दो बार का Apple Design Award विजेता ऐप Djay नौसिखियों और पेशेवरों, दोनों ही के लिए डीजे बनने की कला को ऐक्सेसिबल बनाता है।
हमें यह क्यों पसंद है : यह ऐप AI और मशीन लर्निंग (ML) की मदद से आपकी रचनात्मकता को बढ़ावा देता है। AI-चलित Neural Mix का इस्तेमाल कर वोकल्स, ताल के ट्रैक्स और वाद्यों की ध्वनियों को अलग करें। Crossfader FX की मदद से आप Sweep और Dissolve जैसे इफ़ेक्ट्स के साथ गीतों के बीच बेहतरीन ट्रांज़िशन बना सकते हैं। और यह सब ML की मदद से होता है।

सुझाव : आप टेम्पो स्लाइडर की मदद से ख़ुद ही किसी भी ट्रैक को तेज़ या धीमा कर सकते हैं। दो ट्रैक्स के टेम्पो को आसानी से मैच करने के लिए Sync पर टैप करें, ऐप यह काम ख़ुद ही कर लेगा।
निर्माता से मिलें : सह-संस्थापक Karim Morsy और Christoph Teschner ने इस ऐप को अपने कॉलेज के दिनों से ही डेवलप करना शुरू कर दिया था ताकि यह कला हर किसी के लिए ऐक्सेसिबल हो सके। Djay ने Apple Design Award दो बार जीता है, पहले 2011 में, और फिर 2016 में।