Linearity Curve के साथ हर कोई इसके शक्तिशाली वेक्टर-डिज़ाइन टूल्स का इस्तेमाल करने में माहिर बन सकता है। यह लोगो बनाने, ग्राफ़िक नॉवेल तैयार करने, इंटरफ़ेस मॉक-अप का स्केच तैयार करने और ढेर सारे दूसरे काम करने के लिए बिलकुल सही टूल है। और क्योंकि यह ऐप वेक्टर फ़ाइलें तैयार करता है, इसलिए आप बारीकियों से कोई भी समझौता किए बिना अपनी कृतियों का आकार बदल सकते हैं और जब चाहें वापस जाकर किसी लाइन या आकृति में बदलाव कर सकते हैं।
हमें यह क्यों पसंद है : ऐप जिस तरह से हर किसी को क्रिएटिव बनने का मौक़ा देता है वह वाक़ई तारीफ़ के क़ाबिल है। नए आने वालों को इसका साफ़-सुथरा, इस्तेमाल में आसान लेआउट, पहले इस्तेमाल में ही इसकी सहजता का गुण और ऑनलाइन लर्निंग हब बहुत पसंद आएगा। पेशेवरों को वे सभी फ़ीचर्स मिलेंगे, जिनकी उन्हें ज़रूरत होती है, जैसे कि लेयर्स, टेक्स्ट ऑन पाथ्स, सिम्बल लाइब्रेरीज़ और पावरफ़ुल एक्स्पोर्ट ऑप्शन्स। इसके Hide Interface ऑप्शन (Command-period दबाएँ) की सराहना तो हर कोई करेगा, जो आपके और कला के बीच मौजूद ध्यान भटकाने वाली हर चीज़ को हटा देता है।

सुझाव : हैरतअंगेज़ Auto Trace फ़ीचर को मिस न करें, जो बस बटन की एक क्लिक से किसी इम्पोर्ट की गई फ़ोटो को पेंटिंग जैसे ख़ूबसूरत वेक्टर आर्ट में या फिर ब्लैक-एंड-व्हाइट स्केच में बदल देता है। फिर आप इफ़ेक्ट को अड्जस्ट करके फ़ोटो को परफ़ेक्ट लुक दे सकते हैं। इसके अलावा, Shape Builder को ज़रूर आज़माएँ, जिसकी मदद से आप सर्कल्स और पॉलिगॉन्स को मिलाकर उन्हें पेचीदा आकृतियों में बदल सकते हैं और इसके लिए बस आपको उन हिस्सों के ऊपर ड्रॉइंग करनी होगी, जिन्हें आप रखना चाहते हैं।
निर्माता से मिलें : Vladimir Danila ने महज़ 10 साल की उम्र में Vectornator (Linearity Curve का ओरिजिनल नाम) पर काम करना शुरू किया था। ऐप को लॉन्च करने के लिए, उन्होंने 2017 में अपनी कंपनी Linearity की स्थापना की।