TextSniper कॉपी नहीं किए जा सकने वाले टेक्स्ट को कॉपी करने का सबसे तेज़ तरीक़ा है, फिर चाहे वह टेक्स्ट कहीं भी हो। यह फ़ोटो, स्क्रीनशॉट, PDF, कॉपी करने की सुविधा ब्लॉक करने वाली वेबसाइटों, वीडियो, ऑनलाइन प्रेज़ेंटेशन या ऐप, इन सभी के टेक्स्ट को कॉपी कर सकता है।
हमें क्या पसंद है : TextSniper बिल्कुल macOS के बिल्ट-इन स्क्रीनशॉट टूल्स की तरह काम करता है। Shift-Command-2 दबाएँ, फिर स्क्रीन के जिस हिस्से के टेक्स्ट को कॉपी करना चाहते हैं, उसे चुनें। काम हो गया! आपको एक थंब्स-अप नज़र आएगा जो इस बात का संकेत है कि टेक्स्ट आपके क्लिपबोर्ड पर आ गया है और उसे पेस्ट किया जा सकता है।

सुझाव : TextSniper URL, QR कोड में एंबेड किए हुए टेक्स्ट और बारकोड नंबर को भी कॉपी कर सकता है। यह ऐप macOS के Continuity Camera को सपोर्ट करता है, इसलिए आप अपने iPhone या iPad के कैमरे से सीधे Mac पर टेक्स्ट को कैप्चर कर सकते हैं।

निर्माता से मिलें : लातविया के Valerijs Boguckis ख़ुद से सीखकर डेवलपर बने हैं। एक बार Youtube पर कोई ट्यूटोरियल देखते समय वे वीडियो में नज़र आ रहे लिंक को कॉपी न कर पाने की वजह से परेशान हो गए और तभी उन्हें TextSniper बनाने का विचार आया।