आपके ऐप-टेस्टिंग टूल किट को लेवल-अप करने का समय आ गया है : TestFlight अब Mac पर उपलब्ध है।
अपने ऐप्स के बीटा वर्ज़न को डिस्ट्रीब्यूट करना आसान बनाकर—और टेस्टर के लिए फ़ीडबैक देना और भी आसान बनाकर—TestFlight लंबे समय से iOS, watchOS और tvOS पर डेवलपर की पसंद रहा है। और अब Mac डेवलपर उसी टूल का उपयोग करके अपने ऐप्स को बेहतर बना सकते हैं।
यही कारण है कि डेवलपर्स और बीटा टेस्टर समान रूप से TestFlight को पसंद करते हैं।
डेवलपर्स के लिए
TestFlight ईमेल या सार्वजनिक लिंक के ज़रिए से 10,000 एक्सटर्नल टेस्टर्स को इन्वाइट करना आसान बनाता है, जो दोनों वैकल्पिक रूप से आपके ऐप के अलग-अलग बिल्ड को टेस्टर्स के अलग-अलग समूहों में डिस्ट्रीब्यूट कर सकते हैं। यूज़र टेस्टिंग शुरू करने से पहले ही TestFlight ऐप रिव्यू टीम यह निश्चित करने में मदद कर सकती है कि आपका नया ऐप गाइडलाइन को पूरा करता है।
या अपनी टीम के अधिकतम १०० सदस्यों को अपने ऐप के इंटरनल वर्ज़न को डिस्ट्रीब्यूट करने के लिए TestFlight का उपयोग करें। किसी भी तरह से, आप Apple M1 चिप के साथ Mac पर iPhone और iPad ऐप्स का टेस्ट करने के लिए भी ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही, TestFlight आपको नवीनतम SDKs के हिसाब से निर्माण करने और macOS के भविष्य के वर्ज़न पर वैलिडेट करने की अनुमति देता है।

अपने टेस्टर्स को ज़रूरी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए App Store Connect में अपने ऐप की टेस्ट इन्फ़ॉर्मेशन का इस्तेमाल करें, जिसमें आज़माने के लिए फ़ीचर्स और वर्कफ़्लो शामिल हैं। जैसे ही यूज़र्स टेस्टिंग की शुरुआत करते हैं, वे सीधा फ़ीडबैक उपलब्ध करा सकते हैं जिसमें लॉग और सिस्टम की जानकारी शामिल हैं।
टेस्टर्स के लिए
TestFlight के ज़रिए से किसी ऐप को टेस्ट करने से उन ऐप्स को और भी बेहतर बनाने में मदद मिलती है जिन्हें आप पसंद करते हैं : आप डेवलपर को सीधे फ़ीडबैक उपलब्ध करा सकते हैं कि आपको क्या पसंद है, क्या नहीं, क्या अच्छा काम करता है, और क्या नहीं। यह सब ऐप के लोगों के लिए उपलब्ध होने से पहले ही।
उस फ़ीडबैक को भेजना सचमुच आसान है : जब भी आप TestFlight द्वारा दिए गए बीटा ऐप का स्क्रीनशॉट लेते हैं, तो आपके शेयरिंग ऑप्शन में से एक Share Beta Feedback (बीटा फ़ीडबैक शेयर करें) होगा। और अगर कोई बीटा ऐप क्रैश हो जाता है, तो आपको कॉमेंट और कॉन्टेक्स्ट के लिए कहा जाएगा कि आप उस समय क्या कर रहे थे।
TestFlight में ऐप को टेस्ट करते समय, Apple क्रैश लॉग, उपयोग की जानकारी, और डेवलपर को आपका फ़ीडबैक भेजता है ताकि उन्हें ऐप और संबंधित उत्पादों को बेहतर बनाने में मदद मिल सके। Apple इस जानकारी का उपयोग हमारे उत्पादों और सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए भी कर सकता है।
शुरुआत करें
TestFlight के ज़रिए बीटा टेस्टिंग के लिए ऐप कैसे सबमिट करें, बीटा ऐप्स कैसे इंस्टॉल करें और कैसे टेस्ट करें, और आपके डेटा को कैसे हैंडल किया गया है, इस बारे में सभी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।