अपने हज़ारों टेम्प्लेट्स और उन्हें कस्टमाइज़ करने के अनगिनत तरीक़ों के साथ, App Store Award विजेता ऐप Canva का इस्तेमाल करके हर कोई ख़ूबसूरती से डिज़ाइन किए गए पार्टी के आमंत्रण, सोशल मीडिया स्टोरीज़, प्रेज़ेंटेशन, रेज़्यूमे, वॉलपेपर और ढेरों अन्य चीज़ें बना सकता है।
हमें क्या पसंद है : ऐप में कॉन्टेंट बनाना और ए़डिट करना बहुत आसान है। Design टैब में अपने प्रोजेक्ट का विवरण टाइप करें और AI का इस्तेमाल करके Canva एक शुरुआती बिंदु तैयार करेगा। इसी तरह Elements टैब में 3D डिज़ाइन एलिमेंट बनाएँ, फिर उन्हें बेहतर बनाने के लिए स्मार्ट टूल का इस्तेमाल करें। ब्रांड ऐसेट अपलोड करें और Canva को ऐसे डिज़ाइन बनाने दें जो आपकी गाइडलाइन और स्टाइल के मुताबिक हों। कोलैबरेट करते समय AI की मदद से यह ऐप बेहतर फ़ीडबैक भी दे सकता है—यह तब उपयोगी होता है जब कुछ ठीक नहीं लग रहा हो, लेकिन आपको उसकी वजह ठीक से समझ में न आ रही हो।

सुझाव : आपको जो कॉन्टेंट चाहिए, Magic Studio में आप बस उसे टाइप करके बना सकते हैं—Canva ओरिजनल इमेज और वीडियो बनाएगा, आपके काम के विज़ुअल एलिमेंट को एनिमेट करेगा या कैप्शन लिखेगा। या फिर, आप अपनी खुद की क्लिप डालें और AI को एडिट करने से लेकर इफ़ेक्ट डालने तक बाकी सभी काम करने दें। ख़ुद से एडिट करना पसंद है? ऐप में आकर्षक शॉर्ट्स बनाने के लिए सैकड़ों टेम्प्लेट शामिल हैं। साथ ही, एडिटिंग Mac, iPad, iPhone और वेब पर समान रूप से काम करती है, इसलिए आप कहीं भी काम कर सकते हैं।
निर्माता से मिलें : CEO Melanie Perkins के मन में Canva का आइडिया तब आया था, जब वे 19 वर्ष की थीं और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी की छात्रा थीं। लगभग दो दशक बाद, आज Canva हर महीने 10 करोड़ से भी ज़्यादा लोगों की मदद कर रहा है।