एसेंशियल

दोबारा कभी मीटिंग न भूलें

इन ऐप्स के ज़रिए हमेशा शेड्यूल के हिसाब से चलें।

आपका कैलेंडर ढेर सारी मीटिंग से भरा हुआ है? इन ज़रूरी ऐप्स के ज़रिए आप हमेशा समय पर रहेंगे।

In Your Face

In Your Face आपको मीटिंग के फ़ुल स्क्रीन नोटिफ़िकेशन भेजता है। आप इन्हें मिस या इग्नोर नहीं कर सकते और रिमाइंडर से सीधे ऑनलाइन मीटिंग में जुड़ सकते हैं।

Meeter

अपनी अगली मीटिंग को सीधे मेनू बार में देखें। अगर मीटिंग ऑनलाइन है, तो एक क्लिक में इससे जुड़ जाएँ। अपने आगामी शेड्यूल और अक्सर काम में आने वाले मीटिंग के URL को ऐप के मेनू में देखें।

Fantastical

अपने कैलेंडर में कोई भी इवेंट जोड़ें, उससे संबंधित थोड़ी जानकारी दें (अगले मंगलवार को दोपहर 3 बजे टीम मीटिंग है)। ऐप के हमेशा उपलब्ध रहने वाले इवेंट टिकर के ज़रिए अपने आगामी शेड्यूल को देखें और ऑनलाइन मीटिंग से जुड़ें। या फिर Fantastical की परम्परागत कैलेंडर विन्डो में अपना कैलेंडर मैनेज करें।

Clocker

मेनू बार में इंटरनेशनल क्लॉक जोड़कर टाइम-ज़ोन की उलझन से बचें। ऐप के मेनू में अलग-अलग टाइम ज़ोन और आपके आगामी इवेंट दिखते हैं।