

ख़बरों पर नज़र रखें
RSS के साथ हर ख़बर रखें।
क्या आप ख़बरों के बारे में अपडेटेड रहना चाहते हैं, हर रोज़ दर्ज़नों वेबसाइट के चक्कर लगाए बिना? सबसे बड़े पब्लिकेशन से लेकर सबसे छोटे ब्लॉग तक, ज़्यादातर साइटें एक ख़ास फ़ॉर्मैट में ताज़ा आर्टिकल की RSS फ़ीड (जिसका पूरा नाम है “रियली सिम्पल सिंडिकेशन”) पब्लिश करती हैं। नीचे दिए गए ऐप्स की तरह के RSS रीडर उन आर्टिकल को एक साथ लाते हैं — और उन्हें फ़ॉर्मैट करते हैं ताकि आप ऐड के बिना पढ़ सकें।
अगर आप Feedly, Feedbin या Feed Wrangler जैसी RSS सर्विस का इस्तेमाल करते हैं, तो हर आर्टिकल का पठित/अपठित स्टेटस आपके Mac, iPhone और iPad पर आपके सभी RSS ऐप्स से सिंक हो जाता है।
Unread
Unread का साफ़-सुथरा रूप पढ़ने को बेहद ख़ुशनुमा बना देता है क्योंकि आप इस पर पढ़ने के लिए सुविधाजनक फ़ॉन्ट्स, और कई लाइट और डार्क थीम्स में से चुन सकते हैं। इसका हर व्यू और फ़ीचर VoiceOver के साथ भी काम करता है। यह ऐप केवल सारांश वाले RSS फ़ीड्स से आर्टिकल्स का पूरा टेक्स्ट भी डाउनलोड कर सकता है, जिससे सब कुछ ऑफ़लाइन भी उपलब्ध हो जाता है। साथ ही, इसके Save to Unread फ़ीचर के ज़रिए आप उन साइट्स से भी आर्टिकल्स जोड़ सकते हैं जिन्हें आप फ़ॉलो नहीं करते। यह ऐप कई सिंक सर्विसेज़ को तो सपोर्ट करता ही है, साथ ही इसके डेवलपर का अपना Unread Cloud भी उपलब्ध है।
Reeder
Reeder के iOS की तर्ज़ पर बने डिज़ाइन से सैकड़ों RSS आर्टिकल (साथ ही आपके Instapaper के अनरेड आर्टिकल) को स्कैन करना आसान हो जाता है, वहीं Bionic Reading मोड आर्टिकल के टेक्स्ट को फ़ॉर्मैट करके (जैसे कि, कुछ अक्षरों को बोल्ड करके) जल्दी से ज़रूरी बातें पढ़ने की सहूलियत देता है।
ReadKit
कीबोर्ड के ज़रिए बेहद तेज़ी से नैविगेट किया जा सकने वाला ऐप ReadKit सभी बड़े RSS और रीड-लेटर सर्विसों के साथ सिंक हो सकता है जिससे आपका सारा कॉन्टेंट एक ही जगह पर मिल सकें। अपने फ़ीड और आर्टिकल को व्यवस्थित रखने के लिए फ़ोल्डर और टैग का इस्तेमाल करें और Reader मोड चालू कर लें ताकि ब्राउज़र व्यू में जाए बिना ही आप हर आर्टिकल को पूरी तरह पढ़ सकें। लेकिन हमारा मनपसंद फ़ीचर है Smart Folders, जहाँ लाइव अपडेट होने वाले और अपने हिसाब से सेट किए जा सकने वाले व्यू में आपको अपने मनकों से मेल खाते आर्टिकल्स दिखते हैं।
Fiery Feeds
Fiery Feeds में कस्टमाइज़ करना अहम है। फ़ॉन्ट, अलाइनमेंट, मार्जिन और बहुत सी चीज़ों के साथ हर बारीक़ी पर ध्यान दें। कहानियों को जल्दी शेयर करने या उन्हें अपने पसंदीदा टास्क मैनेजर में किसी ख़ास प्रोजेक्ट में जोड़ने के लिए कस्टम ऐक्शन इस्तेमाल करें। Smart Views से आपको छोटे आर्टिकल, बड़े आर्टिकल और आपके द्वारा फ़ॉलो की गई साइटों पर ट्रेंड कर रहे लिंक के कलेक्शन मिलते हैं।
News Explorer
दूसरों की तरह ही News Explorer ऐप आपकी फ़ीड, पढ़े और नहीं पढ़े हुए स्टेटस, फ़ोल्डर और ऐसी दूसरी चीज़ों को आपके अलग-अलग डिवाइस पर सिंक करता है — लेकिन इसके लिए यह iCloud का इस्तेमाल करता है जिससे आपको किसी और सर्विस के लिए सब्स्क्राइब नहीं करना पड़े। इसका बेहतरीन Timeline व्यू सभी आर्टिकल लिस्ट के तौर पर दिखाने के बजाय अख़बार जैसी ग्रिड में दिखाता है जिससे आपको अपनी फ़ीड को ब्राउज़ करने का एक अलग ही तरीक़ा मिलता है।