फ़ीचर्ड ऐप

लिखने के #Goals

उत्पादकता फ़ीचर्स के साथ Ulysses लेखकों को लिखने में मदद करता है।

अच्छे विचारों की उपज किसी किताब या आलेख लिखने का सबसे कठिन भाग नहीं है। न ही बेहतरीन अंत लिखना कोई बड़ी बात है। कठिनाई तब आती है, जब आपको हज़ारों शब्द लिखने होते हैं। इतने। सारे। शब्द। इसके लिए आपको लिखने की आदत डालनी होगी - लक्ष्य निर्धारित करने होंगे और उन्हें हर दिन पूरा करना।

Ulysses मदद कर सकता है। इस साधारण से दिखने वाले टेक्स एडिटर में कई फ़ीचर्स मौजूद हैं, जिनमें Goal नामक टूल भी शामिल है जो आपको ज़िम्मेदार बनाए रखता है।

Ulysses के सह-संस्थापक और डेवलपमेंट लीड Max Seelemann का कहना है, “Goals से अधिक व्यावहारिक टारगेट निर्धारित हो पाते हैं, जैसे हर दिन छोटे-छोटे लक्ष्य निर्धारित करने से अधिक प्रेरणा मिलती है और शब्द संख्या शून्य रखने से आपको डर कम लगेगा और लक्ष्य क़ाबू में भी रहेगा।”

Ulysses ऐप में किसी डॉक्यूमेंट को शीट कहा जाता है। आप अपना लक्ष्य प्रति शीट या प्रति Group (कुछ शीट्स का समूह) निर्धारित कर सकते हैं।

धैर्य और संयम से रेस जीती जाती है। अपने आपको ट्रैक पर रखने के लिए हर एक डॉक्युमेंट के साथ लक्ष्य को अटैच करें।

एक शीट में, Edit > Attach > Goal पर क्लिक करें। चुनें कि आप कितने वर्ण, शब्द, वाक्य, पैराग्राफ़, लाइन या पेज लिखना चाहते हैं। आप यह भी चुन सकते हैं कि ऐप आपको पढ़ने और बोलकर पढ़ने के समय का अंतर बताए। फिर अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए एक अंतिम तारीख़ डालें। आप यह भी निर्धारित कर सकते हैं कि सप्ताह के किन दिनों में आप लिखना चाहते हैं।(सप्ताहांत में कीबोर्ड को शांत रहने दें!) टाइप करते समय आप देख सकते हैं कि आप अपने लक्ष्य के कितने पास है। ध्यान रखें कि iCloud के साथ, आपके लक्ष्य सभी डिवाइस के साथ सिंक होते रहेंगे।

Groups के लिए अतिरिक्त फ़ीचर्स होते हैं। किसी Group में राईट-क्लिक करें और Goal सिलेक्ट करें; आप एक Every Day विकल्प पाएँगे, जिससे आप दैनिक लक्ष्य चुन सकते हैं। यहाँ आप लिखने की हिस्ट्री भी देख सकते हैं, जहाँ आप अपने रोज़ के लिखने का औसत, रोज़ का सर्वोत्तम काम और कुल साप्ताहिक काम देख सकते हैं या इन आँकड़ों का उपयोग करके इसके द्वारा बनाए गए मज़ेदार ग्राफ़ को देखें, जिससे आप देख सकें कि आपने कब कम काम किया और कब ज़्यादा।

लक्ष्य पूरा हो गया? अपनी तारीफ़ करें! Goals टूल से आप सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सकते हैं और हर किसी को बता सकते हैं कि आपका उपन्यास, विश्लेषण या शो की स्क्रिप्ट कितने अच्छे ढंग से तैयार हो रहे हैं।

आप जितना अधिक लिखते हैं, उतनी ही उन्नति करते हैं (बाईं स्क्रीन)। कुछ समय गुज़रने के बाद History टैब आपके रूटीन का ओवरव्यू दिखता है।

Seelemann कहते हैं, “सबसे बड़ी चुनौती थी शब्दों और गणनाओं को सही ढंग से करना—जिससे सूचना स्वाभाविक महसूस हों। जैसे काम ख़त्म करने की तारीख़ ही ले लें। यहाँ हम बचे हुए दिन और शब्दों के अनुसार दैनिक औसत की गणना कर रहे हैं। परीक्षण के दौरान हमने पाया कि सटीक अंक, जैसे 1.634 शब्द प्रतिदिन बिलकुल बेमतलब और अवांछित लगते हैं। अब हम इन अंकों को पूर्ण बना रहे हैं और दैनिक औसत को एक अनुमानित अंक में बदल रहे हैं।”

और भी बहुत कुछ आ रहा है।“हमारे उपयोगकर्ता लगातार नए विचार लाते रहते हैं, जैसे सफलता के नोटिफ़िकेशन या उनकी प्रगति तय करने के लिए Apple Watch,” वह बताते हैं। “सुनने में Goals नीरस फ़ीचर लग सकता है, लेकिन सच कहा जाए तो यह लेखन के दैनिक काम को रोचक बना सकता है क्योंकि कभी-कभी लिखना उबाऊ लगने लगता है।”