

क्या Mac आपके लिए नया है?
हर टास्क के लिए बेहतरीन ऐप्स पाएँ।
Apple सिलिकॉन वाले Macs बेहतरीन परफ़ॉर्मेंस देते हैं, और लेटेस्ट हार्डवेयर के लिए ऑप्टिमाइज़ किए गए ऐप्स बेजोड़ स्पीड और क्षमताएँ देते हैं।
अपने हर टास्क के लिए हमारे एडिटोरियल स्टाफ़ की ओर से ख़ासतौर पर चुने गए इन बेमिसाल ऐप्स का इस्तेमाल शुरू करें।
ज़रूरी बिज़नेस ऐप्स
Microsoft 365 सुइट के साथ अपनी प्रोडक्टिविटी बढ़ाएँ, PDF Expert का इस्तेमाल करके आसानी से PDF फ़ाइलें एडिट करें और Highlights में अपनी रिसर्च वाली PDF फ़ाइल पर कमेंट लिखें।
ज़रूर खेलने लायक Mac गेम्स
Resident Evil Village के आतंक का बहादुरी से मुक़ाबला करें, Civ VI में एक नई सभ्यता बसाएँ और एक बार फिर से Myst की जादुई दुनिया के सफ़र पर चलें।
फ़ोटो को बेहतरीन बनाने के लिए
Lightroom के साथ अपनी इमेज लाइब्रेरी मैनेज करें, Pixelmator Pro और Photomator के साथ AI का इस्तेमाल करके अपनी फ़ोटोज़ को बेहतर बनाएँ और Affinity Photo में इमेज को एडिट करने की उन्नत सुविधाएँ पाएँ।
अपना समय और टास्क मैनेज करने के लिए
Things का इस्तेमाल करके अपने टास्क और प्रोजेक्ट मैनेज करें, Fantastical की मदद से अपने कैलेंडर और मीटिंग की कमान संभालें और Agenda में इवेंट और नोट कम्बाइन करें।
अनिवार्य ऐप्स और टूल्स
Magnet के साथ अपने विंडोज़ सलीके से व्यवस्थित रखें, MacFamilyTree के साथ अपने परिवार का इतिहास लिखें और Parcel में अपने सभी पैकेज ट्रैक करें।
रचनात्मक लेखन के लिए
जटिल लेखन को व्यवस्थित रखने के लिए Ulysses का इस्तेमाल करें, IA Writer में अपनी रचना पर फ़ोकस करें, MarsEdit का इस्तेमाल करके अपना ब्लॉग पब्लिश करें और साथ ही Final Draft और Highland में बेजोड़ स्क्रीनप्ले लिखें।
नोट्स बनाने और विचारों को व्यवस्थित रूप देने के लिए
Craft का इस्तेमाल करके ख़ूबसूरत डॉक्यूमेंट्स बनाएँ और शेयर करें, MindNode के साथ विचार मंथन करें, OneNote में सब कुछ स्टोर करें और Day One में एक मल्टीमीडिया जर्नल बनाकर रखें।
बेहतर ब्राउज़िंग के लिए
Safari एक्स्टेंशन्स के साथ आप विज्ञापन ब्लॉक कर सकते हैं, शॉपिंग के दौरान सबसे कम क़ीमतें और छूट पा सकते हैं, वेब पेजों को ऑफ़लाइन पढ़ने के लिए सेव कर सकते हैं और ऐसे ही कई दूसरे काम कर सकते हैं।
फ़िल्में बनाने के लिए
iMovie और Final Cut Pro में वीडियो बनाएँ और एडिट करें, Claquette में GIF फ़ाइलें बनाएँ और Motion में टाइटल और इफ़ेक्ट तैयार करें।
इलस्ट्रेशन, 3D और पब्लिशिंग के लिए
Linearity Curve की मदद से वेक्टर का इस्तेमाल करके बेहतरीन इलस्ट्रेशन बनाएँ, Affinity Designer और Publisher में लेआउट तैयार करें, Shapr 3D में 3D मॉडल्स के साथ काम करें और Logoist का इस्तेमाल करके लोगो सहित और बहुत कुछ बनाएँ।
संगीत सीखने और रचने के लिए
djay के साथ मिक्स और रीमिक्स करें, Capo का इस्तेमाल करके गाने सीखें और forScore में शीट म्यूज़िक के साथ हाथ आज़माएँ।