कभी-कभी अपनी ज़िंदगी के अनुभव के फ़ासले को क़ैद करने के लिए शब्द काफ़ी नहीं होते। Day One इसी कमी को दूर करता है। यह एक डिजिटल जर्नलिंग (लिखने की जगह) है, जो आपकी “डियर डायरी” से काफ़ी अलग है। इसमें आप तस्वीरें, आवाज़ें क़ैद करने के साथ अपने विचारों को उँगलियों की मदद से आकार भी दे सकते हैं। इतना ही नहीं, आपके क़दमों की गिनती करने से लेकर Day One आपको मौसम व चाँद के बदलते आकार जैसी कई अहम जानकारियाँ भी देता है।

इस ऐप को लिखने के लिहाज से डिज़ाइन किया गया है। इसमें आपको फ़िल्टर्स, टैग्स और कई नोटबुक्स के साथ वह सबकुछ मिलेगा, जिससे आप लिखने से ऊबेंगे नहीं।
अपने लेखन की समीक्षा के लिए Day One वही सहूलियत देता है, जो आपको लिखते वक़्त मिलती है। नक़्शे पर स्थानों को खोजें, तारीख़ के हिसाब से देखें या तस्वीरों के अनुसार पलटें। कुछ और भी जानना चाहते हैं? अपने द्वारा दर्ज की गईं सभी जानकारियाँ देखने के लिए बस अपनी एक एंट्री पर क्लिक करें। अगर आपने Day One में कुछ ऐसा बना लिया है, जो दोस्तों या दुनिया के साथ शेयर करना चाहते हैं तो आप अपने लेखन को एक वेब पेज पर प्रकाशित करके, PDF (पोर्टेबल डॉक्यूमेंट फ़ॉर्मैट) बनाकर, प्रिंट करके या फिर एक बाउंड बुक बनाकर ऐसा कर सकते हैं।

Day One का नवीनतम संस्करण इस्तेमाल में बहुत ही आसान है। सर्वाधिक महत्वपूर्ण टूल्स के फटाफट ऐक्सेस के लिए इसमें बहुत ही कारगर टूलबार है, महत्वपूर्ण फ़ॉर्मैटिंग विकल्पों तक आसानी से पहुँचने के लिए एक नया जर्नल-एंट्री व्यू; एक से ज़्यादा एंट्री को एक साथ ओपन करने के लिए आसान तरीक़ा और साथ ही सुधार किया हुआ मेनू-बार-एंट्री कम्पोनेंट।
आपके साथ कहीं भी, कभी भी जो घटता है आप उसे iOS और Apple Watch ऐप्स की मदद से लिख सकते हैं, जो आपके सभी डिवाइस से सिंक हो जाएगा। जब आप Day One का इस्तेमाल शुरू कर देते हैं, तो आपको एहसास होता है कि यह डिजिटल जर्नल अपने समय से आगे है।