हमारे मनपसंद ऐप्स

अपने Mac पर Prime Video देखें

Reacher, The Summer I Turned Pretty और बहुत कुछ देखें।

Mac के लिए Amazon Prime Video, इस सर्विस की जानी-मानी ओरिजिनल सीरीज़ और फ़िल्मों, हॉलीवुड प्रीमियर्स के साथ ही फ़िल्मों और टीवी शोज़ की लाइब्रेरी को बड़े पर्दे पर...सीधे आपके डेस्क पर लेकर आता है।

सब्स्क्रिप्शन के साथ, आप Reacher जैसी दमदार सीरीज़, The Summer I Turned Pretty जैसी कमिंग-ऑफ़-एज रोमांटिक हिट और The BoysInvincible जैसी साहसी सूपरहीरो कहानियाँ स्ट्रीम कर सकते हैं। ऐप आपको The Wrecking Crew और Heads of State जैसी Amazon Original फ़िल्मों का आनंद लेने का भी मौक़ा देता है।

आप Home टैब पर पूरी Prime Video लाइब्रेरी एक्स्प्लोर कर सकते हैं – जिसमें किराए पर लेने या ख़रीदने के लिए उपलब्ध टाइटल्स भी शामिल हैं।

और X-Ray फ़ीचर को मिस न करें – यह उस सीन के लिए कास्ट जानकारी, म्यूज़िक लिस्ट और रोचक तथ्य दिखाता है जिसे आप देख रहे हैं। (बस स्क्रीन के कोने में X-Ray पर क्लिक करें।) यह ऐसा है जैसे आप किसी ऐसे दोस्त के साथ देख रहे हों जिसे पॉप कल्चर की गहरी जानकारी हो।

X-Ray के साथ आपको फिर कभी “आख़िर वह था कौन?” जैसे सवाल परेशान नहीं करेंगे।

कहीं भी शो का मज़ा लेना चाहते हैं? अपनी पसंदीदा फ़िल्में और TV शोज़ अपने Mac पर डाउनलोड करें और ऑफ़लाइन देखें। साथ ही, Settings में जाकर ऐप को इस तरह सेट करें कि नए एपिसोड रिलीज़ होते ही अपने-आप डाउनलोड हो जाएँ (और देखने के बाद हट जाएँ)।