‣ कंपनी : Binary Formations
‣ संस्थापक : Diane और Kevin Hamilton
‣ मिशन : अपने सामान, वारंटी और दूसरी चीज़ों को ट्रैक करना आसान बनाने के लिए
‣ ऐप लॉन्च हुआ : 2021
‣ टीम में लोग हैं : 2
‣ सामान्य इमोजी : :)
जब 2005 में Diane और Kevin Hamilton ने Binary Foundations को लॉन्च किया था, तब उनका जीवन पहले से ही काफ़ी व्यस्त था। वे कुछ ही समय पहले माता-पिता बने थे। उन दोनों ने ही अपनी फ़ुल-टाइम जॉब छोड़ दी थी और वे अटलांटा से वर्जीनिया शिफ़्ट हुए थे।
Kevin कहते हैं, “हमें बहुत पछतावा होता अगर हम ख़ुद का कुछ करने की कोशिश नहीं करते। यह तय करना काफ़ी बड़ा फ़ैसला था कि हमें असफल होने पर ज़्यादा पछतावा होगा या कोशिश न करने पर? और हमने फ़ैसला कि हमें कोशिश न करने पर ज़्यादा पछतावा होगा।”
हमारा पूरे भरोसे के साथ उठाया गया यह कदम सफल रहा। Under My Roof—और इसके पहले का ऐप Home Inventory—उन लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऐप बन गए जो अपने घरेलू जीवन को व्यवस्थित रखना चाहते थे, फिर चाहे वह घर के उपकरणों की मरम्मत करवाना हो, वारंटी पर नज़र रखना हो या गिटार कलेक्शन की सूची बनाना हो (जिसका Kevin को भी थोड़ा शौक़ है)।
हमने एक सफल ऐप को डिज़ाइन करने वाले और इसे “बिज़नेस की तरह नहीं” समझने वाले Hamilton कपल से थोड़ी बातचीत की।

Under My Roof के बारे में सोचते हुए आपके दिमाग़ में कौन से शब्द आते हैं?
Diane : यह एक ऐसे दराज़ की तरह है जिसमें हम घर की बहुत सी छिट-पुट चीज़ें डालते रहते हैं, बस फ़र्क इतना है कि यह पूरी तरह से व्यवस्थित है और हमेशा आपकी जेब में उपलब्ध है। इससे काम काफ़ी आसान हो जाता है; जब आपको किसी चीज़ की सबसे ज़्यादा ज़रूरत होती है तब उसे ढूँढने के लिए आपको बहुत मेहनत नहीं करनी पड़ती है।
आपको होम-कैटलॉगिंग ऐप बनाने का आइडिया कैसे आया?
Kevin : यह ऐप बनाने के पीछे हमारा आइडिया “कुछ ऐसा बनाना था जिसकी हमें वाकई ज़रूरत है।” इसकी शुरुआत भी इसीलिए हुई क्योंकि हमें अपनी ज़िंदगी में इसकी ज़रूरत थी और यह एक समस्या के समाधान की तरह था। इसे बिज़नेस की तरह करने का हमारा कोई विचार नहीं था। हमने एक बार मार्केट के आधार एक ऐप बनाने की कोशिश थी, लेकिन वह बिल्कुल नहीं चला। हम ऐसी चीज़ें बनाते हैं जो हमें ख़ुद पसंद हैं और उम्मीद करते हैं कि वे दूसरों को भी अच्छी लगें।
आपने Under My Roof में Home Inventory को किस तरह विकसित किया?
Kevin : जैसे-जैसे हम बड़े होते जाते हैं या यह कहें कि ज़्यादा समझदार होते जाते हैं, हम बेकार खर्च को लेकर ज़्यादा सचेत होते जाते हैं। हमारा पहला ऐप कुछ ऐसा है जैसा किसी पहली बार घर खरीदने वाले का नज़रिया होता है कि “हाँ, अब हम बड़े हो गए हैं और हमें इंश्योरेंस ले लेना चाहिए, लेकिन यह नहीं पता कि कितने का लेना ठीक रहेगा।” Under My Roof का मक़सद आपके पास मौजूद हर चीज़ का ज़्यादा-से-ज़्यादा लाभ उठाना है। इसीलिए इसमें मरम्मत, रेनोवेशन और मॉडिफ़िकेशन सबकुछ शामिल है।
Diane : इस ऐप का लक्ष्य आपको अपने हर सामान के बारे में सजग बनाना है, इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि वह सामान क्या है। आपके पास जो कुछ है उसे अच्छी तरह से सँभालकर रखें।
Kevin और मेरा एक साथ काम करना संभव इसलिए हो पा रहा है क्योंकि हमने उन अवसरों को अपनाया जो हम दोनों के ही क्षेत्रों के नहीं है।—Diane Hamilton, Under My Roof की सह-संस्थापक
ऐसी जगह पर काम करना कैसा लगता है जो आधा घर और आधी टेक कंपनी है?
Kevin : हम दोनों के ऑफ़िस अलग-अलग हैं।
Diane : और उन पर दरवाज़े भी हैं!
आपने इस सवाल का जवाब कई बार दिया होगा। आपकी सफलता के पीछे राज़ क्या है?
Diane : हम कुल छह भाई-बहन थे। मेरे पिता ने हमें हमेशा प्रोत्साहित किया है कि हम किसी मौक़े को अपने हाथ से न जाने दें। Kevin और मेरा एक साथ काम करना संभव इसलिए हो पा रहा है क्योंकि हमने उन अवसरों को अपनाया जो हम दोनों के ही क्षेत्रों के नहीं है। हमें कुछ ऐसा दिखाई दिया जो सचमुच उपयोगी और ज़रूरी था और हमें उस पर पूरा भरोसा था। हमें बस यह पता लगाना था कि चीज़ों को सही तरीक़े से जोड़कर इसे ेक रूप कैसे देना है।
Binary Formations, App Store के Small Business Program का एक हिस्सा है। अगर आप भी एक डेवलपर हैं और प्रोग्राम के बारे में ज़्यादा जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए लिंक को फ़ॉलो करें।