

समय के साथ तालमेल बिठाएँ
इन ऐप्स से दुनिया भर में समय को ट्रैक करें।
आप अपने Mac के मेन्यू बार की घड़ी पर एक नज़र डालकर स्थानीय समय देख सकते हैं, लेकिन कभी-कभी आपको विदेश में रह रहे दोस्तों और सहकर्मियों का स्थानीय समय जानना होता है। ये ऐप्स आपको अपना दिन ऑर्गनाइज़ करने और दुनिया भर में लोगों के साथ तालमेल बिठाने में मदद करेंगे।
Menu World Time

Menu World Time से आप मेन्यू बार में विभिन्न डिजिटल या एनालॉग घड़ियाँ रख सकते हैं। इनमें से हर किसी का अपना ख़ुद का टाइम ज़ोन और कस्टम लेबल होता है। आप जगह बचाने के लिए उन सभी को एक मेन्यू में रख सकते हैं।
Clocker

Clocker के मेन्यू को विभिन्न शहरों के साथ कस्टमाइज़ करें, फिर हर किसी के लिए नोट और लेबल जोड़ें। भविष्य का समय देखना चाहते हैं? Time Scroller को स्लाइड करके अपनी सभी घड़ियों का समय एक साथ बदलें। यह अलग-अलग टाइम ज़ोन के हिसाब से मीटिंग को अलाइन करने के लिए बढ़िया होता है।
Zones: Time Zone Conversion

Zones के मेन्यू में किसी स्थान पर क्लिक करें और समय डालकर देखें कि दूसरे स्थानों पर उस समय क्या वक्त हो रहा है। इस ऐप का मुख्य विंडो हर ज़ोन के सूर्योदय/सूर्यास्त का समय दिखाता है और आप इससे स्थान-आधारित रिमाइंडर (जैसे, अपने दोस्त को काइरो के समय के अनुसार शाम 5 बजे फ़ोन करना) भी बना सकते हैं। आपके स्थान और रिमाइंडर Mac, iPhone और iPad पर मौजूद Zones में सिंक हो जाते हैं।
The Clock

The Clock के मेन्यू पर क्लिक करके अपने चुने हुए शहर और मासिक कैलेंडर के साथ हर एक शहर का कस्टमाइज़ किया जा सकने वाला विवरण देखें। अगर आप विश्व के दूसरे हिस्सों में मौजूद सहकर्मियों से अक्सर बात करते हैं, तो रंगीन घेरों से आप जान जाएँगे कि किन जगहों पर अभी कामकाज के घंटे जारी हैं।
Time Zone Pro

Time Zone Pro जगहों से ज़्यादा लोगों पर केंद्रित है। इसमें दोस्त, परिवार और सहकर्मियों को जोड़ें और हर किसी के लिए कस्टम फ़ोटो लगाएँ। आप अपने संपर्क को झटपट देखने के लिए उन्हें ग्रुप में बाँट सकते हैं, जैसे सिर्फ़ दूर के रिश्तेदारों के लिए समय देखना।
Living Earth

वैश्विक घड़ी और मौसम ऐप को एक साथ लाने वाले Living Earth में आपके हर पसंदीदा स्थान के मौसम की वर्तमान स्थिति प्रदर्शित की जाती है। बोनस : यह ऐप आपके डेस्कटॉप की जगह पृथ्वी का एनिमेटेड वॉलपेपर भी लगा सकता है जिसमें आपका स्थानीय मौसम दिखता है।