शुरू करें

वीडियो एडिट करें… Lightroom में!

इस बेहतरीन फ़ोटो एडिटिंग ऐप से अब वीडियो भी एडिट करें।

आपके iPhone या कैमरे से लिए गए मीडिया पर काम करने का मतलब होता था फ़ोटो और वीडियो को अलग-अलग ऐप में एडिट करना। अब Lightroom का नवीनतम संस्करण दोनों को हैंडल कर सकता है—अब आपका मीडिया एक ही जगह पर रहेगा। Lightroom फ़ोटो और वीडियो एडिटिंग के लिए समान कंट्रोल और फ़ीचर इस्तेमाल करता है, इसलिए आपको नए टूल्स सीखने की चिंता भी नहीं करनी होगी।

आपके वीडियो को Lightroom पर और बेहतर बनाने के लिए ये हैं चार सुझाव।

झटपट एडिट के लिए प्रीसेट का इस्तेमाल करें

कोई वीडियो क्लिप चुनें और Edit पैनल खोलकर Lightroom के अपने जाने-पहचाने एडजस्टमेंट टूल्स निकालें। इनमें ही प्रीसेट भी होते हैं जो केवल एक क्लिक में आपके वीडियो को आपका पसंदीदा लुक देते हैं! लेकिन बिल्ट-इन प्रीसेट से “वह” लुक नहीं मिल रहा जो आपको चाहिए? अगर ऐसा है, तो ख़ुद ही एक लुक बनाकर सेव कर लें, या फिर अन्य Lightroom यूज़र्स द्वारा सबमिट किए गए लुक ब्राउज़ करें।

बारीकियों पर ध्यान दें

कुछ जाने-पहचाने फ़ोटो टूल्स के ज़रिए वीडियो को बेहतर बनाएँ। उदाहरण के लिए, Exposure Slider (Light टूल्स में) का इस्तेमाल कर वीडियो की ब्राइटनेस बढ़ाएँ, फिर Hightlights वैल्यू कम करके सुनिश्चित करें कि क्लिप के ब्राइट एरिया ज़रूरत से अधिक ब्राइट न हो जाएँ। बादलों वाले दिन पर लिए गए वीडियो से ख़ुश नहीं हैं? तो Color टूल्स में Temp slider से सीन का टेंप्रेचर बढ़ा दें।

ज़्यादा सटीक एडजस्टमेंट के लिए, आप Color Mixer से किसी विशिष्ट रंग को उभार सकते हैं, जैसे पेड़ों का हरापन या साफ़ नीले आसमान का सैचुरेशन बढ़ाएँ। या फिर, Color Grading टूल के साथ मिडटोन, शैडो और हाइलाइट को अपनी पसंद के अनुसार बनाएँ।

सबसे अच्छी बात यह है कि अपने किए गए बदलाव देखने के लिए आपको वीडियो के फिर से रेंडर होने का इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा : आप चलते हुए वीडियो में बदलाव कर नतीजे रियल-टाइम में देख सकते हैं। (आपके एडिट नॉन-डेस्ट्रक्टिव होते हैं, इसलिए उन्हें बाद में एडजस्ट करना या हटाना आसान होता है।)

क्लिप को ट्रिम और रोटेट करें

क्लिप का केवल एक सेक्शन इस्तेमाल करना है? Lightroom का Trim & Rotate टूल (Crop & Rotate का वीडियो अवतार) नारंगी रंग के हैंडल पेयर आपकी क्लिप को टाइमलाइन पर ब्रैकेट करता है। इन हैंडल को जहाँ चाहें उस शुरुआती और आख़िरी बिंदु पर ड्रैग करें, फिर Trim & Rotate बटन को क्लिक करें।

आप इस टूल की मदद से क्लिप्स को 90 डिग्री इन्क्रीमेंट में घुमा सकते हैं। गलत ओरिएंटेशन में लिए गए वीडियो को ठीक करने में या वीडियो को क्षैतिज या लंबवत ऐक्सिस पर फ़्लिप करने में उपयोगी।

शेयर करें

वीडियो को मनचाहा रूप देने के बाद, Share बटन पर क्लिक करके क्लिप को एक नई MP4 फ़ाइल के रूप में सेव करें और उसे शेयर करें या iMovie, Final Cut Pro, और Adobe के Premiere Rush और Premiere Pro जैसे ऐप्स में इस्तेमाल करें। आप क्लिप को एक ऑनलाइन Lightroom गैलरी पर शेयर करने के लिए Get a Link भी चुन सकते हैं या किन्हीं ख़ास लोगों को उस तक ऐक्सेस देने के लिए Invite People चुन सकते हैं।