अपने शिल्प को निखारें

अपना प्रेज़ंटेशन व स्क्रीनकास्ट सुधारें

ये ऐप्स आपके लेक्चर और डेमो को बेहतर बनाएँगे।

अच्छी तरह से तैयार किए गए प्रेज़ंटेशन को भी ऑनस्क्रीन फ़ोकस से फ़ायदा मिल सकता है। ये ऐप्स आपके प्रेज़ंटेशन और स्क्रीनकास्ट को हाइलाइट्स, एनोटेशन और वीडियो की मदद से बेहतर बना सकते हैं। इसके साथ ही, इनकी मदद से आप ऐसी सारी चीज़ें छिपा सकते हैं, जो आप ऑडियंस को नहीं दिखाना चाहते।


Presentation Assistant

Presentation Assistant पॉइंटर वाली चीज़ों को छोड़कर अन्य सभी को धुंधला कर देता है, और जो ज़रूरी है उसे हाइलाइट करने के लिए एक डिजिटल स्पॉटलाइट बनाता है।


Cursor Pro

Cursor Pro आपके पॉइंटर को एक गोले (या किसी अन्य आकार) के साथ घेरता है। जब भी आप क्लिक करेंगे, तो यह रंग बदलेगा (क्लिक और कंट्रोल-क्लिक के लिए अलग-अलग रंगों के साथ)। इस ऐप का मैग्निफ़िकेशन फ़ीचर UI डेमो के लिए बिल्कुल सही है, जो छोटी से छोटी जानकारी को भी उजागर कर देता है।


Keystroke Pro

क्या कीस्ट्रोक और शॉर्टकर्ट आपके डेमो से जुड़े हुए हैं? आप जो भी बटन दबाएँगे, Keystroke Pro उसे स्क्रीन पर दिखाता है।


Presentify

सीधे अपने स्क्रीनशेयर ही पर लाइन्स, ऐरोज़, विभिन्न आकृतियाँ या टेक्स्ट जोड़ें, फिर सब कुछ बस एक कुंजी दबाकर मिटा दें। सुझाव : एक अस्थायी व्हाइटबोर्ड ड्रॉ करने के लिए W दबाएँ—आप ड्रॉइंग के लिए अपने iPad का उपयोग भी कर सकते हैं।


ScreenBrush

अपने UI डेमो पर कॉम्प्लेक्स एनोटेशन के लिए ScreenBrush का इस्तेमाल करके लाइनें, निशान, आकार और टेक्स्ट जोड़ें। फिर उन्हें ओवरले करने के लिए कैप्चर करें, जिन्हें आप तुरंत अप्लाई और एडिट कर सकते हैं। Mac के बिना, अपनी प्रज़ेंटेशन और एनोटेशन को कंट्रोल करने के लिए ScreenBrush के iOS वर्ज़न का इस्तेमाल करें।


Mirror Magnet

अपनी स्क्रीन पर अपना लाइव कैमरा फ़ीड चालू करें, ताकि जब आप कुछ प्रेज़ेंट कर रहे हों, तो व्यूअर्स आपको देख सकें—या फिर अपने iPhone या iPad की स्क्रीन दिखाएँ। वीडियो के ऊपर कर्सर ले जाने पर वह वीडियो फ़ेड हो जाता है, जिससे आपका कॉन्टेंट देखने में कोई परेशानी नहीं होती है।


Side Mirror

जब आप किसी ऐसी स्क्रीन पर अपना प्रेज़ेंटेशन दे रहे हों, जो आपके पीछे है, तो Side Mirror उस स्क्रीन का कॉन्टेंट आपके Mac की विंडो में दिखाता है, ताकि आप अपनी नज़रें ऑडियंस पर जमाए रख सकें।

DeskMat

अब आपको अव्यवस्थित डेस्कटॉप की फ़िक्र करने की कोई ज़रूरत नहीं है, क्योंकि DeskMat आपकी माँग पर या किसी ख़ास ऐप के लॉन्च होने पर, डेस्कटॉप को आपकी मनपसंद इमेज से कवर कर सकता है।

Desktop Curtain

ढेर सारी विंडोज़ खुली हैं, जिनकी वजह से ज़रूरी चीज़ों से ध्यान भटक रहा है? Desktop Curtain आपको एक वर्चुअल बैकड्रॉप देता है, जिससे आपकी सिर्फ़ वही विंडोज़ दिखती हैं, जिन्हें आप दिखाना चाहते हैं।


Screegle

Screegle की मदद से आप कुछ ख़ास विंडोज़ को ऑटोमैटिक रूप से शेयर या रिकॉर्ड कर सकते हैं : बस अपना पॉइंटर हर विंडो पर लेकर जाएँ और Command-F1 दबाएँ। यह ऐप ऑटोमैटिक रूप से नोटिफ़िकेशन्स को अस्थायी तौर पर रोक सकता है, क्लोज़्ड कैप्शन्स जोड़ सकता है और पॉइंटर को हाइलाइट व मैग्निफ़ाई भी कर सकता है।