक्शन पर निर्भर होगा।


और ये शानदार गेम्स भी देखें, जो अभी उपलब्ध हैं :


Palworld

विस्तृत Palpagos Islands आपकी प्रतीक्षा में है! इस सर्वाइवल क्राफ़्टिंग गेम में प्राणियों की सहायता से खेती करें, इमारतें बनाएँ और लड़ाई में भी मदद पाएँ। आप अपने दोस्तों के ज़रिए टास्क्स को ऑटोमेट भी कर सकते हैं, जिससे आप अपने आसपास एक्स्प्लोर करने के लिए फ़्री हो जाएँगे।


Prince of Persia: The Lost Crown

बेहद ख़ूबसूरती से बने इस 2D ऐक्शन गेम में समय के साथ खिलवाड़ करते हुए लेजेंडरी Mount Qaf पर लड़ें। ताक़तवर हथियार और तावीज़ अनलॉक करें और एक राजकुमार को बचाने के अभियान में दुश्मनों का कचूमर निकालें, खाइयों को कूदकर पार करें और दीवारें चढ़ें।

Frostpunk के नए डिस्ट्रिक्ट सिस्टम के साथ आपका शहर बर्फ़ के मैदान जितना दूर-दूर तक फैल सकता है।

इस सिटी-बिल्डर सीक्वल में, काउन्सिल चैम्बर के भीतर चल रहे तूफ़ान बाहर चल रहे क़यामती तूफ़ानों जितना ही कहर बरपा सकते हैं। यह सीक्वल ओरिजिनल Frostpunk की घटनाओं के 30 साल बाद की कहानी सुनाता है। इसमें आपको इस तबाह हो रहे महानगर को बरबादी से बचाते हुए सिर्फ़ इमारतों को नहीं, बल्कि पूरे डिस्ट्रिक्ट को नए सिरे से खड़ा करना है।

Valheim

क्या आप Valhalla में आने के लायक़ हैं? इसे साबित करने के लिए आपको मॉन्स्टर्स मारने होंगे, विशाल क़िले बनाने होंगे, महासागर पार करने होंगे और हर तरह के दुश्मनों से भरे जंगलों और मैदानों की ख़ाक छाननी होगी। Valhalla थोड़ा इंतज़ार कर सकता है।

Resident Evil 7

Capcom की कथाबद्ध सर्वाइवल हॉरर सीरीज़ इस ऐक्शन से भरपूर एपिसोड में American South जा रही है। इसमें फ़र्स्ट-पर्सन नज़रिया और यादगार पहेलियाँ पहली बार आ रहे हैं और इसका हीरो Ethan Winters अपनी गुमशुदा पत्नी को तलाश रहा है। कौन जानता था कि फफूँद इतनी ख़तरनाक हो सकती है?

Riven

क्लासिक अड्वेंचर Riven के इस अद्भुत रीमेक में टापुओं को एक्स्प्लोर करें। चाहे इसे पहले खेल चुके हों या पहली बार खेल रहे हों, मज़ा तो आएगा ही। इसके अपडेट्स में मूवमेंट की पूरी आज़ादी और बिलकुल नए लोकेशन्स भी शामिल हैं।