Microsoft 365 में एक्सेसिबिलिटी के ढेरों कारगर विकल्प हैं। इनसे सभी तरह के लोग लिख, क्रिएट और प्रज़ेंट कर सकते हैं। इन ज़रूरी फ़ीचर्स के बारे में जानें।
आसानी से पढ़ें
Word और OneNote का Immersive Reader फ़ीचर डॉक्युमेंट को पढ़ने के लिए आसान बना देता है—ओरिजिनल में बदलाव किए बिना।
‘दृश्य’ > ‘इमर्सिव रीडर’ पर क्लिक करें। टेक्स्ट की स्पेसिंग, पेज का रंग आदि को अड्जस्ट करने के लिए Word में रिबन में दिए गए बटन और One Note में टेक्स्ट प्रेफ़रेंसेज़ का इस्तेमाल करें। क़रीब से देखने के लिए स्लाइडर का इस्तेमाल करें।

ऊँची आवाज़ में सुनें
Word में आप डॉक्युमेंट को सुन सकते हैं, जिस जगह से आपको शुरू करना है वहाँ कर्सर रखें और ‘रिव्यू’ > ‘ज़ोर से पढ़ें’ पर क्लिक करें। गियर आइकॉन पर क्लिक करके पढ़ने की स्पीड या आवाज़ बदल सकते हैं।
बोलकर अपने डॉक्युमेंट लिखें
Microsoft 365 में मौजूद डिक्टेशन फ़ीचर के ज़रिए आप टाइपिंग करने के बजाए बोलकर लिख सकते हैं। Word में ‘होम’ पर क्लिक करें, फिर ‘डिक्टेट’ बटन पर क्लिक करें। PowerPoint और Outlook में ‘एडिट’ > ‘डिक्टेशन शुरू करें’ चुनें।
डिक्टेट करते समय आप बोलकर विराम चिह्न और लाइन ब्रेक भी जोड़ सकते हैं। जैसे – प्रिय जॉन, फिर कॉमा उसके बाद नई लाइन ‘आशा है आप ठीक हो’, फिर पूर्णविराम के बाद ‘साथ में लंच करने के बारे में क्या ख़्याल है’ फिर प्रश्नवाचक चिन्ह के बाद नई लाइन ‘मिलते हैं’, फिर कॉमा और उसके बाद सैंड्रा”।
Word में भाषा बदलने के लिए गियर आइकॉन पर क्लिक करें, Automatic Punctuation, या Filter Profanity को ऑन करें। अतिरिक्त टिप्स के लिए प्रश्नवाचक चिह्न के निशान वाले बटन पर क्लिक करें, फिर ‘मैं क्या कहूँ’? पर नीचे की ओर स्क्रोल करें।

सबको दिखाएँ
PowerPoint के ‘लाइव कैप्शन और सबटाइटल’ फ़ीचर के ज़रिए सभी लोग भागीदारी कर सकते हैं। यह आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस का उपयोग कर आप जो बोलेंगे उसे लिख देगा और उसका स्क्रीन पर तुरंत अनुवाद भी कर सकता है। (PowerPoint में 60 भाषाओं में अनुवाद हो सकता है।)
सही टेम्प्लेट के साथ शुरू करें
Word, Excel और PowerPoint में पहुँच योग्य टेम्पलेट से आप पक्का कर सकते हैं कि आपके डॉक्युमेंट सभी के लिए उपलब्ध हैं। इन्हें हाई कलर कॉन्ट्रास्ट, बड़े फ़ॉन्ट, विज़ुअल ऑब्जेक्ट के ऑल्ट टेक्स्ट, टेबल स्ट्रक्चर और डेटा-इनपुट मैसेज की मदद से स्क्रीन रीडर के लिए डिज़ाइन किया गया है। इन टेम्पलेट को ढूँढने के लिए फ़ाइल > ‘टेम्पलेट से नया’ में जाएँ, फिर “पहुँच योग्य” (कोटेशन मार्क्स के साथ) सर्च करें।
पहुँच योग्य क्षमता’ जाँच करें
Word, Excel या PowerPoint डॉक्युमेंट शेयर करने से पहले ‘समीक्षा’ पर और फिर ‘पहुँच क्षमता जाँचें’ पर क्लिक करें। अगर कोई समस्या आती है तो उस पर दिए गए आइकॉन पर क्लिक करें और उसे ठीक करने का समाधान जानें।
‘पहुँच क्षमता परीक्षक’ का उपयोग करने के लिए OneNote में ‘टूल्स’ > ‘पहुँच क्षमता जाँचें’ पर क्लिक करें, और Outlook में ईमेल कम्पोज़ीशन स्क्रीन पर ‘एडिट’ > ‘पहुँच क्षमता जाँचें’ चुनें।

रिबन से अनावश्यक कमांड और फ़ीचर्स को हटाएँ
Word, Excel और PowerPoint में रिबन के अंदर पहले से दर्जनों बटन और मेनू दिए गए होते हैं। ये ज़्यादा भी हो सकते हैं। जिन फ़ीचर्स का आप बहुत कम उपयोग करते हैं, उन्हें हटाने के लिए ‘प्राथमिकताएँ> रिबन और टूलबार > रिबन > रिबन और अनुकूलित करें’ में जाएँ। किसी भी ऐक्शन (या पुरे टैब में) के आगे दिए गए बॉक्स को अनचेक करें। या फिर एक नया टैब बनाएँ और प्लस के निशान वाले बटन पर क्लिक करके उसमें अपने पसंदीदा कमांड जोड़ें।
फ़ीचर्स को आसानी से ऐक्सेस करें
Microsoft 365 ऐप्स ऐसे कमांड्स और फ़ीचर्स ढूँढने में आपकी मदद कर सकता है जिन्हें मेनू और सबमेनू में ढूँढना मुश्किल हो सकता है। ऐप के आधार पर, हर विंडो के सबसे ऊपरी हिस्से में सर्च फ़ील्ड या हर रिबन के ‘मुझे बताएँ’ बटन पर क्लिक करें, फिर टास्क से जुड़े शब्द टाइप करें (जैसे, “table” या “columns”).