हमारे मनपसंद ऐप्स

बैंड्स को फ़ॉलो करें

MusicHarbor आपके पसंदीदा कलाकारों के नए कट्स दिखाता है।

MusicHarbor आपका अपना पर्सनल म्यूज़िक असिस्टेंट है — जिसे आपकी पसंद पता है और जब भी आपका कोई मनपसंद कलाकार और लेबल नया कॉन्टेंट रिलीज़ करता है, तो यह आपको सूचित भी करता है।

हमें यह क्यों पसंद है : क्योंकि इसमें अपने पसंदीदा बैंड्स का नया म्यूज़िक खोजने में बहुत मज़ा आता है! बस MusicHarbor को कलाकारों को फ़ॉलो करने के लिए अपने लोकल, Apple Music, Spotify, Last.fm या लोकल लाइब्रेरी को स्कैन करने दें (Settings > Import Artists), उसके बाद नए ऐल्बम, सिंगल, EPs, रीमिक्स और वीडियो की तारीख़वार ग्रिड पाने के लिए Latest Releases पर क्लिक करें—यह ऐप आपको कोलैबोरेशन और कैमियो के सुझाव भी देता है— या Upcoming पर जाकर प्रीव्यू करें कि क्या आने वाला है।

किसी आइटम को देखते समय, लोकप्रिय म्यूज़िक साइट्स पर रिव्यूज़ सर्च करने के लिए ऑप्शन मेनू (ऊपर दाईं ओर) के तहत Read Reviews चुनें। साथ ही, News व्यू को देखना न भूलें, जो आपके द्वारा फ़ॉलो किए जाने वाले कलाकारों के बारे में ताज़ा लेख दिखाता है।

ख़ास सुझाव : हर एक कलाकार को इस विशाल लाइब्रेरी में ट्रैक नहीं करना चाहते? इसके बजाय किसी ख़ास प्लेलिस्ट के कलाकारों को फ़ॉलो करें—या फिर Artist या Record Label व्यू के ऑप्शन मेनू के ज़रिए मैन्युअल रूप से कलाकारों या लेबल्स को फ़ॉलो करें। साथ ही, ऐप के डाउनलोड किए जा सकने वाले शॉर्टकट्स (Settings > Shortcuts Gallery) को मिस न करें, जिनकी मदद से आप झटपट नए रिलीज़ की लिस्ट बना सकते हैं, उन्हें अपने कैलेंडर में जोड़ सकते हैं व ऐसे ही कई दूसरे काम कर सकते हैं।

निर्माता से मिलें : Marcos Tanaka ने अपना पहला iPod 2006 में ख़रीदा था और वह 2018 से ऐप डिज़ाइन कर रहे हैं।